Category Archives: भागलपुर

बीडीओ ने आवास योजना का निरीक्षण कर लाभुक को दिया सख्त निर्देश  ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर : नगरपारा पूरब पंचायत के भ्रमरपुर में जमीन विवाद और अन्य कारणों से पीएमएवाई अंतर्गत आवास नहीं बनाने वाले लाभुकों के समस्या का समाधान ऑन स्पॉट ही अंचल अधिकारी अजय सरकार और बिहपुर थाना टीम के साथ किया.हठी लाभुकों को भी हिदायत दिया गया कि आवास निर्माण यथाशीघ्र शुरू नहीं करते हैं तो उनपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जयपुर चुहर पुरब के 46 और सिंहपुर पश्चिम के 14 भूमिहीन प्रधानमंत्री आवास योजना लाभुकों ,जिन्हें बंदोबस्त पर्चा दिया गया है, को आवास निर्माण हेतु मोटिवेट किया गया.मौके पर बीडीओ हरीमोहन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे. DESK 04

ब्रजलेश्वरधाम में एसडीओ और एसडीपीओ ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ,दिये निर्देश ||GS NEWS

DESK 040

14जुलाई से 11अगस्त तक सावन बहार महोत्सव का आयोजन  बिहपुर – गंगा व कोसी के बीच स्थित अंग प्रदेश का गौरव कहे जाने वाले बिहपुर के मड़वा गांव स्थित ब्रजलेश्वरनाथ धाम में 14जुलाई से शुरू हो रहे सावन माह को लेकर नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल और एस डीपीओ दिलीप कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.एक माह तक  चलने वाले सावन बहार  महोत्सव को लेकर लाखों की संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु भोलेनाथ और मां पार्वती को जलार्पण करते हैं.वही एसडीओ और एसडीपीओ  ने  झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार को जरूरी दिशा निर्देश दिये. वही पंचायत प्रतिनिधियों के साथ  सभी मुद्दों पर विचार विमर्श किया.मेले के दौरान पर्याप्त पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी. इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि […]

अखिल भारतीय महा अधिवेशन के लिए आमसभा का किया गया आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया में 18 फरवरी से होने वाले तीन दिवसीय अखिल भारतीय महा अधिवेशन का  111 वां संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन जिसे ले रविवार को नवगछिया संतमत सत्संग मंदिर में एक आम सभा का आयोजन किया गया. आमसभा में जिले के सभी सत्संग प्रेमियों ने अपनी अपनी बातों को रखा. महाधिवेशन में 10 से 15 लाख सत्संग प्रेमियों के आने की संभावना व्यक्त की गई. इस संतमत सत्संग को लेकर सभी सत्संग प्रेमी पूरी तैयारी में लगे हुए हैं. सत्संग प्रेमियों ने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए सभी को आगे आकर बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की आवश्यकता है. तभी यह अधिवेशन सफल हो पाएगा. इस बैठक में जिसकी जैसी सामर्थ थी उन्होंने अपनी अनुसार दान देने की […]

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने खगड़ा स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

कहा, स्वास्थ्य केंद्र पुनः चालू करवाने के लिये करेंगे पहल नवगछिया – भागलपुर के कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने सोमवार को बंद पड़े खगड़ा स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया है. श्री शर्मा ने कहा कि एक समय यह केंद्र अस्तित्व में था और इलाके के लोगों को सुविधा प्रदान कर रहा था लेकिन पिछले कई सालों से सरकारी उपेक्षा के कारण यह अस्पताल बंद है. आज किसी भी सरकारी संस्थान के लिये मौजूदा समय में जमीन मिल जाना एक बड़ी बात होती है लेकिन इस केंद्र को जमीन है, भवन भी है. ऐसी स्थिति में सरकार को इस केंद्र को जल्द से जल्द चालू करवा कर जनता का हित करना चाहिए. विधायक ने कि वे मामले को स्वास्थ्य […]

नवगछिया के साधोपुर गांव में पुलिस पर हमला करने के मामले में 19 लोगों को किया गया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के साधोपुर गांव को शनिवार को पुलिस पर हमला करने के मामले में 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों में 10 पुरुष और दस महिलाएं हैं. नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि कुल 50 से 60 महिला पुरुषों को हिरासत में लिया गया था, छानबीन के बाद बांकी लोगों को मुक्त किया गया. जिसने विरूद्ध साक्ष्य है, उन्हें गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने कहा कि बांकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इधर भाजपा के द्वारा कहा जा रहा है कि पुलिस ने छः माह की एक गर्भवती अखिलेश मंडल की पत्नी गीता देवी को भी गिरफ्तार कर लिया है. ग्रामीणों का कहना है गीता की घटना में कोई […]

नवगछिया के जहांगीरपुर बैसी गांव में कोसी का रौद्र रूप अभी भी बरकरार, सरकार का रवैया अभी भी उदासीन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।नवगछिया के जहांगीरपुर बैसी गांव में कोसी नदी का रौद्र रूप पिछले कई दिनों से देखने को मिल रहा है। कोसी अपनी गोद में लगातार पक्के मकान को समा रही है। आज भी कोसी के गोद में तीन घर समा चुके हैं। वही सरकार की ओर से चल रहे कटाव निरोधी कार्य ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रहे हैं। विभाग के द्वारा हाथीपांव बनाकर उसमें रेत के बोरे डालकर उसे कटाव स्थल के पास गिराया जाता है जिससे कटाव रुके लेकिन वह भी कोसी नदी में समा जा रहा है, और लगातार लोगों के पक्के घर कोसी की गोद में समा रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा मदद नहीं मिलने से कटाव पीड़ित दुखी […]

गंगा के जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी, गंगा के तेज धार से कटाव जारी , प्रशासन उदासीन, विधायक ने बाढ़ राहत कार्य और कटाव से त्रस्त लोगों का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

ग्रामीणों ने कहा हमें बाढ़ से नहीं कटाव से डर लगता है भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर में गंगा मैं जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। भागलपुर के गंगा नदी से सटे कई गांव कटाव से परेशान हैं ।कई गांव के दर्जनों घर जलमग्न होने लगे हैं । लोगों को खाने पर आफत हो गई है। कई परिवार छत विहीन हो गए हैं। जानवरों को चारा खिलाने के लिए भी उन्हें सोचना पड़ रहा है। इतना कुछ हो जाने के बावजूद प्रशासन मौन बैठी है ।पता नहीं वह और कैसे विध्वंस प्रलय का इंतजार कर रही है। कटाव का संकट गहराता ही चला जा रहा है। जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है ,जिससे नदियों में तेज धारा होने से कटाव […]