Category Archives: भागलपुर

Noimg

मोहर्रम की सातवीं पर मुर्तजा अली दरगाह सराय किला घाट में उमड़ी भीड़, फतिया और पाकर के लिए जुटे लोग ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। मोहर्रम की सातवीं तारीख को शहर के मुर्तजा अली दरगाह सराय किला घाट पर दूर-दराज से बड़ी संख्या में लोग फतिया के लिए और पाकर बनने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर इमामबाड़े में गहमागहमी का माहौल रहा। लोगों ने दरगाह पर फतिया किया और पाकर बनाकर विभिन्न इमामबाड़ों की ओर रवाना हुए। हर साल की तरह इस बार भी यहां आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए मुर्तजा अली दरगाह कमेटी की ओर से एक कैंप भी लगाया गया, ताकि आने-जाने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। कैंप में व्यवस्था संभालने के लिए सेंट्रल मोहर्रम कमेटी के कार्यकारी संयोजक महबूब आलम, मीडिया प्रभारी तकी अहमद जावेद, सह संयोजक जिनी […]

Noimg

अब फोरलेन बनेगा भागलपुर का लोहिया पुल, जाम की समस्या से मिलेगी राहत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। शहर के प्रमुख टू लेन लोहिया पुल (उलटा पुल) को अब फोरलेन में बदला जाएगा। पुल की लंबाई भी बढ़ाई जाएगी, जिससे ट्रैफिक जाम की वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। लोहिया पुल का विस्तार मालगोदाम डिक्शन रोड और तातारपुर की ओर किया जाएगा। इसे रेलवे अस्पताल के सामने वाले रास्ते से जोड़ने की योजना है। रेलवे और जिला प्रशासन ने मिलकर पुल के ट्रैफिक व मास्टर प्लान को तैयार कर लिया है। मंजूरी का इंतजारअब सिर्फ अर्बन डेवलपमेंट प्लानिंग की मंजूरी का इंतजार है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पुल की लंबाई और चौड़ाई बढ़ने से भीड़भाड़ की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी। इस परियोजना को रेलवे […]

Noimg

मजरोही में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दो सफाईकर्मी घायल, एक की हालत गंभीर, चालक फरार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। पीरपैंती मिर्जाचौकी-पीरपैंती मुख्य मार्ग पर स्थित मजरोही गांव के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो सफाईकर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत चिंताजनक बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों सफाईकर्मी पीरपैंती नगर पंचायत में कार्यरत हैं और ट्रैक्टर चालक सुनील पहाड़िया की मां के काम-किरया से लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच-80 पर पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। घायलों की पहचान गोड्डा जिले के डोय गांव निवासी देवा मेतर और बिहार के कहलगांव पूरब टोला निवासी सुबोध के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है। देवा मेतर को चेहरे […]

Noimg

मानसून की पहली बारिश में बहा स्मार्ट सिटी का दावा, भागलपुर में जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। शहर में मानसून की पहली जोरदार बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल खोल दी है। शनिवार को हुई तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। स्मार्ट सिटी के नाम पर विकसित किए जा रहे भागलपुर की सड़कों पर पानी ही पानी नजर आया। मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक में पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन चौक, तिलकामांझी, खलीफाबाग, आदमपुर और बरारी जैसे प्रमुख इलाकों में जलजमाव के कारण घंटों तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। स्थानीय लोगों का आरोप है कि […]

नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर उठे सवालों का गोपाल मंडल ने दिया जवाब, कहा– ‘दांत की सफाई करवाई है, भूलने की बीमारी मुझे है, उन्हें नहीं ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति को लेकर विपक्ष की ओर से लगातार उठाए जा रहे सवालों पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि नीतीश कुमार बिल्कुल स्वस्थ हैं, उन्हें कोई मानसिक समस्या नहीं है। गोपाल मंडल ने कहा, “मुख्यमंत्री ने हाल ही में दांतों की सफाई करवाई है, जिससे उनके बोलने के ढंग में थोड़ी तब्दीली हो गई है। लेकिन इसे मानसिक स्थिति से जोड़ना गलत है। वह पूरी तरह से सामान्य और सक्रिय हैं।” चुटकी लेते हुए मंडल ने कहा, “भूलने की बीमारी तो मुझे हो गई है, मुख्यमंत्री को नहीं।” विधायक गोपाल मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर भी बयान दिया। […]

Noimg

परीक्षा देने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। गोराडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। मृत युवक की पहचान चांदनी गांव, थाना धनकुंड निवासी अभिनव कुमार उर्फ आशीष के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिनव कटिहार में परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान गोराडीह के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे मायागंज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गोराडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक और चालक की तलाश […]

Noimg

भागलपुर में नये अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण के लिए होगा भू अर्जन ||GS NEWS

DESK20250

सरकारी जमीन का हो रहा है हस्तांतरण मुख्यमंत्री के द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणा भागलपुर। भागलपुर में नये अंतरराज्यीय बस अड्डे का निर्माण के लिए गोराडीह अंचल के राजस्व मौजा अगरपुर /77, खाता संख्या 1230 व अन्य खेसरा 43 व अन्य रकवा 15 एकड़ 05 डिसमिल प्रस्तावित है। जिसमें रैयती भू रकवा 10-58 एकड़ एवं सरकारी भूमि 4.47 एकड़ निहित है। रैयती भूमि के अर्जन हेतु नगर विकास एवं आवास विभाग बिहार, पटना के पत्रांक 332 से ग्यारह करोड़ छियासठ लाख छत्तीस हजार रुपिया के विमुक्त आवंटन के . जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को बैंक खाता के माध्यम से हस्तान्तरण हेतु कार्यालय पत्रांक 1318/रा० से नगर आयुक्त, नगर निगम भागलपुर को निदेशित किया गया है। साथ ही भू-अर्जन […]

Noimg

बिहार कृषि विश्वविद्यालय को मखाना में जैव-सक्रिय यौगिक की खोज के लिए मिला पेटेंट, किसानों के लिए खुलेंगे नए अवसर ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर को एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि के तहत भारत सरकार के पेटेंट कार्यालय द्वारा मखाना (Euryale ferox) में पाए गए एक नवीन जैव-सक्रिय यौगिक N-(2-iodophenyl)methanesulfonamide की पहचान के लिए पेटेंट प्रदान किया गया है। यह खोज न केवल कृषि अनुसंधान में मील का पत्थर है, बल्कि बिहार के किसानों के लिए आर्थिक संभावनाओं के नए द्वार भी खोलती है। यह शोध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. डी.आर. सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व और अनुसंधान निदेशक डॉ. ए.के. सिंह के मार्गदर्शन में सफल हुआ। इस शोध कार्य का नेतृत्व पादप जैवप्रौद्योगिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. वी. शाजिदा बानो, मृदा विज्ञान एवं कृषि रसायन विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीतम गांगुली और उद्यान विभाग के डॉ. अनिल कुमार ने […]

Noimg

शिक्षा सुधार को प्राथमिकता बनाएगी जनसुराज पार्टी: भागलपुर में बोले आरसीपी सिंह ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के सर्किट हाउस में प्रेस को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं जनसुराज पार्टी के नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि यदि उनकी सरकार बनती है तो सबसे पहली प्राथमिकता राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की होगी। उन्होंने कहा कि पहले के दौर में गांव के स्कूलों से पढ़कर छात्र आईएएस और इंजीनियर बनते थे। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव में पढ़ाई कर इंजीनियर की उपाधि प्राप्त की, लेकिन आज स्थिति यह है कि छात्रों को मैट्रिक पास करने के लिए भी ट्यूशन का सहारा लेना पड़ता है। उन्होंने इसे शिक्षा व्यवस्था की विफलता बताया। आरसीपी सिंह ने चुनाव आयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी का चुनाव चिह्न “स्कूल का बस्ता” है, […]

Noimg

मुहर्रम जुलूस को लेकर भागलपुर में शांति व्यवस्था हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, दिए गए कई निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। मुहर्रम त्योहार को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में एक अहम समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर आयुक्त शुभम कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर विकास कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सदर अजय कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में मुहर्रम जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस उपाधीक्षक सदर ने बताया कि किला घाट, विश्वविद्यालय भागलपुर से आशानंदपुर, रेलवे ओवरब्रिज से पंखा टोली होते हुए शाहजहांगी तक के जुलूस मार्ग में सड़क की मरम्मत एवं समुचित व्यवस्था की आवश्यकता है। इस पर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को निर्देशित किया […]