Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : दो पक्षों के बीच मारपीट में एक दर्जन से अधिक घायल हो गए ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – परवत्ता थाना के जगतपुर में दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. घायलों में उमाकांत यादव के पुत्र रघुवंश कुमार, दौलत कुमार, पुत्री शिवानी कुमारी, पत्नी आशा देवी, छोटेलाल यादव के पुत्र उमाकांत यादव हैं. वहीं दूसरे पक्ष की ओर से सुबोध यादव के पुत्र छोटेलाल यादव, आजाद कुमार, सुबोध यादव की पत्नी सुलेखा देवी, पुत्र रानी कुमारी, पुत्री अमृता कुमारी, छोटेलाल यादव के पुत्र राज कुमार हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए परिजनों ने अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया. जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की गई हैं. DESK 04

नवगछिया :नशे की दवाई बिक्री करने सूचना पर ड्रग विभाग ने आर्यन मेडिको में की छापेमारी ||GS NEWS

DESK 040

मिली नशे की दवा, नहीं था बिल, होगी मामले की जांच नवगछिया – नवगछिया बाजार के दुर्गा मंदिर रोड स्थित आर्यन मेडिको में गुरुवार को ड्रग विभाग द्वारा नशे की दवा बिक्री किये जाने की सूचना और छापेमारी की गयी. छापेमारी के क्रम में एक आपत्तिजनक दवा मिलने की जानकारी मिली है. छापेमारी के क्रम में ही ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि नवगछिया के आर्यन मेडिको में नशे की दवाओं का अवैध रुप से खरीद और बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है. छापेमारी के क्रम में कुछ गोलियां नशे की मिली है. जब बिल मांगा गया तो तात्कालिक रूप से बिल उपलब्ध करवाने में दुकानदार सक्षम नहीं थे. साथ ही दुकान का […]

नवगछिया : मुख्य सडकों पर जल जमाव की समस्या से जूझ रहे सिंघिया मकंदपुर के लोग ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – पिछले कई दिनों से लगातार हो रहे वर्षा के कारण गोपालपुर प्रखंड के सिंघीया मकंदपुर के लोगो को मुख्य सडकों पर जल जमाव होने के कारण पैदल चलने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. सिंघीया मकंदपुर की प्रमुख सडकों के निर्माण होने के बाद जल निकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को पैदल और गाड़ी से भी चलने में काफी कठिनाई होती है. वही यात्रियों से भड़ी टेम्पो पलट गई. जिसमें यात्री बाल बाल बचें खास कर गाँव की महिलाओं को पूजा पाठ करने हेतु मंदिर जाने में भी दिक्कतों का सामना करना पडता है. ग्रामीणों ने सडक की दोनों ओर नाला बना कर समस्या के समाधान की माँग की […]

नवगछिया : पकड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के पास दंपत्ति से ₹60000 की छिनतई ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया थाना क्षेत्र के पकड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर एक मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति से ₹60,000 छिनतई करने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत पीड़ित ने बुधवार शाम नवगछिया थाना आकर मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है. जानकारी देते हुए कदवा कासिमपुर निवासी दंपत्ति रंजना देवी और कुमोद सिंह ने कहा कि वे लोग दोपहर में इलाहाबाद बैंक से ₹60,000 की निकासी कर वापस मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे. राष्ट्रीय राजमार्ग पर पकड़ा मोर के पास एक बाइक पर सवार दो लड़के ने ओवरटेक कर उसके हाथ से रकम का थैला झपट लिया और भागलपुर की ओर भाग गए, जब तक वे लोग कुछ करते तबतक अपराधी काफी दूर निकल चुके थे. नवगछिया पुलिस मामले […]

नवगछिया अनुमंडल में 12950 लोगों ने करवाया वैक्सीनेशन || GS NEWS

DESK 040

वैक्सीनेशन करवाने के मामले में नवगछिया अव्वल तो इस्माइलपुर सबसे पीछे नवगछिया – नवगछिया अनुमंडल में बुधवार को वृहद पैमाने पर किए गए वैक्सीनेशन अभियान में रिकॉर्ड 12950 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया है. वैक्सीनेशन अभियान में नवगछिया अनुमंडल अस्पताल नंबर वन रहा तो इस्माइलपुर प्रखंड सबसे पीछे रहा और तय किए गए टारगेट के अनुसार भी वैक्सीनेशन यहां पर नहीं हो पाया. नवगछिया के बुद्धिजीवी और स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों का कहना है कि इस्माइलपुर प्रखंड में वैक्सीनेशन अभियान के लिए जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों को आगे आना होगा तभी वहां पर तेज गति से वैक्सीनेशन संभव है. मालूम हो कि नवगछिया ग्रामीण और शहरी क्षेत्र दोनों को मिलाकर 15 सौ लोगों का वैक्सीनेशन करवाने का टारगेट तय किया गया था […]

बिहपुर सीएचसी में 95 लोगों की हुई जांच में नही मिला कोरोना संक्रमित मरीज
2000 लोगों ने लगाया टीका ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – बुधवार को बिहपुर सीएचसी में एंटीजन कीट से 60 एवं आरटीपीसीआर से 35 लोगों का कोरोना जांच किया गया.जिसकी जानकारी देते हुए वीसीएम शमशाद आलम ने बताया की एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नही मिला हैं . वहीं प्रखंड के सभी पंचायतों में टीकाकरण अभियान चलाया गया गया।जो इस अभियान में 2000 लोगों ने टिका लगवाया.हालांकि इस अभियान से लोग इतने जागरूक दिखे की बढ़- चढ़कर टिका लगवाया. वहीं विक्रमपुर, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बिहपुर सहित अन्य कैम्प पर वैक्सिंन फ़ाइल की कमी की वजह से बिना वैक्सीन लिए ही घर लौटना पर गया. DESK 04

नारायणपुर में 2540 वैक्सीनेशन ||GS NEWS

DESK 040

नारायणपुर – प्रखंड के विभिन्न पंचायत में कोविड 19 के बचाव में वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार लगाए गए विभिन्न गॉव में 15 कैंप पर वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया. टीकाकरण को लेकर पीजीआरओ विनय सिंह, बीडीओ हरिमोहन कुमार, सीओ अजय सरकार, पीएचसी प्रभारी डा.विजयेंद्र कुमार बिद्धार्थी कैंप पर एवं गॉव गॉव घुमकर लोगों को जागरूक कर टीकाकरण के. लिए प्रेरित करते देखे गए विभिन्न टीका केंद्र पर विभिन्न पंचायत के मुखिया ने बुधवार को फीता काटकर टीकाकरण का शुभारंभ किया. बीडीओ हरिमोहन कुमार ने बताया की नारायणपुर प्रखंड में विशेष अभियान के तहत कुल 2540 लोगों ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया. जबकी लगभग दो हजार लोग वैक्सीन के उपलब्धता के अभाव के कारण वापस जाना पड़ा […]