Category Archives: भागलपुर

मारुति अल्टो 800 ने तिलकमांझी के प्रभू बैटरी इनवर्टर दुकान में मारी टक्कर, चालक समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,तिलकामांझी थाना अंतर्गत जवारीपुर मे मारुति अल्टो 800 बीआर 10 एच 5480 के चालक ने आपा खोया और बड़ी घटना सामने आई, यह मारुति सीधे तिलकामांझी जवारीपुर के बैटरी इनवर्टर के दुकान में जा घुसी, दुकान के सामने टायर होने से बड़ा दुर्घटना होने से बाल-बाल बचा। प्रभु बैटरी दुकान के संचालक प्रभु कुमार ने बताया कि दुकान में हमारे स्टाफ बैठे थे तभी अचानक गाड़ी काफी तेज रफ्तार में आई और मेरे दुकान में ठोकर मारी जिससे 7- 8 बैटरी का नुकसान हो गया, काउंटर और दुकान में कांच के गेट बने हुए थे वह भी टूट गया , मीडिया से बात करते हुए बैटरी दुकान संचालक ने कहा कि तकरीबन दो लाख रूपये का […]

लगातार तीन घरो में चोरो ने किया हाथ साफ, लाखों का सामान गायब, जांच में जुटी पुलिस ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट- निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,बीते दिन हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंगी गांव में पूर्व पंचायत समिति के घर चोरी की गुत्थी पुलीस सुलझा भी नहीं पाई थी की आज जीरोमाइल थाना अंतर्गत भागलपुर के बरारी श्मशान घाट रोड में एक साथ 3 घरों में चोरी की घटना को अज्ञात चोरो ने अंजाम दिया। रात के वक्त जब परिवार वाले दूसरे के घर खाना खाने गए थे तभी छत के रास्ते से घुसे अज्ञात चोरों ने एक-एक करके 3 घरों में घुसकर जो भी सामान आंखों के सामने दिखाई दिया उसे वह समेट ले गए। पीड़ित जयनंदन कुमार मीडिया से बात करते हुए बताया कि उनके घर से तकरीबन डेढ़ लाख का सामान चोरी हो गया जिसमें कई कीमती साड़ियां, सोने […]

आजादी का सबसे पहला लड़ाका “तिलकामांझी “उर्फ जबरा पहाड़िया का मनाया गया शहादत दिवस ||GS NEWS

DESK 040

अंबेडकर विचार मंच और बहुजन समाज पार्टी ने मनाया शहादत दिवस रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। रिपोर्ट:-तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर में आज अंबेडकर विचार मंच एवं बहुजन समाज पार्टी के तहत आजादी का बिगुल फूंक कर आगे बढ़ने वाला सबसे पहला लड़ाका तिलकामांझी उर्फ जबरा पहाड़िया का शहादत दिवस मनाया गया। बताते चलें कि जमीदारी प्रथा को खत्म करने को लेकर पहला आवाज उठाने वाला भी तिलकामांझी ही था। आज तिलकामांझी के शहादत दिवस पर तिलका मांझी भागलपुर यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में अंबेडकर विचार मंच एवं बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भागलपुर में तिलकामांझी से जुड़ी कई स्मृतियां हैं, उन्हीं के नाम पर विश्वविद्यालय का नाम भी पड़ा, तिलकामांझी […]

नवनिर्वाचित मुखिया के आवास पर बार -बार शराब होने की सूचना पर छापेमारी से ग्रामीणों में आक्रोश। एसपी को दिया लिखित आवेदन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के सुकटिया बाजार पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया अश्विनी कुमार उर्फ गुड्डू के आवास पर चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही लगातार शराब होने की सूचना पर पुलिस द्वारा छापेमारी किये जाने से ग्रामीणों में आक्रोश गहराता जा रहा है। आक्रोशित ग्रामीणों ने नवगछिया एसपी को लिखित आवेदन देकर गलत सूचना देने पर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। बार -बार एक जनप्रतिनिधि के यहां छापेमारी में किसी तरह का आपत्ति जनक सामान बरामद नहीं हुआ। बताते चलें कि प्रखंड में सबसे युवा मुखिया अश्विनी कुमार के पिता स्व गौतम शर्मा पिछली बार इसी सुकटिया बाजार पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुए थे।मुखिया की लोकप्रियता से विरोधियों द्वारा गलत सूचना कंट्रोल रूम को […]

सड़क दुर्घटना में नवगछिया न्यायालय के चतुर्थवर्गीय कर्मी की गयी जान ||GS NEWS

DESK 040

सड़क दुर्घटना में नवगछिया न्यायालय के चतुर्थवर्गीय कर्मी की मौत हो गई। मृतक पूर्णिया जिला के धमदाहा थाना के जामुनटोला निवासी स्वर्गीय चंद्रशेखर मुरमुर के पुत्र प्रेम कुमार हैं। दुर्घटना रंगरा चौक ओपी क्षेत्र के चापरढाला एनएच 31पर हुई थी। बताया गया कि पिता की मौत के बाद प्रेम कुमार ने नवगछिया न्यायालय में चर्तथवर्गीय कर्मी के पद पर 12 अगस्त वर्ष 2021 को नौकड़ी ज्वाईन की थी। वह परिवार सहित मकंदपुर चौक के बिजली कॉलोनी में परिवार सहित रह रहा था। अपाची बाइक से कुर्सेला रिश्तेदार के घर गया था। रिश्तेदार के पास वापस लौट रहे थे कि ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे की प्रेम कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर […]

नवगछिया में बोले विधायक गोपाल मंडल – अतिक्रमण हटाने के नाम पर भूमिहीन परिवार को घर तोड़ देना सरकार के विरोधी काम ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के तेतरी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर भूमिहिन परिवार का घर तोड़ देना सरकार के विरोधी काम हैं। यह बाते तेतरी गांव में विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने कहीं। ज्ञातव्य हो कि दो दिन पूर्व जल जीवन हरियाली अन्तर्गत इन लोगों का घर तोड़ा गया। इन लोगों को जब नोटिस मिला था तो एसडीओ, डीसीएलआर से मिलकर कहा था कि हम लोग गरीब परिवार हैं। इस जमीन के अलावे हमारे पास दूसरा जमीन नहीं हैं। फिर भी इन लोगों का घर तोड़ दिया। अल्पसंख्यक परिवार के लिए सरकार कई योजना चला रही हैं।इन लोगों ने सरकार के विरोध में काम किया हैं। सरकार खरनई धार को बचाए। खरनई धार का अतिक्रमण करने वाले का पक्का […]

ब्राउन सुगर के साथ भागलपुर के वार्ड पर्षद के पुत्र सहित चार गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK 040

ब्राउन सुगर के साथ भागलपुर के वार्ड पार्षद के पुत्र सहित छह आरोपित को नवगछिया पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। आरोपित नगर निगम भागलपुर के वार्ड पार्षद 48 के पुत्र मुकेश कुमार, उसका दोस्त रोहित कुमार, नवगछिया थाना के तेतरी निवासी रितेश कुमार, दौनियाटोला पकरा निवासी खगेश कुमार सहित छह हैं। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। बताया गया कि पुलिस ने रितेश कुमार, खगेश कुमार को ब्राउन सुगर व अन्य समानों के साथ हिरासत में लिया। पुलिस ने रितेश का मोबाइल खंगाला तो उसमें मुकेश व रोहित का नाम सामने आया। पुलिस उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैं। आरोपित के पास से ब्राउन […]