Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : पत्थर से बना सपर पर कटाव जारी नहीं हो पा रहा है रेस्टोरेशन कार्य देर शाम अनुमंडल पदाधिकारी ने
लिया जायजा||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के गोपालपुर से इस्माइलपुर जाने वाला तट बंध के बीच सपर संख्या 6 पर पिछले 2 दिनों से लगातार करोड़ों की लागत से बना पत्थर स्लोपिंग का कार्य कटाव होने से हड़कंप मचा हुआ है। विभाग लगातार उसे रीस्टोरेशन करने में प्रयास किया जा रहा है। लेकिन यहां पर नदी के दबाव के कारण रीस्टोरेशन कार्य नहीं किया जा सका है। जबकि फ्लड फाइटिंग के तहत यहां पर बांस की झारी पेड़ काटकर आदि सहित कई तरह की एन सी डाली जा रही है लेकिन नदी के सामने में सभी उसमें समाते चले जा रहे हैं ऐसे जल संसाधन विभाग के द्वारा पटना से. मॉनिटरिंग कार्यपालक अभियंता एवं सहायक अभियंता को मौके पर भेजकर प्लांट फाइटिंग कार्य में सहयोग […]

नवगछिया के मसुदनपुर बैसी में रूपये का उठाव करने के बावजूद सड़क नहीं बनाकर कर लिया सरकारी राशि हजम ||GS NEWS

DESK 040

रूपये का उठाव करने के बावजूद सड़क नहीं बनाकर सरकारी राशि का गबन कर लिया। इस संबंध में गांव के ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी यतेंद्र कुमार पाल को हस्ताक्षरित आवेदन सौंपा हैं। आवेदन पर गांव के सुबोध मंडल, रूपेश कुमार सिंह, वचनदेव साह, सत्य नारायण मंडल, अनोखे मंडल, शलेंद्र मंडल, अम्बिका मंडल सहित अन्य लोगों ने हस्ताक्षर किया हैं। बताया गया कि बनिया बैसी पंचायत के मसुदनपुर बैसी गांव के वार्ड संख्या नो में बटेश्वर सिंह के घर से लेकर छंगुरी मंडल के घर तक मिट्टी भराई व ईट सोलिंग होना था। ना तो मिट्टी का कार्य हुआ और ना ही ईट सोलिंग का कार्य हुआ। सड़क का सारा रूपये वार्ड सदस्य सजनी देवी, व मुखिया प्रतिनिधि बबीता देवी ने […]

नवगछिया : माँ के फर्द बयान पर पचास हजार रुपये दहेज की माँग के कारण फाँसी लगा कर हत्या करने का मामला दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथचक गाँव में पिछले दिनों दहेज के रूप में पचास हजार रुपये नहीं देने पर पुत्री बॉबी देवी को फाँसी लगा कर हत्या करने का मामला माँ शूरमा देवी पति स्व श्रीकांत मंडल ग्राम महेशखोर थाना सनोखर के फर्द बयान पर गोपालपुर थाना में मामला दर्ज किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार माँ शुरमा देवी ने अपने फर्द बयान में बताया है कि 10 जून 2017 को हिन्दू रीति रिवाज से मेरी पुत्री की शादी हरनाथचक के पवन सिंह के पुत्र संटू सिंह के साथ हुई थी। मेरी पुत्री को तीन साल की बेटी है। परन्तु ससुराल के लोग पचास हजार रुपये बतौर दहेज के रूप में लाने हेतु बराबर प्रताडित करते […]

नवगछिया : चौकीदार सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं निर्वाचित पदाधिकारी के साथ किया गया बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया : पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण हो इसके लिए गोपालपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से रविवार को थाना परिसर में चौकीदार एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ शिक्षक सह बीएलओ का बैठक किया गया। इस बैठक में मतदान केंद्रों पर चुनाव को लेकर के जाने-आने की व्यवस्था से लेकर के मतदान केंद्र पर होने वाली असुविधा की जानकारी के साथ साथ शांतिपूर्ण मतदान को लेकर चर्चा किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि मतदान केंद्र एवं बीएलओ के पास निर्धारित मतदान एवं मतदाता सूची को लेकर के जानकारी के साथ-साथ मतदान केंद्र की भौगोलिक एवं उसकी जानकारी लिया गया। उन्होंने बताया कि चौकीदार स्थानीय लोग होते हैं इसलिए किसी भी तरह की मतदान के समय […]

गोपालपुर थाना क्षेत्र में 300 से अधिक लोगों पर किया गया निरोधात्मक कारवाई ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियात्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर के गोपालपुर पुलिस के द्वारा तैयारी प्रारंभ कर दिया गया है। पंचायत चुनाव दिसंबर की शुरुआत में होना है लेकिन इससे पहले संवेदनशील व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जानकारी के अनुसार 325 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई किया गया है। थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि निरोधात्मक कार्रवाई के साथ-साथ सीसीऐ एवं अन्य तरह की कार्रवाई की तैयारी की गई है। वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार जेल से बाहर आए अपराधियों पर भी हम लोग नजर रख रहे हैं उन्होंने बताया कि शराब माफिया से लेकर के अन्य अपराधी तत्व के लोगों पर पुलिस की नजर है इसलिए हम लोग किसी भी तरह से अपराधी को बाहर नहीं रहने देंगे अपराध मुक्त […]

नवगछिया : प्रथम प्रमुख स्व रामचन्द्र बाबू की मनाई गई पुण्यतिथि ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया के सैदपुर निवासी गोपालपुर प्रखंड के प्रथम प्रमुख स्व रामचन्द्र बाबू की पुण्यतिथि उनके पुत्र भाजपा नेता नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह के द्वारा अपने दरवाजे पर पुण्यतिथि समारोह आयोजित कर उनको भावभिनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस मौके पर बडी संख्या में ग्रामीणों व प्रबुद्घ जनों ने उनके तैल चित्र पर श्रद्धासुमन चढाया। पूर्व सांसद अनिल कुमार यादव ने स्व रामचन्द्र बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व रामचन्द्र बाबू जीवन के अंतिम क्षण तक गरीबों, पीडितों व मजलूमों का आँसू पोछते रहे. इस मौके पर राजपा नेता संजीव कुमार सिंह उर्फ झाबो,जदयू नेता चिरंजीवी राय, मुकेश मंडल, वचनेश्वर सिंह सहित बडी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी देखी गई। DESK 04

प्रगति बाल विद्यालय का उद्घाटन || GS NEWS

DESK 040

प्रगति बाल विकास योजना के तहत प्रगति बाल बिधायल का उद्घाटन भागलपुर रिजनल मैनेजर पवन कुमार एवं भागलपुर जिला समन्वयक सिम्पल कुमारी द्वारा फ़ीता काटकर किया गया । वहीं कार्यक्रम में मौके पर मुगेंर जिला समन्वयक धनंजय कुमार, झारखंड के गोड्डा जिला समन्वयक दयानंद यादव, भागलपुर प्रखंड समन्वयक सुबोध कुमार मंडल, कृष्णदेव भारती, मुगेंर प्रखंड समन्वयक राकेश कुमार, गोड्डा जिला के मेहरमा प्रखंड समन्वयक देव कुमार भारती सहित सिलहन पंचायत के तिलकपुर के कई ग्रामीण मौजूद थे। सिलहन पंचायत के वार्ड नंबर 03 के केन्द्र संख्या PBVY/BH6001/BR2021 के सेविका पद पर मौसम कुमारी एवं सहायक पद पर नितू देवी को नियुक्ति पत्र दे कर पदस्थापित किया गया। इस विद्यालय में तीन वर्ष से छ वर्ष के बच्चे का नामांकन किया […]

नवगछिया : जुगाड़ गाड़ी को ट्रैक्टर के द्वारा टक्कर मारने से चार व्यक्ति घायल ||GS NEWS

DESK 040

जुगाड़ गाड़ी को ट्रैक्टर के द्वारा टक्कर मारने से चार व्यक्ति घायल संवाद सहयोगी, नवगछिया: नवगछिया थाना क्षेत्र के बस स्टेंड के बैंक आफ इंडिया के पास एनएच 31 पर जुगाड़ी गाड़ी को ट्रैक्टर के द्वारा टक्कर मारने से चार व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में कटिहार जिला के फलका निवासी मु. अमीन मंसूरी के पुत्र मु. कुबरान, मु. इबरान, शमीम मंसूरी के पुत्र मु. नईम, मु. उजीर मंसूरी के पुत्र मु. रियान हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। बताया गया कि सभी लोग रुई धुनने वाली जुगाड़ गाड़ी से लक्खीसराय रूई धुनने के लिए जा रहे थे। एनएच 31 पर ट्रैक्टर ने जुगाड़ गाड़ी को टक्कर मार दिया। DESK 04