Category Archives: भागलपुर

गणतंत्र दिवस 2022 पर सैंडिस कंपाउंड में इस बार कमिश्नर करेंगे ध्वजारोहण ||GS NEWS

DESK 04 B0

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को सैंडिस कंपाउंड जयप्रकाश उद्यान में कोविड प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए समारोह का आयोजन किया जा रहा है, वहां कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे, बताते चलें कि इसके लिए मंत्रिमंडल सचिवालय के विशेष सचिव उपेंद्र नाथ पांडे ने कमिश्नर व डीएम को पत्र भेजा है ,इसमें कहा गया है कि कोविड के संक्रमण के मद्देनजर गणतंत्र दिवस को पटना जिला को. छोड़कर सभी प्रमंडलीय मुख्यालयों में वहां के कमिश्नर और जिला मुख्यालयों में वहां के डीएम ध्वजारोहण करेंगे, इसको लेकर जिला प्रशासन भागलपुर की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है , बीएमपी और डीएपी महिला व पुरुष सिपाही परेड पूर्वाभ्यास भी पूरा कर […]

एसएसपी बाबूराम ने सजौर थाना के एएसआई को किया निलंबित ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के एसएसपी बाबूराम ने सजोर थाना के एएसआई हरिओम प्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया है| वहीं इस संबंध में एसएसपी बाबूराम ने बताया कि पिछले दिनों सजोर बाजार में स्थित एक मेडिकल दुकान से शराब बरामद हुए थी, इस दौरान एएसआई हरिओम प्रकाश सिंह पर उक्त मेडिकल दुकानदार से मिलीभगत का आरोप लगाया गया था| जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर मामले की जांच सीआई और एसडीपीओ द्वारा संयुक्त रूप से कराई गई थी| वहीं इस जांच में पाया गया कि उक्त मेडिकल दुकान में एएसआई हरिओम प्रकाश सिंह नियमित जाता था इसके बाद एसएसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है| यहां आपको बता दें कि अभी बीते 22 जनवरी […]

पीरपैंती के विधायक मानस मामा बन कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए वीरेंद्र पासवान की बेटी की कराई शादी||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:- निभाष मोदी ,भागलपुर। एंकर: भागलपुर के पीरपैंती विधायक ललन पासवान ने मानस मामा बन कश्मीर में आतंकी हमले में मारे गए वीरेंद्र पासवान की बेटी नीतू की शादी करवाई। ललन पासवान ने अपने ही रिश्तेदार में बंधन बैंक के कर्मचारी झारखंड के महागामा निवासी राजेंद्र से अपनी मानस भांजी की शादी कराई। बीते 1 महीने से ललन पासवान शादी की तैयारी में जुटे थे। अपनी पत्नी के साथ शादी के सभी रस्मों के साथ-साथ कन्यादान का भी रस्म निभाया। हालांकि कोरोना काल में कम लोगों के बीच शादी समारोह संपन्न हुई।ललन पासवान की उदारता की चर्चा पूरे भागलपुर में हो रही है। मीडिया से बात करते हुए वो रो पड़े। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में भागलपुर के पानीपूरी […]

संविधान निर्माण में शामिल सभी 15 महिलाओं समेत सभी महिलाओं का गणतंत्र दिवस पर करें सम्मान :-विधायक अजीत शर्मा||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी ,भागलपुर। भागलपुर, गणतंत्र दिवस से पूर्व कॉंग्रेस विधानमंडल दल के नेता सह भागलपुर विधायक अजित शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। अजित शर्मा ने कहा कि 1950 में संविधान के निर्माण में 389 लोग जुड़े थे इनमें से 15 महिलाएँ थी। आज महिलाओँ का कोई नाम नहीं लेता उन्हें कोई सम्मान नहीं मिलता है। महिलाएं निर्माता होती हैं हमें जन्म देती है जमीन पर खड़ा करती है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशवासियों से आग्रह है संविधान निर्माण में शामिल सभी 15 महिलाओं समेत सभी महिलाओं का सम्मान करें और गणतंत्र दिवस पर उन्हें भी याद करें। DESK 04

नवगछिया एसडीओ ने पुनर्वास हेतु सरकारी जमीन का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 04 B0

गोपालपुर प्रखंड में गंगा के कटाव से विस्थापित परिवारों के पुनर्वास हेतु सरकारी जमीन का जायजा अनुमंडल पदाधिकारी यतेन्द्र कुमार पाल, डीसीएलआर परमानंद साह ने अंचलाधिकारी राजकिशोर शर्मा के साथ तिरासी गांव के निकट बिहार सरकार की जमीन का निरीक्षण कर अंचलाधिकारी को उक्त जमीन का कागजात बनाने का निर्देश दिया। बताते चलें कि उक्त जमीन पर कब्रिस्तान हैं इस पर भी विचार विमर्श किया गया। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि पुनर्वास हेतु जमीन पर सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था को प्राथमिकता देनी है। साथ बाढ बारीस में ना डूबे ऐसी स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं।बताते चलें कि गंगा के कटाव से बाबू टोला कमलाकुंड पंचायत व सैदपुर पंचायत के बुद्धूचक के ग्रामीण पिछले एक दशक से तटबंधों व […]

सरकार के फोर लाइन योजना के तहत 40 – 45 परिवारों को उचित मुआवजा नहीं मिलने पर किया रोष प्रदर्शन|| GS NEWS

DESK 04 B0

ग्रामीणों ने कहा आत्महत्या के अलावा कोई रास्ता नहीं भागलपुर… गोराडीह प्रखंड के लोदीपुर थाना अंतर्गत जगतपुर, कोहड़ा आदि गांव में 40 से 45 परिवार को उचित मुआवजा नहीं मिलने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, बताते चलें की सरकार की ओर से फोर लाइन योजना के तहत करीब 40 से 45 परिवार का जमीन बिहार सरकार ने अपने कब्जे में ले लिया है , जिससे लोग काफी परेशान हैं,लोगों का कहना है यही जमीन हमलोगों का मात्र एक सहारा है, जिससे फसल उपजाकर गुजर बसर करता हूं, सरकार हम लोग को बदलें में वह रेट भी नहीं दे रही है, मीडिया से बात करते हुए ग्रामीणों ने कहा की वेलुवेशन जो है कम से कम […]

नवगछिया बाजार के दो ज्वैलरी दुकान में लाखों की हुई चोरी||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया बाजार के हड़िया पट्टी में दो ज्वैलरी दुकान में चोरी हो गई। चोरी डब्ल्यू पोद्दार व टुनटुन साह के सोने व चांदी की दुकान का ताला तोड़कर चोरी हुई है। डब्ल्यू पोद्दार के दुकान में एक लाख रुपये का जेवर व पांच हजार रुपये नकद की चोरी हुई। वहीं टुनटुन साह की दुकान से 60 हजार रुपये से उपर की चोरी हुई है। घटना के विरोध में सभी सोने चांदी की दुकान बंद करने का निर्णय लिया है। घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच किया। इस संबंध में डब्लू पोद्दार ने पुलिस को बताया कि मेरा सोना चांदी की दुकान हड़ियापट़टी में हैं। सुबह लोगों ने बताया कि दुकान का ताला टूटा हुआ हैं। दुकान के अंदर […]

स्कूल एशोसिएशन के सदस्य ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से किया मुलाकात ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया- प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास झा ने नवगछिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा से औपचारिक मुलाकात किया। इस दौरान एशोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास झा ने उन्हें कलम भेंट करते हुए उनके कार्यकाल को सराहा। श्री झा ने उनसे मुलाकात के दरमियान बताया कि निजी स्कूलों को आर्थिक स्थिति सहित रजिस्ट्रेशन को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जिसके बाद उन्होंने बताया कि यथासंभव प्रखंड के सभी निजी विद्यालयों का औचक निरक्षण किया जाएगा। इस कड़ी में उन्होंने ज्ञान दीप विद्यालय का भी निरक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश प्राप्ति के बाद पुनः सभी स्कूल […]

नवसृजन संघर्ष समिति ने मनाया जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती समारोह ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी ,भागलपुर। भागलपुर,नवसृजन संघर्ष समिति भागलपुर द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98 वी जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कार्यक्रम में जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई , नवसृजन संघर्ष समिति के तत्वावधान में आज का यह कार्यक्रम श्री कॉन्प्लेक्स खलीफाबाग चौक पर मनाई गई, इस समारोह की अध्यक्षता प्रोफेसर सुशील चौधरी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ मिथिलेश कुमार ने किया। इस मौके पर समिति के वरीय सदस्य समाजसेवी कुणाल सिंह के द्वारा गरीब जरूरतमंद महिलाओं बुजुर्गों को एक सौ कंबल वितरण किया गया, मौके पर संजय सिद्धार्थ, जितेंद्र वर्मा, राहुल आर्य ,शुभम साहा, किशन साह, शशांक सिंह, नितिन पांडे ,शुभेंदु ,प्रिंस आदि ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी […]

जननायक कर्पूरी ठाकुर की 98वीं जयंती जनता दल यूनाइटेड ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, जनता दल यूनाइटेड ने आज हर्षोल्लास के साथ जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्म दिवस मनाया, कार्यक्रम में उनके चित्र पर सबों ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे, मीडिया से बात करते हुए जदयू के जिला अध्यक्ष पंचम श्रीवास्तव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के एक बड़े नेता थे जिसके चलते उनको जननायक की उपाधि दी गई, वह गरीबों, मजदूरों और कमजोर तबके के लोगों के मसीहा थे, वह एक स्वतंत्रता सेनानी भी थे, उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कर्पूरी ठाकुर के बारे में बताया कि वह जब भी असेंबली में जाते थे पूरी रात जमकर अभ्यास करते थे,पूरे बिहार के अंतर्गत भागलपुर […]