Category Archives: भागलपुर

घड़ी में बजे 8 , भागलपुर एसएसपी नें करा दिया मुख्य बाजार की दुकानें बंद ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रिपोर्ट :-निवास मोदी ,भागलपुर। भागलपुर गुरुवार को दिन भर बाजार में भीड़ देखा गया लेकिन कोरोना के नए मामले सामने आने शुरू हो जाने के कारण प्रशासन ने सख्ती की है, दफ्तर और बाजारों में तो सख्ती का असर दिखा लेकिन आम लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं, बिना मास्क के बाजार घूम रहे हैं ,तो सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं करते दिख रहे हैं। बिहार सरकार के गाइडलाइंस के हिसाब से सभी दुकाने रात्रि 8:00 बजे के बाद बंद होने का आदेश जारी हुआ है, उसी बाबत भागलपुर शहर की दुकाने 8 बजते ही लोगों ने. सटर गिराना शुरू कर दिया, स्टेशन चौक की 1-2 दुकानें खुली थीं लेकिन सुजागंज रोड, डीएन सिंह रोड ,खर्मांचक ,आरपी रोड […]

नाथनगर का कुख्यात सत्तार मियां गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट मामले में चल रहा था फरार ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:- निवास मोदी ,भागलपुर। बीते 11 अक्टूबर 2021 को नाथनगर थाना क्षेत्र के चंपानगर गड़कछारी लेन में दो राउंड फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की जान बाल बाल बच गयी थी। घटना के दिन कुख्यात सत्तार मियां नशे की हालत में चौक पर खड़े होकर सिगरेट पी रहा था। दादागिरी दिखाने के नियत से एक व्यक्ति मो.सलाम के मुंह पर सिगरेट का धुंआ फेंक दिया। विरोध करने पर सत्तार ने कमर से हथियार निकालकर उसके शरीर के ऊपर हथियार तानकर फायरिंग कर दिया जिसमें मो.सलाम नाम के व्यक्ति की. जान बाल बाल बच गयी थी। थाना पहुंचकर मो.सलाम ने लिखित शिकायत पर इलाके के अपराधी मो.सत्तार मियां पर गोली फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराया। मामले […]

कटरिया व नवगछिया स्टेशन के बीच अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया जीआरपी पुलिस ने कटरिया व नवगछिया स्टेशन के बीच रेल पावर ग्रीड के पास अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध का शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। जीआरपी पुलिस ने बताया कि वृद्ध की मौत ठंड से हुई होगी प्रतीत होता हैं। शरीर अकड़ा हुआ हैं। मृतक के शरीर पर कुर्ता एवं धोती पहना हुआ है। शरीर में किसी भी तरह का चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के पश्चात पहचान के लिए शव को सुरक्षित रखा गया हैं। निर्धारित समय के अंदर शव की पहचान नहीं हुई तो अंतिम संस्कार कर दिया जायेगा। DESK 04

नवगछिया अनुमंडल कार्यालय के सभागार में भूमि विवाद का किया गया निपटारा ||GS NEWS

DESK 040

अनुमंडल कार्यालय के सभागार में भूमि विवाद निपटारे के लिए बैठक किया गया। जिसमें सभी सीओ एवं थानाध्यक्ष मौजूद थे। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल ने बताया कि कूल 17 मामले आए थे। जिसमें 12 मामले का समझौते के आधार पर निपटारा कर दिया गया। तीन मामले को सुनवाई के लिए अगला डेट दिया गया। इस्माइलपुर में पर्चाधारी के जमीन में यात्री सेड का निर्माण कर दिया गया हैं। यात्री सेड के लिए एनओसी देने वाले सीओ से जवाब तलब किया गया हैं कैसे आप पर्चाधारी के जमीन पर यात्री सेड निर्माण के लिए अनुमति दी। शनिवार को सभी थाना में सुने गए मामले की समीक्षा किया गया। सभी सीओ एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि […]

गंगा नदी के कटाव से बुधुचक विस्थापित का नहीं हो पाया हैं पुनर्वास ||GS NEWS

DESK 040

गंगा नदी के कटाव से गोपालपुर प्रखंड के बुद्धू चक गांव में वर्ष 2008 में पूर्ण रूप से गंगा में समा गया था। कटाव से विस्थापित परिवार बुद्धूचक के करीब 85 परिवार नवगछिया एनएच 31 के जीरो माइल के बगल में बसे हैं। सरकार ने इन विस्थापितों को बसाने के लिए सरकारी जमीन दो एकड़ आवंटित किया हैं। गोपालपुर अंचल ने विस्थापितों के लिए कालूचक में दो एकड़ भूमि भी दिया गया हैं। जमीन का पर्चा विस्थापित परिवार को दिया गया हैं। किंतु उस जमीन पर प्रशासन आज विस्थापित परिवार का पुर्नवास नहीं करवा सकी हैं। उस जमीन पर आज भी दबंगों का कब्जा हैं। गोपालपुर अंचल में कई महादलित परिवार अभी भी ऐसे हैं जिन्हें पर्चा तो मुहैया करा […]

पंजाब दौरे पर सुरक्षा में चूक एवं जानलेवा हमले की साजिश को लेकर भागलपुर भाजयुमो नें निकाला कैंडल मार्च ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

वहीं कार्यकारी जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि पंजाब सरकार को प्रधानमंत्री के आने की सूचना रहने के बावजूद भी इस तरह से आंदोलनकारियों के बीच प्रधानमंत्री को धकेल देना दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि जिला उपाध्यक्ष रोशन सिंह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश थी कांग्रेसियों को समझना चाहिए कि इससे पहले भी देश ने दो-दो प्रधानमंत्री को खोया है।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रभु की कृपा से सुरक्षित बच गए इसके लिए ईश्वर को आभार। अजीत गुप्ता ने कहा कि चन्नी सरकार को इस्तीफा देनी चाहिए। इस अवसर पर भागलपुर भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, जिला उपाध्यक्ष रौशन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, प्यारे हिंद, जिला मंत्री प्रणव दास, मनीष दास, पृथ्वी […]

ट्रेड लाइसेंस में हो रहे घोटाले को लेकर डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर नगर निगम में बीते दिनों कई घोटालों का पर्दाफाश हुआ लेकिन कार्रवाई किसी पर नहीं हुई। यहां तक की घोटाला करने वाले कर्मियों व अधिकारियों को बड़े अधिकारी संरक्षण दे रहे हैं। इसको लेकर भागलपुर नगर निगम के उप महापौर राजेश वर्मा जमकर बिफरे। दरअसल उपमहापौर राजेश वर्मा ने नगर निगम परिसर में प्रेस वार्ता कर कहा कि बीते दिनों ट्रेड लाइसेंस घोटाला सामने आया था।और जब इसकी जाँच शुरू हुई तो नगर निगम के पदाधिकारियों को दोषियों का पता लगाने में 1 साल लग गए। और जब पता चला तो नगर आयुक्त ने एक अद्भुत चिट्ठी जारी किया है। जिसमें उन्होंने घोटाला करने वालों को लिखा है कि सभी लोग घोटाले के पैसे समय सीमा […]