Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : नल तोड़ने के विवाद को लेकर चौकीदार व उसके पुत्र ने मारपीट कर घायल कर दिया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:इस्माइलपुर थाना के छोटी परवत्ता में नल तोड़ने के विवाद को लेकर चौकीदार व उसके पुत्र ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल छोटी परवत्ता निवासी शंकर साह के पुत्र कन्हैया साह हैं। कन्हैया साह को परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया। कन्हैया ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नल तोड़ दिया गया था। अभिनंदन मुझे नल ठीक करने के लिए बोल रहा था। इसका मैने विरोध किया तो चौकीदार अभिनंदन पासवान, श्रवण पासवान, अभिषेक कुमार, प्रिय कुमार सहित छह लोगों ने मारपीट किया। केस करने पर जान से मारने की धमकी दिया। DESK 04

आईएस बनकर समाज में गरीबों व असहायों की सेवा करना चाहता है BPSC टॉपर अंकित ||GS NEWS

DESK 040

अंकित ने बताया कि मेरी इच्छा आईएस बनने की है ताकि समाज मे असहायों गरीबो की सेवा के साथ रचनात्मक कार्य कर सकू। अभी भी मैं यूपीएससी की तैयारी कर रहा हु साथ ही मैं नौकरी भी कर रहा हु। आठ घण्टे का जॉब करता हु और बाकी बचे चार घण्टे में पढ़ाई करता हु। खाना बनाने का शौक है।आफिस से पाँच बजे आता हूं एक घण्टा रेस्ट करने के बाद फिर पढाई करने बैठ जाता हूं। मैं रिसर्च के टीम में हु कम छुट्टी मिलती है जो भी छुट्टी मिलती उसमे सर्फ पढ़ाई करता हु।मैं आठ वर्षों से घूमने नही गया हूं। अंकित ने परीक्षा की तैयारी करनेवालों को कुछ टिप्स दिए।उन्हने कहा कि सेल्फ़ स्टडी से ही सफलता […]

नवगछिया के साहू परबत्ता के अंकित ने BPSC की परीक्षा में लाया 10 वां रैंक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के साहू परबत्ता के अंकित ने बीपीएससी की परीक्षा में दसवां रेंक लाकर अपने गाँव के साथ पूरे नवगछिया का नाम रौशन किया है। परिणाम आने के बाद साहू परबत्ता में खुशी की लहर दौड़ गयी है।अंकित के पिता दिलीप साहू गाँव मे आयुर्वेदिक चिकित्सक है जबकि माँ अंजू कुमारी शिक्षिका है।अंकित तीन बहन रितिका,पूजा और आरती में दो बहन के बाद तीसरे नम्बर पर है। अंकित ने अपने मामा के पास रहकर पटना के सीबीएसई स्कूल से मैट्रिक और इंटर की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास की थी। 2009 से 2013 तक भागलपूर से बीटेक इंजीनियरिंग की परीक्षा पास की और डिफेंस पब्लिक सेक्टर में इंजीनियर की नौकरी करने लगा। 2018 से ही उसने बीपीएससी कि तैयारी शुरूकर […]

नवगछिया : मामूली विवाद को लेकर देवर और भाभी के बीच, मारपीट दोनों घायल ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भवानीपुर साहू टोला में मामूली विवाद को लेकर देवर और भाभी के बीच हुई मारपीट में दोनों के घायल हो जाने की सूचना है. दोनों घायल भवानीपुर साहू टोला के निवासी पिंकी देवी और विकास साह है. दोनों का इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में करवाया गया है. घटना की बाबत पिंकी देवी ने देर शाम रंगरा थाने में लिखित आवेदन दिया है. पिंकी देवी ने बताया कि उसका एक वर्ष का बच्चा पॉटी कर दिया था, जिसे वह साफ कर रही थी. इसी दौरान उसका देवर वहां पर पहुंचा और उसने यह सख्त हो कर कहा कि यहां पर क्यों गंदा करवा दी. पिंकी देवी ने बताया कि उसने कहा कि बच्चे पर किसी का नियंत्रण नहीं है […]

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव से आधा दर्जन घर गंगा में समाया, अभी भी कटाव के मुहाने पर दर्जनों घर ||GS NEWS

DESK 040

तीनटंगा दियारा पंचायत के ज्ञानी दास के महादलित टोला के आधे दर्जन से भी अधिक लोगों का घर बीते बुधबार को कटकर गंगा में समा गया। बीते एक सप्ताह से कटाव में तेजी आने से स्थिति भयावह हो गई है। एक तरफ जहां कटाव से आधे दर्जन घर कट चुके हैं तो वही दूसरी तरफ दर्जनों घर कटाव के मुहाने पर आ चुके हैं। जिससे एक बार फिर कटाव के दस्तक से ग्रामीणों की जहां नींद उड़ गई है। गंगा ने अपना रौद्र रूप इन घरों पर दिखाना शुरू कर दिया है। तीनटंगा दियारा के ज्ञानी दास के महादलित टोला के मनोहर हरिजन के अलावे यमुना दास, ओम प्रकाश मंडल, गंगा दास, मुकेश दास, गनोरी महतो, मनोज महतो, मनोहर महतो, […]

नवगछिया के बेटियों को ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का दिया जा रहा है विशेष प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया फाइटर ताइक्वांडो क्लब के प्रशिक्षक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में ताइक्वांडो प्रमाण पत्र दिया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सावित्री पब्लिक स्कूल निर्देशक रामकुमार साहू एवं विद्यालय के प्राचार्या जरीन बहाव के द्वारा दिया गया । मौके पर रामकुमार साहू एवं जरीन बहाव ने कहा कि हमेशा अनुशासन में प्रशिक्षण लेना है और हमेशा प्रशिक्षण के दौरान छोटे-छोटे ट्रिक पर विशेष ध्यान देना है जिससे कि आपका सभी प्रतियोगिता में परिणाम सफल रहेगा और आप हमेशा मैडल ला सकते हैं खिलाड़ियों की सूची इस प्रकार है ब्लू बेल्ट : प्रियांशु कुमार, मीनाक्षी कुमारी, हर्ष कुमार ,प्रिया कुमारी ,शिवम कुमार, हरिओम कुमार, अभिनव तन्मय ।ग्रीन वन बेल्ट : अनन्या वत्सलेग्रीन बेल्ट :सक्षम सागर, शिवम कुमार, तानिया वत्सले […]

संतमत सत्संग मंदिर नवगछिया में नई कमेटी का हुआ गठन ||GS NEWS

DESK 040

सत्संग मंदिर नवगछिया नई कमेटी का गठन किया गया। इसके लिए मंदिर परिसर में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मंदिर के विकास एवं साधु निवास और मंदिर के सौंदर्यकरण पर चर्चा की गई। नई कमेटी तीन साल के लिए बनाई गई। बताते चलें कि पुरानी कमेटी स्वर्गीय श्याम सुंदर केडिया की अध्यक्षता में चल रही थी। उनका निधन होने के बाद नई कमेटी बनाई गई। जिसमें अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया को बनाया गया। यह बैठक सचिव गोपी यादव की अध्यक्षता में की गई। सर्वसम्मति से बैठक में उपस्थित सत्संग प्रेमियों के द्वारा नए सिरे से कमेटी का चुनाव किया गया। जिसमें संरक्षक अधिवक्ता कैलाश यादव, गोपी यादव, पीतांबरी देवी, उपेंद्र यादव, गोपाल यादव, अध्यक्ष संतोष कुमार कानोडिया, उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, […]