Category Archives: भागलपुर

नवगछिया के बोड़वा गांव के पास श्री श्री 1008 महाविष्णु महायज्ञ से श्रीमद् भागवत कथा पुराण का शुभारंभ ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के बोड़वा गांव के पास श्री श्री 1008 महाविष्णु महायज्ञ से श्रीमद् भागवत कथा पुराण का शुभारंभ बुधवार को बिहार सरकार के भूमि राजस्व मंत्री रामसूरत राय, कहलगांव विधायक पवन यादव, पूर्व सांसद अनिल यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि की भागवत कथा का अपना महत्व है। कथा अमृत है।विधायक पवन यादव ने कहा कि विष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा से नवगछिया ही नहीं बल्कि पूरा भागलपुर जिला ही पवित्र हो रहा है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष विनोद मंडल, जिला परिषद सदस्य नंदनी सरकार, वरिष्ठ नेता से अधिवक्ता अजीत कुमार, धनंजय सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।्र DESK 04

कार्य का समय पर पूरा नहीं करने को लेकर के सिंधुजा के कंस्ट्रक्शन को डिवार की अनुशंसा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के इस्माइलपुर बिनदटोली तटबंध पर पिछले वर्ष कटे भाग को जल संसाधन विभाग के द्वारा दिए गए कार्य का समय पर पूरा नहीं करने को लेकर के सिंधुजा के कंस्ट्रक्शन को डिवार की अनुशंसा कार्यपालक अभियंता के द्वारा किया गया है। नवगछिया बाढ़ नियंत्रण कार्यालय के कार्यपालक अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि सिधुजा कंस्ट्रक्शन के प्रबंधक को लगातार पत्र देने के बाद भी कार्य की प्रगति संतोषप्रद नहीं होने के कारण यह अनुशंसा किया गया है। उन्होंने बताया कि मंत्री के द्वारा भी उन्हें 15 जून का समय दिया गया है। अगर 15 जून तक वह कार्य पूरा नहीं करता है तो उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ अन्य कानूनी कार्रवाई भी किया जाएगा। मालूम हो की […]

सर्पदंश से तीन वर्षीय बालक की मौत ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया के मदहतपुर गांव में सर्पदंश से विभाष सिंह के तीन वर्षीय पुत्र हिमांशु राज की मृत्यु हो जाने की सूचना है. हालांकि किसी भी परिजन को हिमांशु के सर्पदंश की जानकारी नहीं थी. जब एकाएक हिमांशु की तबीयत खराब हो गयी तो उसे नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. पुलिस प्रथम दृष्टया सर्पदंश से मृत्यु हो जाने की बात मान रही है. हिमांशु के शव का पोस्टमार्टम नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करावा कर नवगछिया पुलिस ने शव परिजनों का सौंप दिया है. DESK 04

आरडीडी हेल्थ ने पीएचसी नारायणपुर का किया निरीक्षण || GS NEWS

DESK 04 B0

नारायणपुर- पीएचसी नारायणपुर का बुधवार को भागलपुर रिजनल डिप्टी डायरेक्टर (आरडीडी हेल्थ) ने निरीक्षण किया.निरिक्षण के दौरान सभी स्वास्थ्य कर्मी एवं चिकित्सक को पीएचसी में उपस्थित पाया.क्रम में प्रसव कक्ष,ऑपरेशन थियेटर का बारिकी से जॉच किया और ओपीडी का व्यवस्था एवं दवाई के. बारे में जानकारी लिए इस दौरान पीएचसी के व्यवस्था को संतोषजनक बताया साथ ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा.विनोद कुमार स्वास्थ्य प्रबंधक शंकर कुमार पासवान को निर्देश देते हुए कहा की पीएचसी के अलावे फिल्ड का भ्रमण समय-समय पर करें और कोविड के टीकाकरण के बारे में जानकारी एकत्रित लिए. DESK 04 B

भाजयुमो के राष्ट्रीय कार्यसमिति जमुई विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वागत

DESK 040

बिहपुर- बुधवार को भारतीय जनता पार्टी युवा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति जमुई विधायक श्रेयसी सिंह एवं भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह का भाजयुमो नवगछिया के द्वारा स्वागत किया गया .मालूम हो कि कटिहार में भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से लौट रहे युवा मोर्चा के नेताओं का भाजपा युवा जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार रूप के एनएच 130 स्थित आवास पर स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 8 वर्ष पूर्ण होने पर जन कल्याणकारी योजना को जन जन तक पहुंचाने का रोड मैप बना इस मौके पर भी . बिहपुर मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत चौधरी युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार सत्यम जी अरुण जी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. सभी नेताओं ने युवा मोर्चा […]

बरारी मोहल्ला के धनंजय यादव ने लगाया आरोप – गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने कट्टा लेकर की मारपीट

Barun Kumar Babul0

बरारी थाने में दिया लिखित आवेदन, पुलिस से लगायी जान माल की सुरक्षा करने की गुहार अपने बेबाक बयान व अलग-अलग अंदाज़ के कारण हमेशा सुर्खियों में रहने वाले गोपालपुर JDU विधायक गोपाल मंडल अब जमीन विवाद के आरोप में नजर आ रहे हैं । गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ भागलपुर के जीरो माइल के बरारी मोहल्ला निवासी धनंजय यादव पेसर स्व० विश्वनाथ यादव ने थाने में प्राथमिकी हेतु आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है दिये आवेदन में धनंजय यादव ने लिखा है. कि उनका जमीन मौजा बरारी, अंचल- सबौर, खाता सं0-84, खसरा नं0-117 118 है। जो वजरिये रजिस्ट्री केवाला के जमीन खरीदा है एवं सुलोचना देवी एवं संजय यादव के नाम से सभी कागजात […]

पारसनाथ बने जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ||GS NEWS

DESK 040

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामबालक सिंह ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पारसनाथ साहू को लगातार छठी बार नवगछिया संगठन जिला का किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है. वहीं पारसनाथ साहू ने शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त किया है और कहा कि शीर्ष नेतृत्व के उम्मीदों पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, सुबोध साह, जितेंद्र साहू, पुष्पक सिंह, भवेश यादव, प्रिंस पटेल, मुरारी मंडल, ललन महतो, मनोज लाल, अनिल पटेल, चंद्रिका मंडल, साकेत बिहारी, ज्ञानसक सिंह, शाहिद राजा, […]