Category Archives: भागलपुर

Noimg

नवगछिया में महिलाओं से करोड़ों की ठगी: फर्जी समूह और लोन योजना के जरिए रचा गया बड़ा घोटाला ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र में एक बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश हुआ है, जहां समाज उन्नति केंद्र नामक एक फर्जी एनजीओ के जरिए दर्जनों गांवों की महिलाओं से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। धोबिनिया, रसलपुर, नवगछिया बाजार, वैसी, बनिया सहित आसपास के गांवों की महिलाओं को इस ठगी का शिकार बनाया गया। ठगों ने ‘समाज उन्नति केंद्र’ नाम से एक फर्जी संस्था बनाई और इसे एक पंजीकृत एनजीओ के रूप में प्रस्तुत किया। महिलाओं का भरोसा जीतने के लिए बाकायदा संस्था की मुहर, डायरी और रजिस्टर तैयार किए गए। प्रत्येक स्वयं सहायता समूह में पांच महिलाओं को शामिल किया गया। कुल 95 समूह बनाए गए। हर समूह को एक रजिस्टर दिया गया, जिसमें मीटिंग की तिथि, कलेक्शन की राशि और […]

Noimg

जीएस न्यूज़ प्रतियोगिता जून 2025: पहले लकी ड्रॉ के विजेताओं की सूची जारी, 13 जुलाई को उपहार वितरण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: जीएस न्यूज़ अखबार द्वारा आयोजित जून 2025 की प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों के लिए पहला लकी ड्रॉ शनिवार, 5 जुलाई 2025 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता के प्रथम चरण की सूची में कुल 80 प्रतिभागियों का नाम शामिल किया गया था। इनमें से पहले लकी ड्रॉ के माध्यम से 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया है, जिन्हें उपहार प्रदान किया जाएगा। लकी ड्रॉ में चयनित प्रतिभागियों की सूची इस प्रकार है: आप सभी विजेताओं से अनुरोध है कि वे रविवार, 13 जुलाई 2025 को पूर्वाह्न 10:00 बजे जीएस न्यूज़ के ब्रांच कार्यालय, हर्नाथचक, नवगछिया (भागलपुर, बिहार) में उपस्थित होकर अपना उपहार प्राप्त करें। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह और सक्रिय भागीदारी के लिए […]

Noimg

नवगछिया नगरह में बाबा राजा हरदौल पूजन सम्मेलन का भव्य आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

कोसी से गांव की रक्षा का प्रतीक बने हैं बाबा नवगछिया प्रखंड के नगरह पंचायत में वर्षों की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बाबा राजा हरदौल का वार्षिक पूजन सम्मेलन पूरे श्रद्धा और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। नगरह के उत्तर-पश्चिम दिशा में कोसी नदी के तट पर स्थित बाबा हरदौल गांव के रक्षक के रूप में पूजे जाते हैं। मान्यता है कि बाबा हरदौल रथ पर सवार होकर किल्ला और बहीयार क्षेत्रों का भ्रमण करते हैं और अपनी दिव्य शक्ति से कोसी नदी की आपदा से गांव की रक्षा करते हैं। जिस प्रकार भगवान शिव ने गंगा की धारा को पृथ्वी पर लाने के लिए अपनी जटाओं में बांधकर नियंत्रित किया था, उसी तरह बाबा हरदौल कोसी […]

Noimg

रंगरा के राकेश कुमार ठाकुर बने भाजपा नवगछिया संगठन के जिला प्रवक्ता ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया: भारतीय जनता पार्टी नवगछिया संगठन में नई नियुक्ति के तहत पुवारी टोला, रंगरा के निवासी राकेश कुमार ठाकुर को जिला प्रवक्ता पद का दायित्व सौंपा गया है। यह मनोनयन भाजपा नवगछिया के जिला अध्यक्ष द्वारा किया गया। प्रवक्ता बनाए जाने के बाद राकेश कुमार ठाकुर ने संगठन के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और संगठन हित में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की नीति, सिद्धांत और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना ही उनकी प्राथमिकता होगी। DESK2025

Noimg

एक बार भूपति मन महि मैं गलानि मोरे सुत नाही – राजा दशरथ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया में श्रीरामलीला की भव्य शुरुआत, दशरथ पुत्रेष्ठि यज्ञ और राम जन्मोत्सव ने मोहा मन नवगछिया नगर परिषद के नवगछिया बाजार में स्थित बड़ी घाट ठाकुरवाड़ी में श्रीरामलीला महोत्सव का भव्य आयोजन शनिवार की रात से आरंभ हुआ। पहले दिन की लीला में अयोध्यापति महाराज दशरथ के मन की व्यथा और पुत्र प्राप्ति की कथा को बड़े ही मनोहारी ढंग से मंचित किया गया। मंच पर दृश्य प्रारंभ होता है जब राजा दशरथ सिंहासन पर चिंतन करते हुए कहते हैं— “एक बार भूपति मन महि मैं गलानि, मोरे सुत नाही”। इस भाव में राजा की संतानहीन पीड़ा दर्शकों को भावुक कर दिया । दशरथ गुरु वशिष्ठ से मिलते हैं, जो उन्हें श्रृंगी ऋषि द्वारा पुत्रेष्ठि यज्ञ कराने की सलाह देते […]

Noimg

किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, विजेता टीम किलकारी टाइगर्स को मिला सम्मान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । किलकारी बिहार बाल भवन, पटना के तत्वावधान में सैदपुर स्थित बॉल बैडमिंटन कोर्ट पर आयोजित द्वितीय किलकारी बॉल बैडमिंटन प्रीमियर लीग का पुरस्कार वितरण समारोह किलकारी बिहार बाल भवन के ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में किलकारी टाइगर्स ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि किलकारी टाइटंस उपविजेता रही। वहीं, किलकारी लायंस और किलकारी चैलेंजर्स को संयुक्त रूप से कांस्य पदक प्रदान किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी और विशिष्ट अतिथि खेल विशेषज्ञ एवं समीक्षक प्रेमचंद झा उपस्थित रहे। मृत्युंजय तिवारी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि बॉल बैडमिंटन के खिलाड़ियों ने मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बिहार को कई […]

बैंक का कर्ज नहीं चुकाने पर 22 बकायेदारों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बैंक से ऋण लेकर राशि नहीं लौटाने वाले 22 बकायेदारों के विरुद्ध अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सह नीलाम पत्र पदाधिकारी भागलपुर कुंदन कुमार के न्यायालय द्वारा बिहार व उड़ीसा पब्लिक डिमांड रिकवरी एक्ट, 1914 की धारा 38 के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। गिरफ्तारी वारंट की सूची में विभिन्न थाना क्षेत्रों के बकायेदार शामिल हैं। इनमें गोपालपुर थाना के अभिया नवगछिया निवासी सीताराम मंडल, सन्हौला थाना के तनकमास निवासी मोहम्मद फजरुल रहमान, तातारपुर थाना के उर्दू बाजार रोड निवासी संजय मंडल, गोराडीह थाना के बड़ी जमी रोड निवासी अजय मंडल, जगदीशपुर थाना के सुंदरलाल लेन मेहंदी चक निवासी प्रणव कुमार चौधरी, लोदीपुर थाना के जमसी रोड निवासी दयानंद सिंह, नाथनगर थाना के शाहपुर निवासी चंद्रशेखर सिंह और […]

Noimg

भागलपुर में मोहर्रम के नवें जुलूस में दिखी गम और श्रद्धा की झलक, शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। मोहर्रम के नवें दिन यानी 5 जुलाई को सुबह से ही भागलपुर के विभिन्न गांवों और मोहल्लों से ताजियों का जुलूस निकाला गया, जो अपने-अपने इलाकों से निकलकर किला घाट स्थित इमामबाड़ा पहुंचा। वहां दुआ-फातिहा अदा कर जुलूस पुनः अपने स्थानों की ओर लौट गया। यह सिलसिला सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक जारी रहा। सुबह 11 बजे से जुलूसों का आगमन शुरू हुआ और अंतिम जुलूस 4 बजे किला घाट पहुंचा। जुलूस में मिर्गीयाचक, नाथनगर, जगतपुर, भीखनपुर, सबौर, हसनाबाद, साहिबगंज, कबीरपुर, इस्लामनगर, कबीरपुर पश्चिम टोला, खंजरपुर, मुस्तफापुर, मायागंज, चौका फतेहपुर, लोदीपुर पूरब टोला, आसनदपुर, बदरे आलमपुर, रकाबगंज और शाहजंगी से आए ताजिए शामिल थे। जुलूस में मायागंज, मुस्तफापुर और चौका फतेहपुर के ताजिए विशेष रूप से संयमित, […]

Noimg

सुल्तानगंज में शिवाजी सेना की कार्यकारिणी बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड के रशिदपुर गांव में शिवाजी सेना संगठन की कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता डॉ. दिवाकर सिंह ने की, जबकि प्रोफेसर अमरकंटक सिंह, राजेश सिंह, सुबोध सिंह एवं रूद्र नारायण सिंह की उपस्थिति रही। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का नेतृत्व सुल्तानगंज विधानसभा के भावी उम्मीदवार चन्दन सिन्हा को सौंपना था। शिवाजी सेना के सदस्यों ने बताया कि यह संगठन समाज में जरुरतमंदों की मदद, सामाजिक सरोकार और राजनीतिक जागरूकता के उद्देश्य से कार्य करता है। संगठन से जुड़े लोगों का कहना है कि वर्षों से कुशवाहा समाज की उपेक्षा होती रही है, इसलिए इस बार संगठन की कमान चन्दन सिन्हा को सौंपी गई है ताकि समाज को एक सशक्त नेतृत्व मिल सके। इस […]

Noimg

नाथनगर मखदूम साह घाट से अज्ञात युवक का शव बरामद, हाथ पर ‘मोम-डैड’ लिखा टैटू, हत्या की आशंका ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । शनिवार सुबह नाथनगर थाना क्षेत्र के मखदूम साह घाट पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नदी किनारे शौच के लिए गए स्थानीय लोगों की नजर सबसे पहले शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पानी से बाहर निकलवाया। कुछ ही देर में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम और डीएसपी टू राकेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। शव मिलने की खबर इलाके में फैल गई और देखते ही देखते आसपास के गांव और मोहल्लों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए, लेकिन शव की पहचान कोई नहीं कर […]