July 14, 2025
सावन की पहली सोमवारी पर सुल्तानगंज में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गूंजे ‘हर हर महादेव’ के जयकारे ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित नमामि गंगे घाट पर सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर देशभर से आए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल सहित देश के कोने-कोने से शिवभक्त बाबा भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित करने सुल्तानगंज पहुंचे हैं। सुबह भोर से ही श्रद्धालु पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं और फिर अपने सिर पर गंगाजल से भरे कांवड़ लेकर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर पैदल यात्रा शुरू कर रहे हैं। पूरा सुल्तानगंज बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है। अजगैवीनाथ मंदिर और नमामि गंगे घाट भगवा रंग में रंगे हुए हैं, हर ओर “जय भोलेनाथ”, “हर हर महादेव” और “बोल बम” की गूंज […]