Category Archives: भागलपुर

खरीफ महाभियान 2022 के तहत किया गया समारोह का आयोजन || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया प्रखंड अन्तर्गत ई–किसान भवन में शुक्रवार को खरीफ महाभियान 2022 के अन्तर्गत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण-सह-उपादान वितरण कार्यक्रम का उदघाटन गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेन्द्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल द्वारा दीप प्रजवलित कर किया गया. इस अवसर पर पूर्व प्रमुख मानकेश्वर सिंह, उप–प्रमुख गौतम कुमार, सहायक कृषि अभियंत्रण भागलपुर, कृषि वैज्ञानिक सबौर भागलपुर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, नवगछिया, प्रखंड कृषि पदाधिकारी नवगछिया, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार उपस्थित रहे. मौके पर विधायक, प्रमुख, उप–प्रमुख नवगछिया, सहायक कृषि अभियंत्रण भागलपुर, कृषि वैज्ञानिक सबौर भागलपुर द्वारा कृषि से संबंधित बिहार सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई. प्रखंड कृषि पदाधिकारी, विजय कु० सिंह, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकारों द्वारा आगुंतको का स्वागत किया गया. […]

बीएसएनएल कर्मियों ने ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन के तहत अपनी मांगों को लेकर किया एक दिवसीय प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,ऑल यूनियन एंड एसोसिएशन बीएसएनल ए यू ए बी भागलपुर शाखा द्वारा आज महाप्रबंधक कार्यालय भागलपुर में अपने तीन मांग वेतन रिवीजन ,पेंशन रिवीजन और जेई को जेटीओ में प्रमोशन के समर्थन में आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शनी के बैनर तले किया गया । मीडिया से बात करते हुए प्रदर्शनकारी कर्मियों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होती तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। बीएसएनएल के कार्यपालक और गैरी कार्यकारिणी की ज्वलंत समस्याओं पर जब तक बीएसएनएल कंपनी गंभीरता से विचार नहीं करेगी तब तक यह प्रदर्शन हम सभी करते रहेंगे। यह बीएसएनएल कर्मियों के प्रति विभाग की उदासीन रवैया कहीं से सही नहीं है ।प्रदर्शन के दौरान दर्जनों कार्यकर्ता महाप्रबंधक कार्यालय […]

हिंदीशाला और स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के सहयोग से अभिव्यक्ति शास्त्र की पांच दिवसीय साहित्य कार्यशाला के दूसरे दिन हुए कई कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,हिंदीशाला और स्नातकोत्तर हिंदी विभाग के सहयोग से अभिव्यक्ति शास्त्र की पांच दिवसीय साहित्यिक कार्यशाला के दूसरे दिन निबंध लेखन में सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्शनशास्त्र के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर नीलिमा थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ योगेंद्र कर रहे थे। प्रोफ़ेसर नीलिमा ने अपने वक्तव्य में दर्शन से साहित्य को जोड़ते हुए निबंध की दुनिया को बताने का प्रयास किया कि किस प्रकार आप सिर्फ चित्रों को देखकर उसके बारे में अपनी अभिव्यक्ति रख सकते हैं। हम चित्र के माध्यम से घटनाओं को किस तरह चित्रित करते हैं। उनके संरचनाओं को समृद्ध कर पाते हैं, अलग रूप दे सकते हैं। डॉक्टर योगेंद्र ने अपने वक्तव्य में कहा कि निबंध की […]

एक महिला को अपराधियों ने पैर हाथ बांधकर कमरे में किया बंद , पड़ोसी को शक होने पर दरवाजा तोड़कर 24 घंटे बाद उस महिला को निकाला गया ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के बड़ी खंजरपुर के समीप मारपीट का मामला सामने आया है दरअसल आपको बता देंगे खंजनपुर विषहरी स्थान के समीप की रहने वाली बुद्धू देवी को अज्ञात अपराधियों द्वारा मारकर रूम में बंद कर दिया गया था जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गई थी पड़ोस के लोगों के द्वारा जब उनके कराने की आवाज सुनी गई तो परिजनों को सूचना दी गई जिस पर परिजनों ने . आकर रूम का ताला तोड़ा और उसे मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया, फिलाहाल मामले की जानकारी बरारी थाने को दे दी गई है बरारी थाना मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। DESK 04

नवगछिया के कंचनपुर दियारा में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर के पुलिस जिला नवगछिया के कंचनपुर दियारा में पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था, सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सनोज कुमार नामक अपराधियों को गोली लगने से बुरी तरह गंभीर रूप से घायल हो गया, आनन-फानन में पुलिस ने उसे इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया जहा पर उनका इलाज जारी है जानकारी के लिए आपको बता दें कि. लगातार पुलिस जिला नवगछिया में लूट की घटना को अंजाम दे रहा था जिसको लेकर नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज के आदेश पर या कार्रवाई की गई है, जिसमें एक अपराधियों को पैर में गोली लगी है बताया यह भी जाता है कि नवगछिया […]

बहादुरपुर गांव में एक महिला की संदेहास्पद ,महिला की मां ने लगाया हत्या का आरोप ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट- निभाष मोदी,भागलपुर । भागलपुर जिला अन्तर्गत कजरैली थाना क्षेत्र में देर रात एक महिला की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान राधिका देवी पति जिच्छो पासवान साकिन बहादुरपुर के रुप में की गई है।सूत्रों के अनुसार महिला की मौत देर रात्रि करीब 1 बजे ही हो चुकी थी, लेकिन इनके मां और भाई को सुबह 7 बजे मौत की खबर मिली। आनन फानन में उक्त मृतक महिला के भाई और मां सहित अनेक सगे सबंधियों का तांता लग गया। मृतक महिला की मां विरणी देवी पति सिकंदर पासवान साकिन सियारगढ़ थाना गोराडीह ने मृतक महिला की सास निजो देवी और ननद सुनीता देवी पर इनके हत्या का आरोप लगाया। चूंकि मृतक महिला का पति जिच्छो पासवान मंदबुद्धि […]

सत्ता के मद में मस्त सुशासन की सरकार में उन्हीं के विधायक ||GS NEWS

DESK 040

विधायक ने कहा – जिस जमीन पर मेरी नजर पड़ जाती है वह जमीन मेरी हो जाती है गोली से छलनी कर दूंगा , जानते नहीं गोपाल मंडल कितना खतरनाक है अपने बेबाक बयान व अलग-अलग अंदाज़ के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर जदयू विधायक गोपाल मंडल दबंगई में अब जमीन विवाद के आरोप में नजर आ रहे हैं । गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ भागलपुर के जीरो माइल के बरारी मोहल्ला निवासी धनंजय यादव पेसर स्व० विश्वनाथ यादव ने थाने में प्राथमिकी हेतु आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है ।दिये आवेदन में धनंजय यादव ने लिखा है. कि उनका जमीन मौजा बरारी, अंचल- सबौर, खाता सं0-84, खसरा नं0-117 118 है। जो वजरिये […]

वह जो शोर मचाते हैं भीड़ में, भीड़ ही बनकर रह जाते हैं ,वही पाते हैं जिंदगी में कामयाबी जो खामोशी से अपना काम कर जाते हैं ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, शिक्षा जगत में एक बार फिर भागलपुर का नाम रौशन हो गया, जब भागलपुर के लाल ने जेपीएससी परीक्षा में 187 रैंक लाकर ना केवल अपना बल्कि पूरे बिहार का नाम रोशन कर दिया, दरअसल एकचारी दियारा स्थित एक छोटे से गांव जहां हर साल बाढ़ से प्रभावित होता है, और लोगों के पास ना तो खाने के लिए खाना होता है और ना तो रहने के लिए जगह, इतना मुश्किल होने के बावजूद भी शशि शेखर ने अपना हौसला नहीं खोया और जेपीएससी परीक्षा में परचम लहराया, जिसको लेकर गांव में. सम्मान समारोह का आयोजन भी रखा गया हजारों की तादाद में पहुंचे लोगों शशि शेखर से गले मिले और उनके उज्जवल भविष्य की […]