Category Archives: भागलपुर

Noimg

मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में बाइक चोर को लोगों ने पोल से बांधकर जमकर पीटा // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट: निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर, के ततारपुर थाना क्षेत्र के नउआटोली में कल रात मोबाइल चोरी होने के बाद लोगों ने मोबाइल की खोजबीन पुलिस से ना करवा कर खुद तहकीकात शुरू की थी। जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। वही आज मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर मोहल्ले में आम लोगों ने कानून एक बार खुद हाथ में लिया और साइकिल चोरी करते हुए एक चोर को पकड़ कर उसे खंभे में बांध उसकी जमकर पिटाई की गई।वही घंटों चोर को बांधकर पीटा गया। मोहल्ले के वार्ड पार्षद का कहना है कि कई दिनों से मोहल्ले में चोरी की घटना हो रही थी और आज सिकंदरपुर ठाकुरबाड़ी में साइकिल चोर चोरी करते हुए पकड़ा गया। चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी […]

गोपालपुर विधान सभा क्षेत्र में जोर शोर से चल रहा कॉंग्रेस पार्टी सदस्यता अभियान, बोले उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह // GS NEWS

DESK 04 B0

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्त्व में जोर -शोर से किया जा रहा है। श्री निषाद ने बताया कि अब तक दो हजार से अधिक ऑनलाइन व ऑफलाइन सदस्य गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बनाया। सभी मतदान केन्द्रों पर कांग्रेस पार्टी का सदस्य बना कर पुराने व नये लोगों को पार्टी से जोड कर कांग्रेस को मजबूत बनाया जायेगा। नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सिंह, गोपालपुर प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद यादव व रंगरा प्रखंड के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मो मोइजुद्दीन द्वारा पार्टी के निर्देशानुसार बडी संख्या में आम लोगों को पार्टी का सदस्य बना रहे हैं। DESK […]

होली पर्व को लेकर सरकारी एंव गैर सरकारी विघालय हुए बंद छात्र छात्राओं ने रंग गुलाल की खेली होली // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर सुलतानगंज मे होली पर्व को लेकर सरकारी एंव गैर सरकारी विघालय हुए बंद छात्र छात्राओं ने रंग गुलाल लगाकर खेली होली। स्कूल के छात्र एंव छात्राओं ने एक दुसरे को रंग अबिर गुलाल लगाकर एक दुसरे को बधाई देते हुए शुभकामनाएं भी दिए ।इस दौरान दुधैला स्कूल के शिक्षक राजीव कुमार ने भी स्कूल के सभी छात्र एंव छात्राओं को भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने कि अपिल करते हुए केमिकल युक्त रंग से बचाने कि सलाह देते हुए होली पर्व मनाने कि बात कही।इस दौरान स्कूल के तमाम शिक्षक एंव शिक्षिका मौजुद थे। DESK 04 B

21 मार्च को पटना में 8 सूत्री मांग को लेकर डीलर एसोसिएशन का एक बैठक // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर सुल्तानगंज में डीलर एसोसिएशन द्वारा एक प्राइवेट धर्मशाला में प्रदेश के आह्वान पर एक बैठक का आयोजन किया गया ।इस बैठक की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री शत्रुघ्न चौधरी ने की ।बैठक के दौरान प्रदेश के आवाहन पर 21 मार्च को गर्दनीबाग पटना में 8 सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन होना है ।इसके लिए पटना जाने की तैयारी को लेकर एक बैठक कि गई ।बैठक 21 मार्च को गरदनी बाग पटना जाने कि तैयारी को लेकर सभी विंदुओं पर चर्चा किया गया। साथ ही होली उत्सव को लेकर डीलर एसोसिएशन के सदस्यों ने एक दूसरे को रंग अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई भी दिए। इस दौरान डीलर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष अतहर ,सचिव संजीव कुमार […]

भागलपुर बांका स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी देवाशीष उर्फ निप्पु पांडे ने किया पर्चा दाखिल // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। भागलपुर -बांका स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में देवाशीष उर्फ निप्पू पांडेय ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया । बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहुंचे देवाशीष पांडे ने डीएम सुब्रत कुमार सेन के सामने अपना पर्चा दाखिल किया । इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी ने कहा कि चुने हुए ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, ग्राम कचहरी सदस्य, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य जनप्रतिनिधियों के हक अधिकार व उनके सम्मान के लिए वे लड़ाई लड़ेंगे। देवाशीष पांडे को पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्वर्गीय दिग्विजय सिंह और वर्तमान केंद्रीय पर्यावरण एवं जलवायु राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के करीबी माने जाते हैं । और जिस तरह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल करने के […]

नेशनल कैडेट कोर के छात्रों ने चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान // GS NEWS

DESK 04 B0

कई कॉलेजों के छात्रों के बीच हुआ क्विज प्रतियोगिता का आयोजन रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, शहर में जाम की समस्या और आए दिन सड़क दुर्घटना होते रहती है इसपर रोक लगाने पर पहल करते हुए गवर्नमेंट आईटीआई बरारी भागलपुर के एनसीसी के कैडेट्स ने आज तिलकामांझी चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल व सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। लोगों को दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, गाड़ी धीमी गति से चलाने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बारे में बताया ।इस कार्यक्रम में आईटीआई बरारी भागलपुर के एनसीसी कैडेट के साथ-साथ जिला ट्रैफिक पुलिस ने भी काफी मदद की। सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम के अलावे आईटीआई […]

होली पर्व को लेकर थाना अध्यक्ष द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना परिसर के समीप होली पर्व को लेकर थानाध्यक्ष लाल बहादुर के निर्देश पर एएसआई सुनील तिवारी के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाए गए। इस दौरान शहर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों का जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए ।बताते चलें कि सुलतानगंज थाना पुलिस ने होली पर्व को लेकर पूरी तरह सख्त दिख रहे है। जिसको लेकर शहर में प्रवेश करने वाले सभी वाहनों का जांच पड़ताल की जा रही है । साथ ही बिना हेलमेट व बिना कागजात के चल रहे वाहन चालकों से फाइन भी वसूला जा रहा हैं। । इस दौरान एएसआई सुनील तिवारी ने बताया कि थानाध्यक्ष के निर्देश पर थाना परिसर के समीप […]

भागलपुर बम धमाके में 15 लोगों की जान जाने और कई मकान जमीनदोज होने के 11 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी प्रकार का सरकारी सहायता पीड़ित परिवारों को नहीं मिली // GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर बम धमाके में 15 लोगों की जान जाने और कई मकान जमीनदोज होने के बाद पीड़ित के परिजनों से मिलने बिहार सरकार के मंत्री से लेकर केंद्र सरकार के मंत्री तक पहुंचे । और उन सबों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया । लेकिन घटना के 11 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी प्रकार का सरकारी सहायता पीड़ित परिवारों को नहीं मिल पाया है । घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा , कहलगांव से बीजेपी विधायक पवन यादव ,पीरपैंती से बीजेपी विधायक ललन पासवान , विहपुर से बीजेपी विधायक इंजीनियर शैलेंद्र , केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे और लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय […]