Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर में साधु के भेष में ठगी की वारदात, महिला से गहनों की लूट ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर शहर के इशाकचक थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाली ठगी की वारदात सामने आई है। आज सुबह एक महिला रोजाना की तरह टहलने के लिए सैनडिस्क कंपाउंड पहुंची थीं, लेकिन इस दौरान उनके साथ ऐसी घटना घट गई जिसे सुनकर हर कोई सतर्क हो जाए। महिला के अनुसार, टहलने के दौरान एक युवक साधु के भेष में उनके पास आया और कहा कि उनके घर कोई बड़ा संकट आने वाला है। घबराई महिला ने जब इसका उपाय पूछा, तो उस युवक ने कहा कि अगर वह अपने गले की चैन खोलकर दे दें, तो वह कुछ मंत्रों से उस संकट को दूर कर देगा। अंधविश्वास और डर के बीच महिला ने जैसे ही अपनी चैन उतारकर उस युवक […]

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त किसानों के खातों में भेजी गई, लाइव प्रसारण के साथ कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी, रंगरा पश्चिम मंडल के तत्वावधान में मसुदनपुर गांव (शक्ति केंद्र बनिया वैसी) में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत किसानों के खातों में सहायता राशि भेजे जाने के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विक्रम कुमार ने की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई इस घोषणा का लाइव टेलीकास्ट किसानों को दिखाया गया, जिसे उपस्थित किसानों ने उत्साहपूर्वक देखा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोपालपुर विधानसभा के विस्तारक अनिल शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ मंडल महामंत्री नितेश कुमार, शक्ति केंद्र प्रमुख परमानंद यादव, बूथ प्रभारी एवं बूथ अध्यक्षगण भी मौजूद थे। करीब 100 की संख्या में महिला एवं पुरुष किसान कार्यक्रम में […]

Noimg

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने लगाई फटकार, साफ-सफाई और यात्री सुविधा में सुधार का निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : श्रावणी मेला के 23वें दिन शनिवार को मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अपने विशेष सैलून ट्रेन से पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन परिसर में बने शौचालय, पेयजल व्यवस्था, कांवरियों के लिए सेवा शिविर और रेल सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में गंदगी देख उन्होंने रेल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में कांवरिए सुल्तानगंज पहुंचते हैं, ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान बांका सांसद के प्रतिनिधि पवन केसरी और स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य विकास कुमार कर्ण ने डीआरएम […]

Noimg

भागलपुर में कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह का आरोप – “भाजपा और चुनाव आयोग की साठगांठ से 2.44 लाख वोटरों का नाम काटा गया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : कांग्रेस नेता प्रवीण सिंह कुशवाहा ने शनिवार को भागलपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जिले में 2,44,612 वोटरों का नाम मतदाता सूची से काटा गया है, जो बेहद चिंता का विषय है। प्रवीण सिंह ने कहा कि एक साल पहले भाजपा को इन्हीं लोगों के वोट की ज़रूरत थी, जिनके समर्थन से उन्होंने चुनाव जीता। लेकिन आज वही वोटर उन्हें ‘अवैध’ लगने लगे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि बिना मृत्यु प्रमाण पत्र के किसी जीवित व्यक्ति को मृत घोषित कर वोटर लिस्ट से कैसे हटाया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि बड़ी संख्या में उन मजदूरों का नाम भी काट दिया गया है, जो आजीविका के […]

Noimg

भागलपुर में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के दो अलग-अलग इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। इनमें दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। दोनों घटनाएं शनिवार को हुईं। पहली घटना सन्हौला थाना क्षेत्र के बनियाडीह बहियार में हुई, जबकि दूसरी घटना पोठिया पंचायत के मडंड्डा बहियार में सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार, मडंड्डा गांव की दो महिलाएं धान रोपने के लिए अपने खेत में गई हुई थीं। इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गई और तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों महिलाएं घायल हो गईं। वहीं, बनियाडीह गांव में पप्पू यादव का पुत्र रंजीत यादव अपने खेत में बोरिंग की जांच के लिए गया था। उनके साथ उनकी बड़ी […]

Noimg

उत्साहित होकर छात्र छात्राएं करवा रहे रजिस्ट्रेशन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के सन वैली पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में प्रतिभावान बच्चों की खोज हेतु जीएस न्यूज समाचारपत्र द्वारा लगातार प्रयास जारी है। इसी क्रम में अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध जीएस न्यूज द्वारा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता Creative Talent Hunt 2.0 का आठवां अंक नवगछिया के जीरोमाइल स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल के परिसर में आयोजित किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थियों को पहले चरण की लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और विद्यार्थियों में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार तक 50 से अधिक छात्र-छात्राएं पंजीकरण करा प्रतियोगिता में भागीदारी […]

नवगछिया में हत्या के प्रयास मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

चाकू से हमला कर महिला को किया था गंभीर रूप से घायल नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या के प्रयास के एक मामले में पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए तीनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला 8 दिसंबर 2024 का है, जब वादिनी के लिखित आवेदन पर नवगछिया थाना कांड संख्या 417/24 दर्ज किया गया था। प्राथमिकी में वादिनी ने अपने देवर छोटू सिंह एवं अन्य पारिवारिक सदस्यों पर जान मारने की नीयत से धारदार चाकू से शरीर पर कई स्थानों पर वार कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया था। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), […]

Noimg

हरियाली तीज महोत्सव में छाया रंग और उत्साह ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया में मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा ने किया आयोजन नवगछिया। मारवाड़ी युवा मंच जागृति शाखा नवगछिया द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मारवाड़ी विवाह भवन में भव्य मनुहार हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन स्वेता बुबना एवं सपना शर्मा ने किया। महोत्सव का उद्घाटन नगर परिषद अध्यक्ष प्रीति रानी, प्रांतीय महामंत्री निखिल चिरानिया, सुभाष वर्मा, गोविंद केडिया, रवि सरार्फ, राजेश चौधरी, सपना शर्मा, वीणा सरार्फ, बबीता वर्मा एवं शाखा अध्यक्ष रश्मि सरार्फ ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में युगल जोड़ी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रथम पुरस्कार ईशा मवांडिया और आकांक्षा मवांडिया को मिला, जबकि द्वितीय पुरस्कार शिखा कानोडिया और सुहानी कनोडिया को प्रदान किया गया। डांस धमाका में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति […]

Noimg

राज्य के पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी का बिहपुर में भव्य अभिनंदन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत एनडीए कार्यालय में शुक्रवार को राज्य के पिछड़ा/अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री हरि सहनी का भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेंद्र के नेतृत्व में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में जनसंघठन के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। मौके पर जदयू के प्रदेश सचिव सह बिहार राज्य नागरिक परिषद के सदस्य पप्पू सिंह निषाद, राजस्थान के भरतपुर की पूर्व सांसद व वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय परिषद सदस्य रंजीता कोली तथा जयपुर उत्तर (राजस्थान) की भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति तंवर को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गौतम ने किया। अपने संबोधन में मंत्री हरि सहनी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने आजादी की लड़ाई जाति […]

Noimg

डीडीसी ने खरीक और नारायणपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने खरीक एवं नारायणपुर प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण कर सरकारी योजनाओं की प्रगति और कार्यालयी व्यवस्था की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) एवं जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की और अनुपस्थित कर्मचारियों की सूची बनाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि सभी कर्मी समय पर कार्यालय आएं और जनता से जुड़े कार्यों में कोई लापरवाही न हो। कार्यालय में संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित फाइलों की भी उन्होंने बारीकी से समीक्षा की और कार्य प्रगति की जानकारी ली। जहां त्रुटियां […]