Category Archives: भागलपुर

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की लगाई गयी पहली खुराक // GS NEWS

DESK 04 B0

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर नवगछिया पीएचसी अंतर्गत बाल भारती स्कूल इंग्लिश मीडियम में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कॉर्बेवैक्स वैक्सीन की पहली खुराक लगाई गयी।सर्वप्रथम बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन नवगछिया बीडीओ सरीना आजाद एवं पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार ने संयुक्त रूप से किया।मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सरीना आजाद ने कहा कि प्रखंड के किसी भी क्षेत्र में बच्चे बिना वैक्सीनेशन के नहीं रहेंगे। इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से सुरक्षित रहने के लिए सभी को वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। हर बार की तरह इस बार भी नवगछिया प्रखंड टीकाकरण में अव्वल दर्जा हासिल करेगा। वहीं नवगछिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी […]

जेपी कॉलेज नारायणपुर में एनएसएस शिविर का हुआ समापन ||GS NEWS

DESK 040

जेपी कॉलेज नारायणपुर में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन मंगलवार को प्राचार्य डॉ राजवंश यादव की अध्यक्षता में किया गया। ग्रुप लीडर ज्योतिष कुमार ने बताया कि शिविर के सातो दिनों का कार्यक्रम जिसमें स्वच्छ भारत अभियान के तहत साफ सफाई,आर्ट ऑफ लिविंग के साथ योगा,स्वच्छ भारत रैली, नुक्कड़ नाटक के पौधरोपण व पर्यावरण एवं शिक्षा के साथ साथ संगोष्ठी आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया। समापन समारोह के बाद स्वयंसेवक के बीच प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले स्वयंसेवक नाटक में सुप्रिया कुमारी, साक्षी, रिचा गुप्ता, सत्यवती, रिचा, रूपा, शिखा, पुष्पा और डांस में मौसम, अनुभा, मुस्कान, संध्या व साजदा प्रवीण। स्वागत गान में साक्षी कुमारी, बबीता, मौसम, अनुभा, संध्या, मुस्कान ने […]

होली व शबे बरात को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए नवगछिया में निकाला गया फ्लैग मार्च // GS NEWS

DESK 04 B0

होली व सबेबरात को शांति पूर्वक संपन्न करने के लिए नवगछिया में फ्लैग मार्च निकाला गया। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार नेतृत्व कर रहे थे। थाना चौक से फ्लैग मार्च आरंभ हुआ। महराज जी चौक, नगर परिषद कार्यलय होते हुए नवादा पहुंची। वहां से श्रीपुर, मक्खातकिया, मुमताज मुहल्ला, उजानी में किया गया। फ्लैग मार्च में लोगों से शांति पूर्वक होली शबेबरात मनाने की अपिल किया। साथ ही यह भी कहा कि शराब के नशा में हंगामा करने वाले बख्से नहीं जायेंगे। DESK 04 B

नवगछिया के साहू परबत्ता हाई स्कूल की पूर्णिमा ने किया भागलपुर जिला टॉप ||GS NEWS

DESK 04 B0

इंटर कला संकाय की परीक्षा में टॉपर कर पूरे जिला का मान बढ़ाया पूर्णिमा कुमारी। साहु परवत्ता निवासी कैलाश साह की पुत्री हैं पूर्णिमा कुमारी। कैलाश साह कहते हैं कि पुत्री ने जिला टापर कर मेरे सपने को साकार कर दिया हैं। पुत्री की सफलता से मेरा सीना चौड़ा हो गया हैं। उसकी पढ़ाई में जितनी भी मेरी सहयोग की आवश्कता होगी मैं उसे पूरा करूंगा। मां सोनी देवी गृहणी हैं। वह भी अपनी पुत्री की सफलता से काफी खुश हैं। बेटी ने पूरे जिला टापर कर मेरा मान बढ़ाया हैं। पिता ने पुत्री को मिठाई खिलाकर सफलता की बधाई दी। पूर्णिमा कुमारी इंटर की परीक्षा में साहू उच्च माध्यमिक विद्यालय साहू परवत्ता में पढ़ाई करती थी। इंटर की परीक्षा […]

डिप्टी मेयर राजेश वर्मा बने लोजपा रामविलास के भागलपुर जिलाध्यक्ष // GS NEWS

DESK 04 B0

लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने डिप्टी मेयर राजेश वर्मा को भागलपुर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है! आलाकमान से डिप्टी मेयर को हाेली पर मिले इस गिफ्ट से पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है! कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर स्वागत किया और पार्टी को धन्यवाद दिया! जिलाध्यक्ष बनने के बाद डिप्टी मेयर ने कहा उनका लक्ष्य सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी के संकल्प व लक्ष्यों को पूरा करना है! पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से वे इसे पूरा करेंगे! डिप्टी मेयर के अनुसार उनका मनोनयन पूर्व जिलाध्यक्ष अमर कुशवाहा की सहमति से ही हुआ है! DESK 04 B

यूएसीआई सीडैन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड ने किया ग्राहकों के लिए कार्यक्रम आयोजित // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर,स्वर्ण सीड्स कोलकाता की ओर से स्थानीय होटल में अंग क्षेत्र भागलपुर, बांका, मुंगेर जिले के बीज विक्रेता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसको कम्पनी के डीजीएम अनमोल कुमार ने सम्बोधित किया | आगामी खरीफ 2022 में किसानों के लिए कम्पनी के द्वारा धान बीज की कौन कौन सी नयी प्रजाति उपलब्ध करायी जायेगी। किस तरह से उसकी खेती वैज्ञानिक ढंग तरह से हो उसके विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा हुयी। किसान भी इसपें शामिल हुए जिन्होंने अभी तक अपने अनुभव को विक्रेताओं के साथ साझा किया | विक्रेताओं का उत्साह और समर्थन भरपूर देखने को मिला। कम्पनी ने सभी विक्रेताओं को ये विश्वास दिलाया की किसी भी प्रस्थिति में हम आपके साथ और किसान भाइयों के उन्नति के लिए […]

गोपालपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि दिनकर चौधरी ने अपने आवासीय कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया । वही मौके पर प्रखंड के विभिन्न पंचायत के पंचायत समिति सदस्य व कई अन्य गणमान्य उपस्थित हुए । मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि होली एक सद्भाव का त्योहार है इसे आनंद पूर्वक मनाएं उन्होंने अपने सभी सदस्यों से अनुरोध किया कि अपने-अपने पंचायत क्षेत्र में ख़ुद से निगरानी करें व शांति का माहौल बनाकर रखें । वहीं होली मिलन समारोह में पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह , सदस्य मनोज कुमार झा, धनंजय यादव, भाजपा नेता आलोक सिंह बंटू , प्रभाकर चौधरी, पीयूष कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे । DESK 04

उड़ान इंस्टीट्यूट के बच्चों ने मनाया होली मिलन समारोह, अबीर गुलाल लगाकर दी एक दूसरे को बधाई // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, उड़ान इंस्टीट्यूट के बच्चों ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की दी बधाई । वही उड़ान संस्थान के निदेशक मुकेश कुमार ने भाईचारे का संदेश देते हुए एक दूसरे से गले मिलकर रंगों का पर्व होली मे सद्भावना बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में निदेशक मुकेश कुमार के अलावे शिक्षक ललन कुमार, प्रवीण, आयुष आनंद, ज्ञानदीप, दीपक एवं छात्र-छात्राओं में आकाश , पल्लवी, मयंक, रिया रूही के अलावे दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। DESK 04 B

शराब की दो घूंट आपको पहुंचा देगा जेल – एसपी
एसपी ने कहा, जबरदस्ती रंग न लगाएं, हुड़दंग न मचाएं और नहीं सुनें गंदा गाना // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नवगछिया होली और शव ए बरात के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर नवगछिया अनुमंडल कार्यालय सभागार में नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज और एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया. त्योहार शांतिपूर्ण संपन्न हो इसको लेकर नवगछिया अनुमंडल के बुद्धिजीवियों की भी रायशुमारी की गयी और मौके पर ही पदाधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. बैठक के बाद पत्रकारों से बात चीत करते हुए नवगछिया के एसपी सुशांत कुमार सरोज ने होली में शराब पीने की मंशा रखने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब की दो घूंट आपको सलाखों के पीछे डाल देगा, इसलिये तय कर लें कि त्योहार अपने परिवार के साथ […]

Noimg

भागलपुर के हबीबपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार से जा रही एक कार ने बिजली पोल में मारी टक्कर, आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति हुई ठप // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर में हबीबपुर थाना क्षेत्र के भागलपुर – अमरपुर मुख्य मार्ग पर डाटवाट से आगे लाजपतनगर के समीप तेज रफ्तार से जा रही एक कार ने बिजली के दो पोल में जोरदार टक्कर मारा है| वहीं इस दौरान बिजली के दोनों पोल क्षतिग्रस्त हो गई है जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है| हालांकि गलिमत रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है| इस दौरान लाजपत नगर के लड्डू पासवान ने बताया कि करीब ढाई बजे भागलपुर की ओर से तेज रफ्तार से आ रही बीआर 10 एन 1066 नम्बर की कार ने बिजली के खंबे में जबरदस्त टक्कर मारी है| उन्होंने कहा कि उस दौरान संयोगवश कोई आसपास नहीं था जबकि वहां लोगों की […]