Category Archives: भागलपुर

आईशा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का फूंक दिया पुतला ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासनिक भवन के सामने आईशा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। छात्रों की मांग है कि लगातार बिहार के अन्य विश्वविद्यालयों की तरह भागलपुर के तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में भी कई तरह के घोटाले हुए हैं। लेकिन जांच के नाम पर अभी तक किसी पर भी कार्यवाही नहीं हुई है छात्रों की मांग है कि विश्वविद्यालय में स्थाई कुलपति नहीं होने के कारण विश्वविद्यालय का काम धीमी गति से हो रहा है वहीं लोगों ने बाहरी व्यक्ति को कुलपति बनाने का विरोध जताया है। DESK 04

विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले जाम को लेकर नवगछिया एसपी ने किया पुल का निरीक्षण ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने विक्रमशिला सेतु पर लगने वाले जाम को लेकर पुल का निरीक्षण किया। वही उन्होंने बताया कि पिछले कुछ माह से चुनाव के कारण बल की कमी थी, जिस कारण लगातार विक्रमशिला सेतु जाम हो रहा था। लेकिन अब चुनाव खत्म होने के बाद पर्याप्त संख्या में विक्रमशिला सेतु पर जवानों की तैनाती की गई है। एसपी ने बताया कि पुल पर 24 घंटे दोनों तरफ से पेट्रोलिंग की जाएगी और ओवरटेक करने वाले और यातायात का उल्लंघन करने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि पुल पर ओवरटेक ना करें और यातायात नियम का पालन करें जिससे जाम से बचा जा सके। DESK 04

नवगछिया के यस भगत का चयन राष्ट्रीय साप्टबाँल क्रिकेट प्रतियोगिता में ||GS NEWS

DESK 040

…………………………………भारतीय साप्टबाँल क्रिकेट फैडरेशन के तत्वावधान में 9वी राष्ट्रीय साप्टबाँल क्रिकेट ( अंडर 19) प्रतियोगिता 2021 का आयोजन मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश मे 16 – 19 दिसम्बर को होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने बिहार टीम जा रही है। नवगछिया के खिलाड़ी यस भगत का चयन बिहार राज्य साप्टबाँल क्रिकेट टीम में किया गया है।नवगछिया निवासी दीपक कुमार भगत के पुत्र यस भगत नवगछिया के कोच घनश्याम प्रसाद के देखरेख में क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बिहार टीम में चयन होने पर नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश पाण्डेय ,अशोक सिंह ,अंतरराष्ट्रिय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स , मो नाजिम, क्रिकेट कोच प्रमोद शर्मा, अनुराग साह आदि खेल प्रेमियो ने बधाई दी एवं उज्जवल […]

7 साल की किशोरी पिंकू कुमारी चमकी रोग से ग्रसित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया प्रखंड के जगतपुर के राजू दास की सात वर्षीय पुत्री पिंकू कुमारी चमकी रोग से ग्रसित है। भागलपुर मायागंज जेएलएनएमसीएच के चिकित्सकों ने पिंकू कुमारी के पिता राजू दास को यह बात कही है। राजू दास ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को पिंकू की स्थिति ठीक-ठाक है। चिकित्सकों द्वारा ₹1000 की दवाई बाजार से लाने को कहा गया था। उसके पास पैसे नहीं थे। उसने कर्ज लेकर दवाइयों की खरीदारी की। इधर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप कुमार यादव ने बीमार बच्ची की सुध ली है। श्री यादव ने बीमार बच्ची के परिजनों से बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली और राजू दास से भी बातचीत की है। मुखिया प्रतिनिधि ने कहा कि हर संभव राजू दास […]

7 किलो गांजा के साथ नवगछिया स्टेशन पर महिला को किया गिरप्तार ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया जीआरपी थाना की पुलिस ने सात किलो गांजा के साथ आरोपित महिला को गिरफ्तार किया। आरोपित महिला समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर थाना के अकबरपुर निवासी मुकेश कुमार सहनी की पत्नी सोनी देवी हैं। इस संबंध में नवगछिया जीआरपी थाना की पुलिस ने बताया कि अप अगरतल्ला रानी कमलापति एक्सप्रेस के बाेगी में पुलिस जांच कर रही थी। इसी दौरान ट्रेन से एक महिला प्लेटफार्म नंबर दो बर तेजी उतर भागने लगी। उसके पास एक झोला था। संदेह होने होने पर पुलिस ने जांच किया तो गांजा बरामद किया। इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल को दी गई। एसडीओ ने इसके लिए दंडाधिकारी को तैनात किया गया। दंडाधिकारी के मौजूदगी में गांजा की जब्ती सूची बनाई गई। इस संबंध […]

इस्माईलपुर से बिपिन मंडल नें विधायक गोपाल मंडल की पत्नी सविता देवी को दोबारा हराया ||GS NEWS

DESK 040

इस्माइलपुर से जिला परिषद के पद पर विधायक की पत्नी सविता देवी को विपिन मंडल ने भारी मतों से दोबारा पराजित किया। विपिन मंडल कों 10075 वोट प्राप्त हुए। जबकि विधायक की पत्नी सविता देवी को 6368 वोट ही मिल पाए। विपिन मंडल ने सविता देवी को 3707 वोट से पराजित किया। इस प्रखंड से जिला परिषद के पद पर चुनाव मैदान में सात प्रत्याशी थे। प्रत्याशी आशुतोष कुमार को 1007 वोट, कमलेश्वरी मंडल को 1572 वोट, बिरबल कुमार उर्फ आदित्य रत्नम दास को 651 वोट, मीना देवी को 1007 वोट, संतोष कुमार सुमन को 1862 वोट प्राप्त हुए। वर्ष 2015 में भी जिला परिषद के पद पर विपिन मंडल ने सविता देवी को पराजित किया था। DESK 04

इस्माईलपुर प्रखंड के 5 में 4 मुखिया को जनता ने बाहर का रास्ता दिखाया, एक ने बचाई अपनी कुर्सी ||GS NEWS

DESK 040

इस्माईलपुर प्रखंड के पांच पंचायतों में से चार पंचायतों के निवर्तमान मुखिया को मतदाताओं ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इन पंचायतों में नए मुखिया बनाए गए हैं। इस्माईलपुर पूर्वी भिट्ठा के मुखिया रघुनंदन कुमार हुलो मंडल अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता पंचायत से वीणा देवी, नारायणपुर लक्ष्मीपुर से संजय मंडल, पश्चिमी भिट्ठा से किरण देवी, पूर्वी भिट्ठा से रघुनंदन कुमार उर्फ हुलो मंडल तथा कमलाकुंड से मुकेश कुमार मुखिया का चुनाव जीतने में सफल रहे। पंचायत समिति से स्वरूप ज्योति, शकुंतला देवी, मालती देवी, लाटरी से अरविन्द साह, डबलू मंडल, सिकंदर मंडल व अमल कुमार चुनाव जीतने में सफल रहे। DESK 04

बोले भागलपुर डीएम – समाहरणालय परिसर में बिना मास्क के प्रवेश बंद ||GS NEWS

DESK 040

2 दिन पहले बिहार राज्य में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए, हैरानी की बात है कि इसमें 8 और 12 साल के 2 बच्चे भी शामिल थे, हालांकि अभी इस में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के आने की पुष्टि नहीं हो सकी है लेकिन वायरस के चलते लोगों के अंदर दहशत बनी हुई है ,कोरोना महामारी के फिर से बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए फिर से इसमें बढ़ोतरी को लेकर कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल को नहीं मानने वालों पर अब भागलपुर प्रशासन सख्त कार्यवाही करने को तैयार है, बताते चलें कि समाहरणालय परिसर में बिना मास्क के आज से एंट्री बंद हो गई है, यह जिलाधिकारी भागलपुर सुब्रत कुमार सेन के. आदेशानुसार पारित किया गया […]

भागलपुर के जगदीशपुर में एक बार फिर मिला दो जिंदा बम ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर के जगदीशपुर इलाके में एक बार फिर दो जिंदा बम बरामद हुआ है। साथ में दो लोगों को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा है। मामला जगदीशपुर थाना इलाके के सैदपुर बहियार की है। धान के खेत में बम रखा मिला। घटनाक्रम में पकड़े गए व्यक्ति की माने तो उन्हें सैदपुर के कुछ शरारती लोगों ने कहा कि खेत मे बम है, उसे दूसरे जगहों पर रख दें। और वह व्यक्ति जब देशी बम को हटाने लगा तो उसी क्रम में स्थानीय लोगों ने पकड़ा और जगदीशपुर पुलिस को सूचित किया। जगदीशपुर थाने की पुलिस जब घटना स्थल सैदपुर पहुंची तो दोनों आरोपी को पकड़ कर कस्टडी में लिया। पूरे घटना क्रम की जांच में पुलिस जुट […]