5
(2)

नवगछिया के गोपालपुर क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और ऊपरी इलाकों से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। हालांकि जल संसाधन विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं और कहीं से भी किसी प्रकार के कटाव या रिसाव की सूचना नहीं है। विभागीय अधिकारी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

जल संसाधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस्माईलपुर-बिंदटोली स्थित स्पर संख्या-7 पर सोमवार शाम छह बजे गंगा का जलस्तर 30.36 मीटर दर्ज किया गया। यहां चेतावनी स्तर 30.60 मीटर तथा खतरे का स्तर 31.60 मीटर निर्धारित है। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे नदी किनारे रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जलस्तर बढ़ने के बावजूद फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। तटबंधों, स्परों और संवेदनशील स्थलों की नियमित निगरानी की जा रही है। अभियंताओं और कर्मियों को लगातार गश्त करने तथा किसी भी संभावित खतरे की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

प्रशासन ने नदी किनारे बसे लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि यदि जलस्तर में और वृद्धि होती है तो आवश्यकतानुसार एहतियाती कदम उठाए जाएंगे। जल संसाधन विभाग ने भरोसा दिलाया है कि बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी इंतजाम पूरी तरह सक्रिय हैं और स्थिति पर चौबीसों घंटे नजर रखी जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: