Category Archives: भागलपुर

ढोलबज्जा : कदवा में, लूट व चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए बाइक सवार सक्रिय ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा: कदवा में इन दिनों लूट व चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देने के लिए बाइक सवार सक्रिय हो गए हैं. शनिवार को कदवा के पकरा टोला व बालू घाट के बीच एक पल्सर मोटरसाईकिल पर सवार तीन अपराधियों के द्वारा जाना बैंक कर्मी से लूट की . घटना को अंजाम देने के बाद सोमवार को फिर एक अज्ञात पल्सर मोटरसाईकिल पर हीं सवार दो चोरों ने दिनदहाड़े लोगों के सामने चोरी की बरदात को अंजाम दे दिया. मालूम हो कि- सोमवार की शाम करीब 5:00 बजे खैरपुर कदवा के फोरलेन सड़क किनारे चारा कर रहे एक बकरी को बाइक सवार चोरों ने वहां मौजूद अन्य लोगों सामने हीं उठा कर मिलन चौक की ओर भाग निकले. वहीं खैरपुर कदवा […]

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बाल भारती विद्यालय में मनाया गया. कोरोना के कारण इस बार वर्चुअल तरीके से योग दिवस मनाया गया. विद्यालय के योग शिक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के वर्ग चतुर्थ से लेकर वर्ग दशम तक के छात्र-छात्राओं ने योगा में भाग लिया. विद्यालय के कुल 500 छात्र छात्राओं ने आज के वर्चुअल योगा शिविर में भाग लिया. इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह, प्रशासक डीपी सिंह, शारीरिक शिक्षक विकास पांडेय, निखिल चिरानिया, रंजीत रोशन आदि उपस्थित थे.  आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर परशुराम सेवा संस्थान राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में भागलपुर जिला अंतर्गत भ्रमरपुर गांव में भजन सम्राट दीपक […]

नवगछिया : योग दिवस पर नगरह में आयोजित किया गया कार्यक्रम ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, युवा भारत, पतंजलि किसान सेवा समिति, पतंजलि महिला योग समिति के संयुक्त तत्वाधान में नवगछिया के नगरह गांव में एक दिवसीय योग विज्ञान शिविर का आयोजन किया गया. योग विज्ञान शिविर का नेतृत्व योग गुरु चंद्रिका जी महाराज कर रहे थे. उन्होंने योग की महत्ता के बारे में लोगों को विस्तार से बताया और विभिन्न तरह के आसनों से होने वाले लाभ के बारे में लोगों को जानकारी दी. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राम कुमार साहू, शरद योगी, सूजीत कुमार, दीपक, रंजय समेत बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी थी . DESK 04

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल वैक्सिनेशन में नंबर वन ||GS NEWS

DESK 040

एक दिन में रिकॉर्ड 3110 लोगों का किया गया वैक्सिनेशन नवगछिया – नवगछिया शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के 25 केंद्रों पर रिकॉर्ड 3110 लोगों का वैक्सिनेशन किया गया है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल वैक्सिनेशन के मामले में पूरे अनुमंडल में नंबर वन रहा. दिन भर नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के कर्मी विभिन्न सेंटरों पर चल रहे वैक्सिनेशन का जायजा लेते रहे तो दूसरी तरफ नवगछिया अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार दिन भर अलग अलग केंद्रों पर जा कर निगरानी करते रहे और लोगों को वैक्सिनेशन के लिए जागरूक करते रहे. डॉ बरुण ने कहा कि मंगलवार को भी 25 केंद्रों पर वैक्सिनेशन अभियान वृहद पैमाने पर चलाये जाने की योजना है. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि नवगछिया के 25 […]