Category Archives: भागलपुर

नवगछिया में सीएस नें न्यायालय में उपस्थित होकर कराया अपना जमानत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के सिविल सर्जन डा. उमेश शर्मा ने नालिसी वाद के एक मामले में न्यायालय द्वारा कॉजिनेंस लेने पर शनिवार को नवगछिया न्यायालय में उपस्थित होकर अपना जमानत करवाया। बताते चलें कि नवगछिया के राजेन्द्र कॉलनी के दीपक कुमार ने सिविल सर्जन डा. उमेश शर्मा पर गाली -गलौज करने प्रति माह दस हजार रुपये देने नहीं तो अपने प्रभाव से जेल भेजने का आरोप लगा कर परिवाद न्यायालय में दायर किया था। दीपक कुमार नवगछिया में आर के मेमोरियल इंस्टीच्यूट ऑफ हेल्थ साइन्स एण्ड टेक्नोलॉजी से ट्रेनिंग प्राप्त कर व उक्त संस्थान से प्रमाण पत्र लेकर फीजियोथेरेपिस्ट क्लीनिक चलाते थे। DESK 04

दिन भर बिजली की आँख मिचौली से नवगछिया क्षेत्र के लोग घोर परेशान ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया में शनिवार को बिजली की लगातार कटोती से लोगों को भीषण गर्मी में घोर परेशानी का सामना करना पड़ा।नवगछिया बाजार, गोपालपुर, इस्माइलपुर में बिजली की कटौती की गई। सुबह से ही बिजली बार बार कट रही थी। दिन के 11 बजे कटने के बाद शाम के सात बजे बिजली आपूर्ति सही हुई। बिजली नहीं रहने के कारण मोबाइल चार्ज में भी परेशानी हुई। दुकानदार मंटू ने बताया कि बिजलीं दिनभर आंख मिचौनी करती रही।जिससे जेनरेटर भी दम तोड़ने लगा था। बीना सूचना के बिजली काटी जा रही थी। बिजलीं बिभाग के कनीय अभियंता प्रशांत ने बताया कि ढाई घण्टे लोड सीडिंग था और बाद में ब्रेक डॉन हो गयी था। जिसके कारण बिजली बाधित रहा। DESK 04

नारायणपुर : बहियार में आग लगने से 40 परिवार का फूस का घर जल कर राख ||GS NEWS

DESK 040

गंगा दियारा नारायणपुर में शनिवार की दोपहर जयपुर चुहर पश्चिम पंचायत के शाहपुर टोला सिलिंग बहियार में आग लगने से चालीस परिवार का फूस का घर जल कर राख हो गया। घर में रखे ज्यादातर लोगों के समान के साथ आधा दर्जन बकरी भी जल गए। पछुआ हवा के कारण आग काफी तेजी से फैली। देखते ही देखते घर जल गए। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। मुखिया नीतीश कुमार,पूर्व मुखिया ईशो यादव,टिंकू मंडल ने घटना की जानकारी सीओ अजय कुमार सरकार को देकर अग्नीपीड़ीत परिवार को मुआवजा देने की मांग की। घटनास्थल पर सीओ पहुंच कर अग्नीपीड़ीत परिवार से मिलकर जानकारी ली। मौके पर अग्नीपीड़ीत ने सीओ को रो-रो कर बताया की हमलोग गरीब मजदुर परिवार […]

जीबी कॉलेज नवगछिया में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

जीबी कॉलेज नवगछिया में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन दलित टोला सिमरा में साक्षरता अभियान चलाया। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. मोर्सत हुसैन कर कर रहे थे। बच्चों के बीच पेंसिल, पुस्तक का वितरण किया गया। शिक्षा के प्रति बच्चों के अभिवावक को भी बताया गया। स्वयंसेवकों द्वारा घर घर जाकर महिलाओं से भी संपर्क कर साक्षरता और शिक्षा का महत्व बताया गया। मौके पर शिक्षक डॉ दिव्य प्रियदर्शी, डॉ अर्शदुज़्ज़मा, डॉ अज़हर अली, डॉ प्रवीण प्रकाश, शिक्षकेत्तर कर्मी प्रमोद कुमार रंजन, गुलो हरिजन, अब्दुल रज्जाक, संतोष हरिजन, स्वयंसेवक मंदोदरी, प्रीति, शिवानी, आनंद, राजेश, ज्योति, कुसुम, आरती, धर्मेन्द्र, आँचल, अनामिका, कनीज़, अभिनव, नीतीश आदि मौजूद थे। DESK 04

इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा के लिए 30 तक करें आवेदन|| GS NEWS

DESK 04 B0

इंटर परीक्षा 2022 से वंचित स्टूडेंट के लिये अच्छी खबर है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ऐसे स्टूडेंट को परीक्षा में शामिल होने के लिये एक और मौका दिया है। इसके लिये अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इंटर कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। विशेष परीक्षा के लिए परीक्षाथियों को ऑन लाइन आवेदन देना होगा। आवेदन के लिये इंटरस्तरीय स्कूल व कॉलेज नें आज से आवेदन लिया जा रहा है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो गोलोक नाथ झा ने बताया कि स्टूडेंट 30 मार्च तक तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए निर्धारित शुल्क देना है। प्राचार्य ने बताया कि कम्पार्टमेंटल परीक्षा में वैसे स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं जिन्होंने सेंटअप परीक्षा तो उतीर्ण तो कर […]

भागलपुर के जिला स्कूल मैदान मे डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, आज प्रिय प्रभात मासिक पत्रिका के तहत् जिला स्कूल के प्रांगण में मैदान में डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के परिचय से हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर जिला शिक्षा विभाग के संजय कुमार के अलावे समाज सेवी चिकित्सक शिक्षाविद वाकई खेल प्रेमी उपस्थित थे, कार्यक्रम में प्रीति शेखर एवं डीईओ संजय कुमार ने बैटिंग कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की । इस डबल विकेट क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन में डीईओ संजय कुमार के अलावे प्रीति शेखर केडी प्रभात राजीव कांत मिश्रा आनंद मोहन मिश्रा सरवन बाजोरिया समाजसेवी सुमन सिंह के अलावे दर्जनों प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। प्रतियोगिता में भागलपुर जिले की आठ टीमें शिरकत की […]

भागलपुर में जहरीली शराब पीने से मौत का कारवां थमने का नाम नहीं ले रहा ,परिजनों ने कहा शराब पीने से ही हुई है मौत // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भगलपुर पूरे सूबे में शराब पर पूर्णरूपेण पाबंदी है ,फिर भी जहरीले शराब जहर की तरह पूरे शहर मे घुल चूका है। बिहार में जहरीली शराब पीने से मौत का कारवां थमने का नाम नहीं ले रहा। फिर भी लोग शराब पीने से बाज नहीं आ रहे।भागलपुर में संदिग्ध अवस्था मे मौत का मामला थम नहीं रहा है। लोदीपुर थाना क्षेत्र के चौधरीडीह निवासी सुबोध यादव की मौत संदिग्ध अवस्था मे हो गयी। सुबोध के भाई विनय के मुताबिक उसके चचेरे भाई आनंद और सुबोध ने कल रात में साथ मे शराब पी थी, सुबह अचानक तबियत बिगड़ी इसके बाद उसकी मौत हो गयी। विनय के मुताबिक आनंद की भी मौत हो गयी है। बता दें कि […]

विश्वविद्यालय की लाचार व्यवस्था से पीजी अर्थशास्त्र की सेमेस्टर फोर की एक छात्रा गस्त खाकर गिरी, उपचार के लिए भेजा गया मायागंज अस्पताल // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की लचर व्यवस्था के चलते आज पीजी अर्थशास्त्र सेमेस्टर फोर की एक छात्रा गस्त खाकर जमीन पर गिर पड़ी ।उसे उपचार के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया। उक्त छात्रा का नाम प्रिया कुमारी है जो पुंसिया की रहने वाली है। अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनिंदर कुमार सिंह ने बताया कि यहां बिजली की व्यवस्था नहीं है और प्रचंड गर्मी है और सुबह अल्पाहार कर के नहीं आई होगी इस कारण से हो सकता है इस लड़की की तबीयत बिगड़ी हो। बताते चलें कि विश्वविद्यालय की स्थिति सचमुच काफी लचर व्यवस्था के साथ चल रही है। ना तो यहां स्थाई कुलपति है और ना ही समय पर सत्र चलता है। साथ ही साथ […]

ऑपरेशन नवचेतना के तहत ग्रामीणों के साथ की गई बैठक // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर जगदीशपुर लोकनाथ उच्च विद्यालय में ऑपरेशन नव चेतना कार्यक्रम के तहत नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने हेतु प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत अंतर्गत लोकनाथ उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक बैठक आयोजित की गई ।इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष श्रीकांत चौहान ने किया। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी तरुण केसरी मौजूद थे । इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि विद्यालय के छात्र, शिक्षक तथा सैकड़ों की संख्या में आमजन भी मौजूद थे। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए जागरूक किया गया।इस अवसर पर थानाध्यक्ष ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग 5 लोगों को जागरूक करें और उन 5 लोगों को भी […]

भागलपुर नगर निगम में बजट को लेकर स्थाई समिति की बैठक हुई रद्द, महापौर के मोबाइल बंद रहने के चलते कई पार्षदों ने किया हंगामा // GS NEWS

DESK 04 B0

निभाष मोदी, भागलपुर। आज भागलपुर नगर निगम ने बजट को लेकर स्थाई समिति की बैठक रखी गई थी। इसको लेकर मेयर से कई पार्षद उनके कार्यालय पहुंचे। कार्यालय पहुंचते ही पता चला की बैठक का बहिष्कार कुछ पार्षदों ने कर दिया है। इसलिए यह बैठक निरस्त की गई है ।इसको लेकर पार्षद संजय सिन्हा उम्र चांद, पंकज दास के अलावे कई और पार्षद नगर आयुक्त के पास पहुंचे l नगर आयुक्त का कहना हुआ कि मैं तो सबों को सूचना दे दिया था परंतु इस सूचना के बाद भी लोग नहीं पहुंचे तो इसमें मैं क्या कर सकता हूंl पार्षद संजय सिन्हा ने कहा कि मेयर से जब जानकारी लेने के लिए उनके मोबाइल पर फोन किया तो उनका मोबाइल […]