Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : फलों से हुई चौठ चांद की पूजा अर्चना ,धूमधाम से की गणेश जी की भी पूजा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया :-शुक्रवार को भादो मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि काे चौथ चंदा व गणेश चतुर्थी पूजन पूरे वैदिक विधि विधान व पूरी श्रद्धा व आस्था के साथ किया गया।शुक्रवार को प्रथमपूज्य सिद्धि विनायक भगवान गणेश का पूजन हरसाल की तरह इसबार भी धूमधाम से किया गया।शाम में चौथ चंदा पूजन भी पूरे सनातन विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। शुक्रवार की शाम में चौथ चंदा पूजन के दौरान माताओं ने अपनी संतान व पूरे परिवार के मंगल कल्याण के लिए घर के आंगन में चौरठ का चौकोर बनाकर मिठाई व फलों से भरा डाला रखकर पूजा किया।इस दौरान परिवार के सभी सदस्य पहुंच कर चंद्रदर्शन किया व अर्घ्य अर्पण किया।इस दौरान व्रती महिलाएं व्रत के समापन तक उस […]

नवगछिया में मजिस्ट्रेट चेकिंग में 150 धराये,वसूला जुर्माना ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया। बरौनी कटिहार रेलखंड के नवगछिया मॉडल स्टेशन पर गुरुवार को खगड़िया के रेल दण्डाधिकारी तेज कुमार की उपस्थिति और वरीय टीटीई रामबालक यादव की अगुवाई में आधा दर्जन ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान हा टे बाजरे एक्सप्रेस,अवध आसाम एक्सप्रेस, भगत की कोठी एक्सप्रेस में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बिना टिकट के 150 लोगो को पकड़ा गया। पकड़े गए बिना टिकट के 134 यात्रियों ने ट्रेन में ही जुर्माना देकर टिकट बनवा लिया।वही 16 यात्री को दण्डाधिकारी के सामने प्रस्तुत किया गया जिसे जुर्माना किया गया।बाद में पकड़े गए यात्रियों के रिश्तेदारों ने आकर जुर्माना देकर उनसभी 16 यात्रियों को छुड़ाया। DESK 04

बिहपुर : सुहागिन महिलाओं ने अखंड सुहाग के लिए किया हरितालिका तीज व्रत ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- प्रखंड में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने अखंड सुहाग की कामना को लेकर हरितालिका तीज व्रत किया । सुहागन महिलाएं सोनाली कुमारी , सिमरन कुमारी ,अमिता शर्मा , रीना देवी, रीवा सुनन, संगिता, कविता ने शिव -पार्वती की कथा श्रवण किया कर पूजा अर्चना की । महिलाओं के द्वारा अपने सुहाग के दीर्घायु जीवन की कामना के साथ निराहार और निर्जला रहकर चौबीस घंटे का व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा – अर्चना कर कथा का श्रवण किया गया । इस कथा के अनुसार माता पार्वती ने शिव को पति रूप में प्राप्ति को लेकर यह व्रत किया था । इस दौरान महिलाएँ पूरी रात जागरण कर भजन कीर्तन किया करती हैं । कुंवारी लड़कियां भी मनचाहा वर की […]

नारायणपुर के नगरपारा में पाँच भाइयों के घर चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर ,- भवानीपुर थाना क्षेत्र के नगरपारा गॉव में माह भर से बंद नगरपारा निवासी सुभाषचंद्र झा,विवेकानंद झा, जगतानंद झा,रमेश झा,विभूति झा समेत पॉच भाइयों के घरों में चोरों द्वारा पीछे से छत के रास्ते प्रवेश कर घर का ताला तोड़कर बर्तन,कपड़ा एवं जेवरात समेत अन्य सामान की चोरी को लेकर भवानीपुर ओपी में सुभाषचंद्र झा ने गॉव के ही मो. राजा समेत अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है ऊक्त जानकारी थानाध्यक्ष रमेश कुमार साह ने देते हुए बताया की पॉचो भाई घर से बाहर कोई दिल्ली,चास,सिल्लीगुड़ी,बोकोरो एवं कटिहार में रहकर व्यवसाय करते है चोरी की घटना की जानकारी मिलने बाद पीड़ीत ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है मामले में पुलिस छानबीन कर रही है DESK 04

नवगछिया : बाढ के कारण बाढ पीडित दाने -दाने को मुहताज ||GS NEWS

DESK 040

पशु पालकों के समक्ष पशु चारे की गंभीर समस्या नवगछियाइस वर्ष की प्रलंयकारी बाढ ने बाढ पीडितों को समक्ष भुखमरी की समस्या खडी कर दी है तथा पशुपालकों के समक्ष पशु चारे का संकट पैदा हो गया है। हालाँकि गंगा नदी के जलस्तर में लगातार कमी हो रही है। परन्तु बाढ पीडितों की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। भारी संख्या में बाढ पीडित परिवार प्लास्टिक शीट टाँग कर तटबंधों व सड़क पर रहने के विवश हैं।इस वर्ष पीडितों के बीच सूखा राशन का भी वितरण नहीं हो पाया है।बाढ के दौरान संचालित सामुदायिक रसोई भी बंद कर दी गई है। जिस कारण बाढ पीडितों को सत्तू व चूडा खाकर समय काटना पड रहा है। पशु चारे का घोर […]

बिहपुर : ट्रक चालकों से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार , मोबाइल बरामद ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर- झंडापुर ओपी पुलिस ने बुधवार की रात गुप्त सूचना पर झंडापुर बजार से झंडापुर एनएच 31 पर 3 सितंबर को ट्रक चालकों को पीटकर लूटपाट करने मामले के दो अप्राथमिकी आरोपी को गिरफ्तार किया । ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ने बताया की गिरफ्तार आरोपी झंडापुर के मोहम्मद शाहनवाज एवं मोहम्मद कैसर हैं जिसके पास से ड्राइवर से छीना हुआ मोबाइल भी बरामद किया गया हैं । इस लूटपाट के बाबत बांका के चालक मुकेश यादव एवं राजू यादव ने झंडापुर ओपी में केस दर्ज कराया था जिसमें उसने औलियाबाद हिरदीचक के माफिया राजा को नामजद आरोपी बनाया था । अपने आरोप में बताया था की हमलोगों ट्रक में आराम कर रहे थे और अचानक कुछ आदमी रिवाल्वर, चाकू एवं […]

रंगरा स्वास्थ्य केंद्र में परिवार कल्याण पखवाड़े का आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा में बीते 6 सितंबर से परिवार नियोजन के लिए परिवार कल्याण पखवाड़े का आयोजन क्या गया है। स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजन कुमार ने इस संबंध में बताया कि 15 दिनों के लिए परिवार कल्याण पखवाड़े का आयोजन किया गया है। इस आयोजन में महिला और पुरुष ता ऑपरेशन के द्वारा परिवार नियोजन हेतु बंध्याकरण किया जाता है। जो प्रतिदिन हो रहा है। इसके अलावा महिलाओं को अंतरा का इंजेक्शन, कॉपर टी, गर्भनिरोधक गोलियां के अलावे दंपति को परिवार नियोजन हेतु उचित परामर्श भी दिया जाता है। DESK 04

हरपाल कौर और राजकिशोर प्रसाद बने नवगछिया जदयू के प्रभारी ||GS NEWS

DESK 040

जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश नेतृत्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर सभी जिलों व संगठन जिलों में दो-दो प्रभारी मनोनीत किया है. इस बाबत नवगछिया जदयू के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि बिहार राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष सह जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष डा• हरपाल कौर और जदयू के प्रदेश सचिव राजकिशोर प्रसाद को नवगछिया संगठन जिला जदयू का प्रभारी मनोनीत किया है. मौके पर विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, बिहपुर विधानसभा के राज्य परिषद सदस्य बुलंजी चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गुलशन मंडल, सुबोध साह, जिला महासचिव मुन्ना भगत, पुष्पक सिंह, युवा प्रदेश महासचिव आशीष मंडल, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल,खरीक प्रखंड अध्यक्ष ललन महतो, बिहपुर […]