Category Archives: भागलपुर

नवगछिया शहर और ग्रामीण में छः हजार वैक्सिनेशन का लक्ष्य ||GS NEWS

DESK 040

मेगा वैक्सिनेशन मिशन आज से शुरू 25 जगहों पर बनाये गए हैं वैक्सिनेशन सेंटर नवगछिया – नवगछिया में 21 से 22 जून तक चलने वाले मेगा वैक्सिनेशन मिशन की सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई है. मालूम हो कि नवगछिया शहर और ग्रामीण प्रखंड क्षेत्र में कुल 25 जगहों पर वैक्सिनेशन सेंटर बनाया गया है. रविवार को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ बरुण कुमार ने सभी कर्मियों को प्रशिक्षण दिया है. डॉ बरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार नवगछिया में 21 और 22 जून को चलाए गए वृहत वैक्सीनेशन अभियान में 6000 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने का लक्ष्य है. इस अभियान को लेकर वरीय पदाधिकारियों का भी दिशा निर्देश लिया […]

गोपालपुर : 13 केन्द्रों पर आज गोपालपुर में होगा कोविड मिशन टीकाकरण ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर – सोमवार को कोविड मिशन टीकाकरण का विशेष शिविर आयोजित सीएचसी गोपालपुर द्वारा कोविड का टीकाकरण 13 केन्द्रों परकिया जायेगा .प्रखंड मुख्यालय सैदपुर स्थित दुर्गामंदिर में एएनएम जूही कुमारी ,सुकटिया बाजार के मध्य विद्यालय में एएनएम रिंकू कुमारी, डुमरिया चपरघट पंचायत के मध्य विद्यालय लतरा में एएनएम अंजू कुमारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र कालूचक में विभा कुमारी, गोसाईंगाँव पंचायत पे प्राथमिक विद्यालय हरिपुर में एएनएम कुमकुम कुमारी द्वारा, गोपालपुर डिमाहा पंचायत के मध्य विद्यालय डिमाहा (रही टोला) में एएनएम रीता सिंहा, जगदंबा कन्या मध्य विद्यालय गोपालपुर में एएनएम निशा कुमारी, तिनटंगा करारी पंचायत बुनियादी विद्यालय में एएनएम निभा कुमारी, अभिया -पचगछिया पंचायत के मध्य विद्यालय अभिया में एएनएम रिंकू कुमारी, उर्दू प्राथमिक विद्यालय पचगछिया में एएनएम सविता कुमारी, बाबू टोला […]

नवगछिया : जदयू के वर्चुअल सम्मेलन में कोरोना के खिलाफ जागरूकता || GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – जनता दल यूनाइटेड का राज्य स्तरीय वर्चुअल सम्मेलन रविवार को दिन के 11 बजे आयोजित हुआ. वर्चुअल सम्मेलन की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने किया. इस कोरोना काल में जिंदगी की जंग हारने वाले लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया गया. जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्चुअल सम्मेलन का मकसद आज राजनीति नहीं बल्कि महामारी से लोगों की जान बचाना है. कोरोनावायरस से बचाव के लिए वैक्सीन ही एकमात्र उपाय है. वैक्सीन नहीं लेने वालों से लोगों को खतरा है. उन्होंने बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्वयं वैक्सीन लें और लोगों को प्रेरित करें. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री […]

नवगछिया : मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त ||GS NEWS

DESK 040

देश के युवा खिलाड़ी  मिल्खा सिंह को हमेशा याद करेंगे  –  जेम्स फाइटर नवगछिया – फाइटर्स फिटनेस क्लब के द्वारा एथलेटिक्स के महान खिलाड़ी मिल्खा सिंह के निधन पर युवाओं ने जीबी कॉलेज परिसर में  श्रद्धांजलि दिया है. क्लब के निर्देशक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने बताया कि कॉमनवेल्थ खेलों में एथलेटिक्स में पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले महान धावक ‘द फ्लाइंग सिख’ पद्मश्री मिल्खा सिंह जी के निधन का अत्यंत दुख है. उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर भारत के लिए अमिट छाप छोड़ी, राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे महान सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा. हमनें एक ऐसी महान शख्सियत को खो दिया जिसने देश को अनेक अवसरों पर गौरवान्वित किया. वे सदैव हमारे आदर्श […]

नवगछिया उपकारा में कैदी के साथ मारपीट का लगाया आरोप ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया उपकारा में विचारधीन बंदी गोपालपुर थाना के चपरघट निवासी लवन कुमार को जान से मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया हैं. इस संबंध में कैदी के पिता पप्पु यादव ने नवगछिया एसपी को आवेदन देकर पुत्र की सुरक्षा का गुहार लगाया हैं. पप्पु यादव ने बताया कि मेरे पुत्र को झूठे मुकदमा में फंसाया गया हैं. वह नवगछिया उपकारा में विचारधिन कैदी हैं. मेरे पुत्र ने जेल प्रशासन के द्वारा सही तरीके से भोजन नहीं देने के विरूद्ध आवाज उठाया था। मेेरे पुत्र को जान मारने की नियत से गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. उसकी जान को खतरा हैं. जेल प्रशासन के द्वारा लवन कुमार की हत्या करने की साजिश रच रहा हैं. इस संबंध […]

नवगछिया : अमन कुमार आनंद बने छात्र जदयू जिलाध्यक्ष ||GS NEWS

DESK 040

  नवगछिया – छात्र जनता दल यूनाइटेड दक्षिण बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष मोहित प्रकाश ने 17 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है. इस बाबत पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि अमन कुमार आनंद को नवगछिया छात्र जदयू का जिलाध्यक्ष बनाया है. अमन कुमार आनंद ने शीर्ष नेतृत्व और नवगछिया जदयू जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है. मौके पर जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल, युवा नेता अजय रविदास, छात्र नेता राहुल कुमार, मीडिया सेल के प्रिंस पटेल व रुपक पटेल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. DESK 04