


नवगछिया। चोरी का मोबाइल खरीदकर अपने पास रखने के मामले में नवगछिया पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर से चोरी का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. असफाक, निवासी काझा गणेशपुर, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चोरी के मोबाइल की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बिना वैध दस्तावेज या संदिग्ध परिस्थितियों में मोबाइल अथवा अन्य सामान की खरीद-बिक्री न करें। चोरी का सामान खरीदना या अपने पास रखना भी कानूनन अपराध है, जिसके लिए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाती है।
















