5
(2)

नवगछिया । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर महंगाई, बेरोजगारी और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर लोगों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान पार्टी नेताओं ने गांव, बाजार, चौक-चौराहों पर आम लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए आगामी आंदोलन में भागीदारी की अपील की।

पदयात्रा के दौरान सैदपुर दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पार्टी नेता ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से आम जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि इन जनसमस्याओं के समाधान और बदलाव की मांग को लेकर 1 सितंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ऐतिहासिक रैली आयोजित की जाएगी, जिसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से रैली में शामिल होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पार्टी नेता निरंजन चौधरी, ब्रह्मदेव यादव, विमल यादव, दामोदर भगत, गणेश सिंह, प्रकाश मंडल, विनोद राम सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि जनहित के मुद्दों को लेकर पार्टी का आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: