September 4, 2021
नवगछिया : महा टीकाकारण अभियान को लेकर नवगछिया पीएचसी में बैठक ||GS NEWS
DESK 04नवगछिया पीएचसी में दूसरा महा टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में उपस्थित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि 6 सितंबर को आयोजित होने वाले दूसरा टीकाकरण अभियान को लेकर प्रत्येक सेंटर पर आशा कार्यकर्ता, सेविका और जीविका दीदी द्वारा मोबिलाइजेशन का काम किया जायेगा। साथ ही प्रत्येक केंद्र पर शिक्षक भी मौजूद रहेंगे। जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तरीय अधिकारी पूरे दिन अभियान की मॉनीटरिंग करते रहेंगे। महा टीकाकरण अभियान में सभी आशा, सेविका, जीविका दीदी और एएनएम की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि 40 स्थानों पर टीकाकरण होना है। इस कार्य को शत प्रतिशत संपन्न कराने के लिए सेविका, शिक्षक, […]