Category Archives: भागलपुर

गोपालपुर जिला परिषद प्रतिनिधि विकास भारती नें गोसाई गांव में किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर जिला परिषद पद की निर्वतमान सह वर्तमान प्रत्याशी निशा भारती के चुनाव चिन्ह प्रेशर कुकर छाप पर मतदान को लेकर उनके पति सह पूर्व जिलापरिषद विकास भारती नें गोसाई गांव पंचायत के गोसाई गांव एवं हरिपुर टोला में शुक्रवार को जनसंपर्क किया । मौके पर विकास भारती ने कहा कि सृजन एवं लॉकडाउन के कारण इस पंचवर्षीय का बहुत समय बर्बाद हुआ इसके बाद भी . जो सरकारी योजनाएं आई उससे कई जरूरत वाली सड़कों का निर्माण हुआ सहित प्रखंड में कई विकास कार्य किया गया वर्तमान में भी लोग उनके साथ हैं म मतदाताओं का भरपूर आशीर्वाद पूर्व से मिलता रहा है। मतदाता उन्हें आशीर्वाद दे रहे हैं और गोपालपुर प्रखंड की जनता को उन पर काफी भरोसा […]

गोसाई गांव पंचायत के मुखिया प्रत्याशी धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव ने सिंधिया मकंदपुर गांव में घर-घर जाकर किया जनसंपर्क ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर प्रखंड के गोसाई गांव पंचायत में आगामी 12 दिसंबर को चुनाव होना है । अपनें चुनावी कार्यक्रम में गोसाई गांव पंचायत के मुखिया प्रत्याशी धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव ने पंचायत के सिंधिया मकनपुर गांव में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया एवं मतदाताओं से आशीर्वाद लिया वहीं जनसंपर्क के बाद जीएस न्यूज़ को धनंजय कुमार उर्फ दमदम यादव ने बताया कि मतदाताओं का भरपूर प्यार मिल रहा है और इस बार भी पंचायत के लोग आशीर्वाद के साथ खड़े हैं सिंघिया मकंदपुर में लोगों का भरपूर प्यार मिला हैं जिसका मैं हमेशा आभारी रहूंगा । वही मौके पर उन्होंने मतदाताओं से उनके टेम्पू छाप पर मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने को लेकर अपील किया । वही मौके पर […]

नवगछिया में सिरफिरे पति नें पत्नी की कर दी हत्या तो मासूम पुत्र को किया घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के कठेला गाँव में मानवता शर्मशार करनें वाली घटना सामने आई हैं । जहां एक शराबी ने नशे में धुत होकर पहले पत्नी देवता कुमारी को चाकू गोद कर मारा, इस पर भी जब उसका दिल नहीं भरा तो अपने तीन माह के मासूम बेटे अमरजीत को चाकू मार दिया। पत्नी वह बेटे की चीख सुन जब घर के अन्य सदस्य उसकी तरफ भागे तब तब तक शराबी धीरज खिड़की से कूद कर भाग गया। खून से लथपथ मां बेटे को परिवार के लोगों ने आनन फानन में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया जहां मां की जान चली गयी तो वही बच्चे की स्थिति गंभीर होने पर बच्चे को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में […]

नवगछिया में हुआ साहित्य कला मंच संस्था गठन ||GS NEWS

DESK 040

बिहारी अतिथि सदन में आयोजित बैठक में कलाकारों ने सर्वसम्मति से नवगछिया साहित्य कला मंच नाम की एक संस्था का गठन किया जिसमें विभिन्न कलाकारों की जिम्मेदारी भी तय की गई. गीतकार पंकज प्रियदर्शी को संरक्षक, फिल्म राइटर राकेश कुमार रंजन को अध्यक्ष, संगीत गुरु चेतन परदेशी को सचिव, हास्य कलाकार राजेश भाई रंजू को संयुक्त सचिव, अभिनेता दिलीप आनंद को. कोषाध्यक्ष, लेखक संजय कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, लेखक नवनीत कुमार को संयोजक की जिम्मेदारी दी गयी है. अभिनेता दिलीप आनंद ने जानकारी देते हुए कहा कि इस संस्था का उद्देश्य नई प्रतिभाओं को सामने लाना और इलाकाई कला संस्कृति और साहित्य को समृद्ध करना है. DESK 04

भवानीपुर में आपसी विवाद में वृद्ध का सिर फोड़ा, पति-पत्नी सहित तीन जख्मी, मायागंज रेफर ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर में गुरुवार को दो पक्षों के आपसी विवाद में खूब लाठी-डंडे बरसे। इस मारपीट में एक पक्ष के वयोवृद्ध 76 वर्षीय पुरुषोत्तम चौधरी सहित पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुरुषोत्तम चौधरी के सिर पर लाठी से प्रहार किया गया है, जिससे उनका सिर फट गया। जबकि महिला संगीता कुमारी और उनके पति अमरदीप कुमार के हाथ-पाँव और शरीर के अन्य हिस्सों पर जख्म हैं। सूचना पर पहुंची रंगरा थाना पुलिस ने सभी घायलों को ईलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने सभी का ईलाज किया। वहीं गंभीर रूप से जख्मी पुरुषोत्तम चौधरी को बेहतर ईलाज के लिए मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच मेडिकल अस्पताल भागलपुर भेज रेफर कर दिया गया। […]

अब नवगछिया के कलाकार बनाएंगे “यादव जी अगेन ||GS NEWS

DESK 040

यादव तेरी यही कहानी आधा दूध आधा पानी जैसे कई बेहतरीन डायलॉग व गीतों से सजा फ़िल्म यादव जी अगैन नामक फ़िल्म बनाने का निर्णय लिया हैं । समाजसेवी सह नारायणपुर के प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने गुरुवार को इसकी घोषणा की है. कलाकारों ने नवगछिया के आनंद विवाह भवन में बैठक विचार विमर्श किया. जानकारी देते हुए संगीत गुरु चेतन परदेशी ने कहा कि फिल्म बनाने का मकसद नवगछिया की प्रतिभाओं को सामने लाना है और यहां की कला को समृद्ध करना है. पहली फिल्म यादव जी बनने के बाद नवगछिया के कई कलाकार सिने जगत में स्थापित करने में सफलता पाई. एक बार फिर से यहां के प्रतिभाओं को मौका दिया जाएगा. जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू […]

नवगछिया में विदाई समारोह आयोजित ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के बनारसी लाल सर्राफ कॉमर्स कालेज नवगछिया के प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह को उनके सेवानिवृति दिवस 30 नवम्बर को ही माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गयी। वहीं कालेज की अधिसूचना के तहत महेश पासवान को अस्थायी रूप से प्रधान लिपिक का प्रभार दिया गया। मौके पर कालेज के प्रभारी प्राध्यापक मो. नईमउद्दीन ने बताया कि शासी निकाय की अगली बैठक तक के लिए महेश पासवान प्रधान लिपिक के पद पर अस्थायी रूप से कार्यरत रहेंगे।  वहीं मौके पर सराफ कालेज के प्रभारी प्राध्यापक मो. नईमउद्दीन, शिक्षक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह, लेखापाल विनोदानन्द मंडल, प्रवक्ता राजेश कानोडिया सहित मौके पर मौजूद सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने माला पहनाकर सेवानिवृत्त प्रधान लिपिक अशोक कुमार सिंह को भीनी विदाई दी […]

गोपालपुर के बड़ी मकंदपुर गाँव में युवती व उसके पिता को मारपीट कर किया घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी मकनपुर गांव में बुधवार की देर शाम आपसी विवाद में मारपीट हो गया था। जिसमें बलराम मंडल और उसकी 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं आवेदिका लक्ष्मी कुमारी ने बताये कि शाम को घर के सभी सदस्य अपने दरवाजे पर बैठे थे। पड़ोस के ही मुकुंद कुमार ,सहिंदर मंडल ,वकील गोस्वामी अन्य कई लोग मेरे घर पर आ धमके और कहा तुम्हारा बाप कहां है। इतने में पिताजी को हथियार के बट से मारने लगा और उसको बचाने के क्रम में मुझे भी पीटने लगा। जिससे मेरा और मेरा पिताजी का सर फट गया ।साथ ही मेरे साथ बदतमीजी भी किया । मा थी जो […]

ढोलबज्जा : गरूड़ का अवलोकन करने कदवा पहुंचे पक्षी वैज्ञानिक डॉ असद रहमानी ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: पक्षी वैज्ञानिक सह मुंबई हिस्ट्री सोसाइटी के पूर्व निदेशक डॉ असद रहमानी ने गुरुवार को कदवा पहुंच कर गरूड़ का अवलोकन किया. साथ में देश के विख्यात वन जीव-जंतु के फोटोग्राफर धृतमान मुखर्जी, मंदार नेचर क्लब के संस्थापक अरविंद मिश्रा व फील्ड रिसर्च वर्कर जयनन्दन मंडल भी शामिल थे. मध्य विद्यालय खैरपुर कदवा पहुंचने के बाद गरूर गार्जियन बालमुकुंद सिंह, डॉक्टर नगीना राय, अशोक सिंह, अरुण यादव व प्रधानाध्यापक अजय झा ने सभी पक्षी प्रेमियों को पुष्प माला पहना कर स्वागत किया. वहीं फील्ड रिसर्च वर्कर जयनंदन मंडल ने पक्षी वैज्ञानिक असद रहमानी को अपने हस्तलिखित स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया है. उसके बाद सभी ने एसबीओ अमन कुमार, शुभम कुमार, नितेश कुमार, उत्तम कुमार व वनपाल प्रमोद कुमार […]

गोपालपुर : जिला परिषद उम्मीदवार कुमारी गुड़िया नें गोपालपुर के कलिंदीनगर में किया जनसम्पर्क ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर जिला परिषद पद पर उम्मीदवार कुमारी गुड़िया ने अपने चुनाव चिन्ह लेटर बॉक्स छाप पर मतदान करने को लेकर गुरुवार को गोपालपुर प्रखंड के कलिंदीनगर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया । उन्होंने मतदाताओं से उनके पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया एवं उन्हें अपने चुनाव चिन्ह लेटर बॉक्स छाप पर वोट मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील भी की । मौके पर प्रत्याशी कुमारी गुड़िया ने कहा कि वे पहली बार जिला परिषद पद पर चुनावी मैदान में हैं और मतदाताओं में काफी प्रसन्नता है परिवर्तन की लहर में सब उनके साथ हैं और वे अपने जनसंपर्क में मतदाताओं को जिला परिषद पद पर ईवीएम में लेटर बॉक्स के सामने बटन दबाकर भारी मतों से विजय […]