5
(2)

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर बैसी गांव में घर में घुसकर महिला के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जहांगीरपुर बैसी निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है।

मामले को लेकर पीड़ित महिला के पति की ओर से रंगरा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया गया कि उनके घर में घुसकर पड़ोसी शिवम कुमार ने उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया। आवेदन के आधार पर रंगरा थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए त्वरित कार्रवाई की और कांड में नामजद आरोपित शिवम कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: