Category Archives: भागलपुर

भागलपुर विक्रमशिला सेतु एवं जीरोमाइल के समीप बायपास पर सड़क दुर्घटनाओ से रोज होती है मौत का तांडव, सुध लेने वाला कोई नहीं||GS NEWS

DESK 04 B0

रिपोर्ट : निभाष मोदी भागलपुर भागलपुर विक्रमशिला पुल और जीरो माइल के समीप बायपास के पास कोई ऐसा दिन नहीं रहा होगा जिसमें सड़क हादसा ना हुआ हो, आए दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोगों के वाहन के साथ साथ जान माल की भी दुर्घटनाएं आम बात हो गई है, उसी क्रम में आज ट्रक और बाइक की आमने सामने टक्कर से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और मोटरसाइकिल सवार युवक की गंभीर रूप से दुर्घटना हो गई, जिसे जेएलएनएमसीएच मायागंज अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है । ताजा मामला जिला के औद्योगिक क्षेत्र थाना जीरोमाइल के समीप बायपास पर 10:30 बजे भयानक सड़क दुर्घटना हुई ,दरअसल तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने. मोटरसाइकल को टक्कर मारकर 20 […]

गोली से जख्मी महिला की तीन माह बाद ईलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत || GS NEWS

DESK 04 B0

16 अक्टूबर 2021 को घर के सामने कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद में पड़ोस ने ही महिला को मारी थी एक गोली रिपोर्ट:-निभाष मोदी,भागलपुर। नौगछिया, भागलपुर। गत वर्ष 16 अक्टूबर को नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत बहतरा राघोपुर गाँव मे मामूली घरेलू विवाद में पड़ोसियों द्वारा स्थानीय बबलू मंडल की पत्नी 38 वर्षीय पत्नी तारा देवी को एक गोली कमर में मारी गई थी। गंभीर हालत में परबत्ता थाना पुलिस ने स्वजनों की मदद से मायागंज भागलपुर में ईलाज के लिए भर्ती किया गया था। पिछले तीन माह से इलाजरत महिला मायागंज भागलपुर अस्पताल में जिंदगी, मौत से जूझ रही थी। दुखद की रविवार/सोमवार की रात्री करीब दो बजे महिला तारा देवी ने इलाज के क्रम में अस्पताल […]

नारायणपुर में सांसद ज्ञानेश्वर यादव की मनाई गई पुण्यतिथि || GS NEWS

DESK 04 B0

सोमवार को नारायणपुर में सांसद ज्ञानेश्वर यादव की पुण्यतिथि उनके आवास पर मनाई गई।1920 के दशक में जन्म लिए श्री यादव नारायणपुर ग्राम प्रधान के रूप में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत किए थे। जनसंघ पार्टी को समर्पित जीवन के साथ 1967 में पहली बार बिहपुर विधानसभा से चुने गये। 1971 में कटिहार से कांग्रेस के कद्दावर नेता सीताराम केसरी को शिकस्त देकर पहली बार लोकसभा पहुंचे एवं बिहार में जनसंघ पार्टी की नींव को मजबूत किया। कोशी-सीमांचल के स्थानीय समस्याओं से संसद को रुबरु कराया। मानवीय जीवन की सरलता व उनके सिद्धांत ने उन्हें सभी वर्गों में लोकप्रिय बनाया।1977 में जनता पार्टी से खगड़िया लोकसभा से चुने गये। 1990 में भाजपा से गोपालपुर विधानसभा से चुने गये।पौत्र डॉ राजीव […]

कटिहार रेल एसआरपी ने नवगछिया जीआरपी थाने का किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 04 B0

कटिहार रेल एसआरपी डॉ. संजय कुमार भारती ने नवगछिया जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसआरपी ने जीआरपी थाना के सभी अभिलेखों का अवलोकन किया लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादन करने फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के साथ साथ रेल में चल रहे अवैध भेडर पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया। नवगछिया जीआरपी के लिए निर्माणधीन मॉडल थाना स्थल का भी जायजा किया। इस अवसर पर चयनित जगहों पर आ रही समस्या एवं उसके जल्द निष्पादन करने के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। इस माैके पर रेल डीएसपी, नवगछिया जीआरपी थानाध्यक्ष प्रमाद प्रसाद सिंह भी मौजूद थे। DESK 04 B

महिला की ईलाज के दौरान गयी जान || GS NEWS

DESK 04 B0

परवत्ता थाना के राघोपुर निवासी बबलू कुमार की पत्नी तारा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। तारा देवी को 16 अक्टूवर को अपराधियों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के लिए परिजनों ने घायल महिला को भागलपुर जेएलएमएनसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के उपरांत वह एक पखवारा पहले घर आ गई थी। घर में उसका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान ही मौत हो गई। घटना की प्राथमिकी घायल के बयान पर परवत्ता थाना में दर्ज हुई थी। जिसमें पारो मंडल उर्फ परमानंद मंडल, उसका पुत्र कुंदन कुमार, मिथुन कुमार, सुमा देवी हैं। इस संबंध में पारो मंडल ने नवगछिया न्यायालय में समर्पण कर दिया हैं। न्यायालय […]

बिजली विभाग बकाया राशि वसूलने के लिए बनाया टास्क फोर्स ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने नवगछिया एवं बिहपुर अंतर्गत बकाया उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया है। कार्यपालक अभियंता इंदु भूषण कश्यप ने बताया कि समीक्षा के उपरांत ग्रामीण एवं शहरी इलाकों के उपभोक्ताओं को समय रहते अगर बकाया भुगतान कर दिया गया तो कार्रवाई से बच जाएंगे।अगर छापेमारी अभियान के तहत पकड़ा गया तो वैसे उपभोक्ता के उपर कार्रवाई की जायेगी। कार्यपालक अभियंता ने जानकारी देते हुए बताया कि शहरी क्षेत्र में बकाया राशि रखने वाले उपभोक्ता लगभग 956 से अधिक है। जहां पर लगभग 3लाख 22 हजार बकाया है। इसी तरह से नवगछिया सहायक अभियंता के क्षेत्र में कुल बकाया उपभोक्ता 4388 है। इनके यहां लगभग 62करोड 62 बकाया […]

एसएसपी बाबूराम ने नए अंदाज में रात्रि के कपकपाती ठंड में सभी थानों का किया औचक निरीक्षण || GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर के एसएसपी बाबू राम को उनके ही अधीनस्थ पुलिस ऑफिसर ने रात में औचक निरीक्षण के दौरान जमकर लताड़ा। मामला भागलपुर के जोग्सर इलाके में आदमपुर थाने की है।अपराध नियंत्रण और पुलिसिया व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए एसएसपी बाबू राम सिविल ड्रेस में रात्रि के समय निकले थे। रात में जब एसएसपी जोग्सर थाना पहुँचे तो वहाँ एसआई हित नारायन ने एसएसपी की कड़ी फटकार लगाई। जबकि एसएसपी ने बाइक चोरी की बात कही थी। आम आदमी की तरह एसएसपी बाबू राम के बाइक चोरी की शिकायत पर एसआई ने बड़ा की बेरुखा व्यवहार किया। एसएसपी साहब शिकायत दर्ज करने की बात कह रहे थे तो एसआई गुस्से से आगबबूला हो गए।उस दौरान जब मीडिया कर्मी द्वारा वीडियो […]