Category Archives: भागलपुर

केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती द्वारा जिले के कई परीक्षा केंद्रों बिहार अग्नि समन सेवा में अग्निक पद के लिए शांतिपूर्ण माहौल में हुआ परीक्षा संपन्न // GS NEWS

DESK 04 B0

कुछ केंद्रों पर छिटपुट झड़प होती दिखी निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती द्वारा भागलपुर जिले के कई परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में बिहार अग्निशमन सेवा में अग्निक पद के लिए परीक्षा संचालित की गई। इस परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने काफी तैयारियां कर रखी थी। जोनल दंडाधिकारी एवं उड़नदस्ता दंडाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर सदर अनुमंडल क्षेत्र में कई परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हर जगह शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई। नवयुग विद्यालय में कुछ परीक्षार्थियों के अंदर नहीं घुसने देने की बात सामने आई। परीक्षार्थियों का कहना था परीक्षा केंद्र का मुख्य द्वार 15 मिनट पहले ही बंद कर दिया गया […]

पैन गांव में आयोजित राम कथा ज्ञान महायज्ञ का उदघाटन जिला परिषद सदस्य आशा जयसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपूर। भागलपुर सुलतानगंज प्रखंड क्षेत्र के पैन गांव में शुक्रवार की शाम आयोजित श्री श्री 108 श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का उदघाटन मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य आशा जयसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किए। इस दौरान कथा वाचक ध्रुब दास जी के द्वारा प्रवचन एंव कथा श्री राम जन्मोत्सव के बारे मे विस्तार से बताए गए।वहीं भक्तों ने श्री राम के जन्म के बारे मे कथा सुनते हुए.भक्ति के रस में डूब गए। पूरा यज्ञ स्थल जय श्री राम के नारों से गुंजयमान हो गए थे।इस दौरान गांव के सभी ग्रामीण भक्त एंव राम कथा ज्ञान महायज्ञ के सदस्य अवधेश कुमार सिंह,गोकर्ण प्रसाद केसरी,मोती लाल ,संजय तांती ,आपेश्वर पासवान सहित तमाम सदस्य मौजुद थे। DESK 04 B

जहरीली शराब पीने से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा // GS NEWS

DESK 04 B0

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत परवत्ती मोहल्ले में तीन लोग नकली शराब के हुए शिकार निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में जहरीली शराब से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। एक ओर पुलिस नवचेतना ऑपरेशन के तहत नशा मुक्ति अभियान चला रही है, वहीं दूसरी तरफ लोग लगातार नकली शराब पीकर मौत को दावत दे रहे हैं। शनिवार को लोदीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह मोहल्ले में 2 मौत का मातम शांत भी नहीं हुआ की, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत परबत्ती मोहल्ले में तीन लोगों नकली शराब का शिकार हो गए । जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक व्यक्ति का नाम स्थानीय निवासी विकास कुमार […]

जहरीली शराब पीने से हुई सुबोध की मौत पर प्रशासन ने सुबोध के परिजनों पर शराब नहीं पीने के बारे में बयान देने पर डाला दबाव // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर, के लोदीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह गांव में शराब पीने से जहां आनंद नामक युवक की घर पर ही मौत हो गई थी, वही उसके चचेरे भाई सुबोध की मौत इलाज के क्रम में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में हो गई थी। वही दो भाइयों के शराब पीने से हुई मौत के बावजूद भी प्रशासन लीपापोती मैं लगा हुआ है। जबकि मौत के पहले सुबोध ने शराब पीने की बात कबूल की थी । मौत के बाद सुबोध के शव का पोस्टमार्टम तक नहीं कराया गया वहीं पुलिस ने परिवार वालों पर दबाव बनाया कि वह यह बताएं कि बीमारी से मौत हुई है और परिवार वालों से सादे कागज पर साइन भी करवा लिया न्यूज़ एटिन […]

इस्माइलपुर के नारायणपुर लक्ष्मीपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग धू-धू कर जला घर|| GS NEWS

DESK 04 B0

इस्माइलपुर प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर लक्ष्मीपुर गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से अरुण मंडल के घर से आग लग गया।आग की लपटे इतना तेज था कि अन्य चार पांच घरों में आग की लपटे में ले लिया। आग लगने से आसपास के घरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने इस्माइलपुर बीडीओ, सीओ, थाना को दिया गया। दमकल की गाड़ी पहुंचते-पहुंचते आग की चपेट में पांच घर आ चुका था। स्थानीय लोगों एवं दमकल की गाड़ी के मदद से आग पर काबू पाया गया।आग की तेज लपटौ के कारण दो गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ। इससे कुछ लोगों को चोटें आई हैं। इस्माइलपुर पीएससी के चिकित्सक पहुंचकर घायलों का इलाज मौके पर कर रहे हैं। इस्माइलपुर सीओ ने बताया […]

नवगछिया के स्टेशन रोड में किराना दुकान में भीषण चोरी, 8 लाख मूल्य के सामान लेकर गये चोर // GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया स्टेशन रोड स्थित किराना दुकान से आठ लाख रूपये के समान की चोरी कर ली गई हैं। इस संबंध में पीड़ित ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया। पीड़ित दुकानदार विजय मंडल ने बताया कि 25 र्च्च की रात्रि किराना दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। 26 मार्च की सुबह हमारे दुकान के पड़ोसी ने मोबाइल पर फोन कर बताया कि आपके दुकान का चदरा कटा हुआ हैं। इस सूचना पर दुकान आकर देखा तो मेरे दुकान का चदरा कटा हुआ था। और दुकान से बहुत सारे समान की चोरी हो गई हैं। निधि चाय आठ थैला, सिगरेट तीन पेटी, राकेश मशाला छह पेटी, सीपी गोलू 20 पेटी, अनमोल पांच पेटी, रिफाइन 20 पेटी, एलबी […]

नवगछिया : अपना प्रश्नपत्र खरीद, स्कूली बच्चे दे रहे वार्षिक परीक्षा ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: बिहार में इन दिनों प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा चल रही है. जहां शिक्षा विभाग की उदासीनता रवैए से मवि ढोलबज्जा में परीक्षा दे रहे स्कूली बच्चों को प्रश्नपत्र नहीं मिलने से परेशान हैं. परीक्षार्थियों ने निजी दुकानों से अपना प्रश्नपत्र खरीद कर परीक्षा देने को मजबूर हैं. जिसमें एक छात्र को प्रश्नपत्र खरीदने में करीब 20-22 रुपए की खर्च लग रहे हैं. शनिवार को प्रश्नपत्र खरीदने के लिए ढोलबज्जा के एक दुकान में करीब 10:15 बजे स्कूली बच्चों की भीड़ उमड़ते देखा गया. सभी बच्चे एक हीं प्रश्नपत्र को फोटोकॉपी करा ले रहे थे. विद्यालय प्रधानाध्यापक से संपर्क संपर्क नहीं हो पाया. स्कूल के शिक्षक घनश्याम कुमार ने बताया कि- हर कक्षा में, हर […]

ढोलबज्जा के मंदिर से भगाए गए साधु ने अब ग्रामीणों पर लगाया आरोप ||GS NEWS

DESK 040

एक लाख 37 हजार नगद समेत मोटरसाइकिल व चार चक्का वाहन भी कर लिया जप्त. ढोलबज्जा: छेड़खानी के आरोप में सत्संग मंदिर धोबिनियां से भगाए गए नवगछिया हरनाचक के रहने वाले साधु मनकेश्वरानंद ने वहां के ग्रामीणों पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं. मनकेश्वरानंद ने प्रभात खबर को फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि- ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने के बाद मेरे पास रखे नगद 60 हजार रुपए ले लिया है. उसके बाद मेरे खाते में करीब 2 लाख 25 पच्चीस हजार रुपए थे. जिसमें से स्थानीय सीएसपी संचालक को बुला कर 10 हजार की निकासी कर ली. खाते पर शेष बचे रुपए की भी मांग कर रहे हैं. वहीं धोबिनियां निवासी बिलास यादव की जमीन 67 हजार में […]

NSS कार्यक्रम के दूसरे दिन हरनाथचक वार्ड संख्या 2 में स्वयंसेवकों के द्वारा बताया गया स्वच्छता का महत्व ||GS NEWS

DESK 040

एनएसएस के दूसरे दिन कार्यक्रम के तहत मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर सीता भगत के नेतृत्व में हरनाथ चक वार्ड संख्या 2 में पहुंचकर एनएसएस स्वयंसेवकों के द्वारा स्वच्छता के महत्व की जानकारी स्थानीय लोगों को दिया कार्यक्रम के दूसरे दिन कार्यक्रम पदाधिकारी सीता भगत ने बताया कि हम लोगों ने इस कार्यक्रम के तहत लोगों को. कोरोना बीमारी गंदगी के कारण फैलता है इसके बचाव में साफ सफाई जरूरी है साथ ही सरकार द्वारा दी जा रही टीका भी लगाना अनिवार्य है इस कार्यक्रम के मौके पर मदन अहिल्या महिला महाविद्यालय के छात्र स्वयंसेवक ग्रुप लीडर द्वारा समाज में स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डाला इस मौके पर पंचायत के मुखिया अमित चौधरी सहित कई अन्य […]