Category Archives: भागलपुर

नवगछिया अनुमंडल के सडकों के किनारे विभिन्न प्रकार की बेशकीमती सूखे पेडों को काटकर ले जा रहे हैं माफ़िया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर, रंगरा, नवगछिया बिहपुर में मुख्य सडकों के किनारे विभिन्न प्रकार की बेशकीमती सूखे पेडों को लकडी माफिया काटकर ले जा रहे हैं। जबकि वनविभाग के अधिकारी व कर्मचारी उदासीन बने हुए हैं। जिस कारण सरकारी राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है।इस बारे में पूछे जाने पर नवगछिया के रेंज ऑफिसर पी एन सिंह ने बताया कि विभाग को सूखे पेड काटने में परेशानी होती है। परन्तु समय -समय पर सूखे पेडों की कटाई का कार्य चलता रहता है। उन्होंने बताया कि जल्द ही नवगछिया से नारायणपुर के बीच एनएच 31 किनारे से सूखे पेडों को काटा जायेगा। परन्तु वन विभाग की उदासीनता के चलते सडकों के किनारे शीशम, बबूल, मोहगनी, सेमल सहित विभिन्न प्रकार के […]

निर्धारित समय पर कोरोना टीका का दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को किया सम्मानित ||GS NEWS

DESK 040

मंगलवार को खरीक पीएचसी परिसर में निर्धारित समय पर कोरोना टीका का दूसरी डोज लेने वाले लाभार्थियों को सम्मानित करने के लिए केयर इंडिया के सहयोग से पुरस्कार वितरण शिविर का आयोजन किया गया।जिसका उद्घाटन बीडीओ, पीएचसी प्रभारी डॉ नीरज कुमार सिंह, डा.संत कुमार निराला, डा.सुजीत कुमार एवं मैनेजर मधुकांत झा ने फीता काटकर किया। शिविर में लकी ड्रा के माध्यम से चयनित लाभार्थियों के बीच बम्पर एवं सांत्वना पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पीएचसी प्रभारी ने शेष वंचित लोगों से जल्द से जल्द टीकाकरण कराने की अपील किया।इस मौके पर चिकित्सा डा.सत्यपाल, एएनएम रूबी कुमारी,सुप्रिया भारती,शबनम कुमारी,केयर इंडिया के प्रतिनिधि प्रभु प्रिंस आदि मौजूद थे। DESK 04

गोपालपुर के कालंदीनगर में बन रहे रोड में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के कालंदीनगर में बन रहे रोड में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। ज्ञातव्य हो कि कालुचक से कालिंदीनगर में तीन किलोमीटर सड़क मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ अनुरक्षण कार्यक्रम के तहत बनाया जा रहा था। 60 लाख रूपये की लागत से रोड बनाया जा रहा था। संवेदक संजय कुमार सिंह हैं। कार्यकारी एजेंसी कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग हैं। दो सितंबर से एक जुलाई के बीच रोड बनना था। रोड का निर्माण पीसीसी रोड पर कालीकरण किया जा रहा था। रोड निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही थी। इसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क जिस प्रकार बनाया जा रहा हैं। यह सड़का दो माह भी नहीं चलेगी। इस संबंध ग्रमीण कार्य विभाग के […]