Category Archives: भागलपुर

नारायणपुर : टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर: शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिमोहन कुमार ने प्रखंड के शिल्प प्रशिक्षण भवन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, बीआरपी, संकुल समन्वयक, तालिमी मरकज, टोला सेवक के साथ बैठक किया। बैठक में कहा गया कि उन्नीस जून को सहजादपुर पंचायत में चारा स्थानों पर और बैकठपुर दुधेला में दो स्थान पर टीकाकरण होगा। टीका लेने के लिए लोगों को जागरूक करना है। अठारह वर्ष से ज्यादा उम्र वाले सभी लोगों को टीका लगाने के लिए प्रेरित करना है। वीडियो ने कहा कि इक्कीस जून को प्रखंड के नौ पंचायत नगरपारा उत्तर, नगरपारा दक्षिण, नगरपारा पूरब,जयपुर चुहर पश्चिम, जयपुर चुहर पूरब,रायपुर,सिंहपुर पूरब,सिंहपुर पश्चिम,भवानीपुर में टीकाकरण होगा इसमें भी लोगों को जागरूक करना है। DESK 04

नवगछिया : अनुमंडल कार्यालय में हुआ भूमि विवाद संबंधित सुनवाई ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल कार्यालय में शुक्रवार को एसडीओ अखिलेश कुमार के नेतृत्व में भूमि विवाद संबंधी मामलों की सुनवाई के लिए विभिन्न अंचल से आए लोगों को बुलाया गया. जिसमें गोपालपुर से एक नारायणपुर से एक और नवगछिया से चार आवेदन के साथ पीड़ित परिवार भी बैठक में शामिल थे. जमीन संबंधी मामलों को लेकर नवगछिया से कुल 4 आवेदन, गोपालपुर से एक और नारायणपुर से एक आवेदन को लेकर एसडीओ अखिलेश कुमार ने बताया कि मापी रिपोर्ट के लिए बोला गया है. उन्होंने कहा कि निष्पादन के लिए अंचलाधिकारी को दिशा निर्देश दिया गया मौके पर एसडीपीओ दिलीप कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी वसंती टूडू मौजूद थे. DESK 04

नवगछिया : शादी शुदा महिला को बच्चा सहित मानव गिरोह के माध्यम से उत्तर प्रदेश में बेचा ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – रंगरा थाना क्षेत्र के मधुसुदनपुर वैसी निवासी दिनेश मंडल के 45 वर्षीय पत्नी निर्धा देवी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है उस आवेदन में उन्होंने बताया है . कि मेरे पुत्र नीतीश कुमार मंडल की पत्नी अंजली देवी को मेरे गांव मधुसुदनपुर बैसी के रंभा देवी पत्ती उत्तम लाल मंडल, अमित मंडल, पार्वती देवी, कंचन देवी, सभी मसुदनपुर बैसी के द्वारा साजिश के तहत नवगछिया कचहरी परिसर के पास रह रहे मानव विक्री गिरोह के सहारे 90 हजार रुपये में तीन साल की बच्ची सहित उसकी मां अंजली देवी को विक्री कर दिया है. जिसकी जानकारी मिलने पर मैने रंभा देवी से पुछने गई तो उलटे रंभा देवी ने गाली गलौज करते हुए बौली कि […]

सुलेशन की जद में है नवगछिया के किशोरवय उम्र के बच्चे ||GS NEWS

DESK 040

लेखनी : ऋषव मिश्रा कृष्णा , मुख्य संपादक सुलेशन चिपकाने के काम में आता है लेकिन इनदिनों नवगछिया का किशोरवय उम्र सुलेशन की जद में बुरी तरह से फंस चुका है. नवगछिया बाजार के विभिन्न जगहों पर रोजाना बड़ी मात्रा में सुलेशन की खपत हो रही है. अक्सर पान दुकानों पर आसानी से सुलेशन मिल जा रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पांच रुपये में सनफिक्स, क्वीक फिक्स आदि ब्रांड का एक पैकेट सुलेशन आता है. लोग इसे पॉलीथीन में डाल कर पहले रगड़ते हैं और फिर पोलोथिन में मुंह लगा कर हवा खींचते हैं. दो चार बार करने के बाद ही आंखें लाल हो जाती है. बच्चों का कहना है कि इसमें काफी मजा है दिन भर में […]

नवगछिया : अंकित सम्राट बने युवा जदयू जिला प्रवक्ता ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – युवा जदयू दक्षिण बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम पटेल ने 21 जिला प्रवक्ताओं की सूची जारी कर दी है. इस बाबत पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता रवि कुमार ने बताया कि करूणा निधान उर्फ अंकित सम्राट को युवा जदयू प्रकोष्ठ का मुख्य जिला प्रवक्ता बनाया गया है. अंकित सम्राट ने शीर्ष नेतृत्व, जिलाध्यक्ष बिरेंद्र कुमार सिंह‌ और युवा जिलाध्यक्ष नवीन निश्चल के प्रति आभार व्यक्त किया है. मौके पर युवा नेता अजय रविदास, छात्र नेता अमन कुमार, छात्र नेता राहुल कुमार, मीडिया सेल के प्रिंस पटेल व रुपक पटेल समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है. DESK 04