Category Archives: भागलपुर

बिहार सरकार के कोरोना गाइडलाइंस की अवहेलना, मेयर ने जबरन मंदिर का पट खुलाकर की पूजा अर्चना ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर बिहार सरकार के द्वारा कोरोना के संक्रमण को लेकर कई गाइडलाइन जारी किए हैं। जिनमें मंदिरों को बंद रखने का भी निर्देश गाइड लाइन में दिया गया है, लेकिन भागलपुर की प्रथम नागरिक मेयर सीमा शाह के द्वारा बाबा वृदेश्वर नाथ (बुढ़ानाथ) मंदिर का गेट खुलवा कर स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के साथ मंदिर में बैठक कर सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन की अवहेलना की गई। जब शहर की प्रथम नागरिक के द्वारा ही गाइडलाइन की अवहेलना की जाए तो समझा जा सकता है कि शहर का क्या होगा। वही खबर करने के दौरान मंदिर प्रबंधन के लोगों ने वहां मौजूद मीडियाकर्मी को को मंदिर में नहीं घुसने देने की धमकी दी। DESK 04

सदर अस्पताल भागलपुर में हुआ रक्त केंद्र का विधिवत उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर, लोकनायक जयप्रकाश नारायण सदर अस्पताल में रक्त केंद्र का उद्घाटन सिविल सर्जन उमेश शर्मा के द्वारा किया गया, इस रक्त केंद्र में पहले दिन ही कई लोगों ने रक्तदान किया, मीडिया से बात करते हुए सिविल सर्जन उमेश शर्मा ने कहा कि रक्त केंद्र की जरूरत शहर वासियों को अति आवश्यक थी, इसके खुलने से लोगों को काफी सुविधा प्रदान होगी, पहले जिस तरह लोगों को रक्त के लिए भटकना पड़ता था अब उससे निजात दिलाएगा सदर अस्पताल रक्तदान केंद्र, रक्त केंद्र के उद्घाटन में सिविल सर्जन के अलावे डॉ शैलेश कुमार पंकज नोडल पदाधिकारी डॉक्टर राजू कुमार प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अलावे कई कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित थे। DESK 04

पत्रकार की सूचना पर हरकत में आते हुए प्रशासन ने कई मॉलों को कराया बंद ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,बढ़ते कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन बहुत तेजी से बिहार में पांव पसारने को तरबतर है, इसी बाबत बिहार सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए रात्रि कर्फ्यू एवं कई बिंदुओं पर विशेष पाबंदी लगाते हुए सर्कुलर जारी किया है, उस सर्कुलर में साफ तौर पर लिखा है कि मॉल पूर्णरूपेण बंद रहेंगे लेकिन भागलपुर शहर के कई मॉल खुले दिखे, मॉल खुला देख जब पत्रकार वहां पहुंचे और अधिकारियों को सूचना दी तब प्रशासन और पुलिस हरकत में आते हुए सभी खुले मॉल को जबरन बंद कराया, तिलकामांझी, इसाकचक थाना क्षेत्र के पुलिस ने अपने अपने क्षेत्र के सभी मॉलों को भी बंद कराया। DESK 04

एसएसपी कार्यालय में महेशी मोतीचक के फरियादी ने जमकर काटा बवाल ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट:-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में फरियादी ने किया जमकर हंगामा। वरीय पुलिस अधीक्षक के चेंबर के सामने धरने पर बैठकर पुलिस को खूब खरी-खोटी सुनाई और मामले पर कार्रवाई नहीं होने तक यही जान देने की बात कह धरने पर बैठ गया, और जमकर हंगामा किया। हंगामा कर रहे युवक आदित्य शर्मा सुल्तानगंज के महेशी मोतीचक का रहने वाला है और यह पुलिस अधीक्षक के पास गुहार लेकर पहुंचा था कि इसके गोतिया के लोग अवैध रूप से जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। जबकि इन लोगों का अभी तक बंटवारा नहीं हुआ है और मामला कोर्ट में भी चल रहा है। लेकिन कब्जे किए जाने की सूचना सुलतानगंज थाना को देने के बावजूद भी वहां […]

खैरपुर कदवा में, ग्राम सभा का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं पर की गई चर्चा ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: खैरपुर कदवा पंचायत भवन परिसर में, बुधवार को मुखिया पंकज कुमार जायसवाल ने दूसरी ग्राम सभा बुलाई. जिसमें उपस्थित पंचायत के सभी वार्ड सदस्यों व अन्य गणमान्य लोगों के साथ विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. मुखिया ने सभी वार्ड सदस्यों को कहा है कि- पंचायत में करीब 500 से अधिक वृद्धा पेंशन लाभुकों के जीवन प्रमाण पत्र का सत्यापन अभी तक नहीं हो पाई है. गांवों के संबंधित वार्ड सदस्य वृद्धा पेंशन धारियों के सत्यापन दस्तावेजों को पंचायत भवन में. उपलब्ध कराएं. वहीं गांवों में अन्य विकास कार्यों को लेकर बचे हुए वार्डों में जल्द वार्ड सभा आयोजित कर वार्ड क्रियान्वयन प्रबंधन समितियों का गठन करते हुए गांवों की कुएं की जीर्णोद्धार, गली-नली व सड़क निर्माण […]

नवगछिया एसपी ने अपराध नियंत्रण को लेकर किया मासिक अपराध गोष्ठि ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अपराध नियंत्रण के लिए मासिक अपराध गोष्ठि किया। जिसमें जेल से बाहर आए अपराधियों पर नजर रखने के लिए कहा। रोड पर गश्ती करने का निर्देश दिया। पुलिस लाइन में क्राइम मिटिंग का आयोजन किया गया। आरोपित की गिरफ्तारी व कांड के बेहतर अनुसंधान को लेकर प्रथम पुरूस्कार खरीक थानाध्यक्ष पंकज कुमार को दिया। प्रत्येक थाना में प्रत्येक शनिवार को जनता दरवार लगा कर भूमि विवाद को निपटाने का निर्देश दिया। दियारा क्षेत्र में किसानों की फसल पर अपराधियों की नजर टीकी रहती हैं। दियारा में कांबिग आपरेशन चलाकर किसानों के घर फसल पहुंच जाए यह सुनिश्चित करें। खासकर कलाई की फसल पर अपराधियों की गिद्ध नजर रहती हैं। इस मौके पर अनुमंडल पुलिस […]

भागलपुर सदर अस्पताल में रक्त केंद्र का उद्घाटन आज गुरुवार को ||GS NEWS

DESK 040

रिपोर्ट :-निभाष मोदी, भागलपुर। भागलपुर,अब सदर अस्पताल में रक्त के लिए मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा, जल्द ही रक्त केंद्र का उद्घाटन भागलपुर सदर अस्पताल में होना सुनिश्चित हुआ है, बताते चलें कि सदर अस्पताल में बने रक्त केंद्र का उद्घाटन आज गुरुवार को किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान इसको जल्द शुरू करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद सिविल सर्जन उमेश शर्मा के द्वारा इसकी तैयारी कर ली गई। इसमें सदर अस्पताल के कर्मियों के द्वारा ही शिविर लगाकर उद्घाटन के दौरान रक्तदान किया जाएगा। इसके शुरू हो जाने से अस्पताल में रक्त के लिए मरीजो को परेशान नही होना पड़ेगा । यह जानकारी सिविल सर्जन उमेश शर्मा ने दीया । DESK 04

नवगछिया के ख़रीक की सुप्रिया का इंस्पायर अवार्ड में हुआ चयन ||GS NEWS

DESK 040

इंटर स्कूल खरीक के नौवीं कक्षा की छात्रा सुप्रिया कुमारी का इंस्पायर अवार्ड के लिए चयन हुआ। इस सफलता के लिए मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन ने छात्रा को प्राचार्य सत्यजीत कुमार के नेतृत्व में विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया एवं पूरे विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सफल छात्रा ने प्लास्टिक के कचरे से लाइफ जैकेट बनाई है। प्रोजेक्ट चयन होने पर सफल छात्रा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने 10 हजार रूपये का पुरस्कार दिया। वहीं, छात्रा ने बताया कि इस सफलता में विद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल शिक्षिका रूचि मैडम का अहम योगदान और मम्मी का सपोर्ट रहा है। छात्रा वैज्ञानिक बनना चाहती है। इस मौके पर शिक्षक फूल कुमार, पवित्र दास, अशोक […]