Category Archives: भागलपुर

भागलपुर : सुल्तानगंज के अजगैवीनाथ मे उदयमान सुर्य अर्घ के साथ चैती छठ का हुआ समापन||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैवीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा तट पर उदय मान सुर्य को अर्ग देने के उत्तरवाहिनी गंगा तट पर सुबह से ही भक्तों की भीड शुरु हो गई थी। इस दौरान छठ वर्तीय महिलाओं ने गंगा घाट पहुच कर गंगा मे स्नान करते हुए। उदय मान सुर्य को प्रार्थना करते हुए गंगा खडी हुई ओर करोना महामारी से भारत देश को बचाने के लिए कामना किए साथ ही छठ वर्तीय महिलाओं ने अराधना करते हुए छठ वर्तीय सुप लिए ओर सैकड़ों भक्तों ने अर्ग देते हुए करोना महामारी से बचने के लिए प्रार्थना किए। इस दौरान भक्तों ने बताया कि करोना महामारी मे बजार मे समान खरिदारी मे काफी कठिनाई हुई हैं। इस लिए भगवान भास्कर से प्रार्थना करते हैं […]

भागलपुर के शाहकुंड में बालू खनन के दौरान मलबे में दबने से 2 मजदूर की गई जान ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर जिला के शाहकुण्ड थाना अंतर्गत बासुदेवपुर पंचायत के बरियारपुर गांव में अवैध रूप से बालू खनन के दौरान मलबे में दबने से दो मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बरियारपुर गांव में बालू माफियाओं के द्वारा अवैध रूप से बालू खनन के दौरान बड़ा सा चट्टान बालू खनन कर रहे हैं। बालू खनन के दौरान भी बालू का चट्टान मजदूरों के ऊपर गिर गया, जिसमें दबने से 2 मजदूर की मौत मौके पर ही हो गई। जिसमें बरियारपुर गांव के रहने वाले चंदर यादव के 28 वर्षीय पुत्र सोहित यादव एवं महेंद्र राम के 30 वर्षीय पुत्र सन्नी राम कि मलबे में दबने से मौत हो गई। हादसा होने […]

भागलपुर : बोले अजीत शर्मा – बिहार में सरकार के द्वारा नाइट कर्फ्यू लगाए जाने का फैसला हास्यास्पद || GS NEWS

DESK 040

वैश्विक महामारी करुणा वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर बिहार सरकार के द्वारा नाइट कर्फ्यू लगाए जाने को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता और भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने हास्यास्पद करार दिया है, कांग्रेस नेता ने कहा है कि रात में कर्फ्यू महानगरों के लिए ठीक है जहां लोग रात दिन अपने कार्य में लगे रहते हैं, बिहार ऐसे प्रदेश में ऐसे भी रात में लोग घरों से बाहर नहीं निकलते हैं, अजीत शर्मा ने बिहार सरकार से सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की व्यवस्था करने, लोगों के लिए क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाने और पूरे बिहार को सप्ताह में कम से कम 2 दिन के लिए कर्फ्यू लगाए जाने की मांग की है, साथ ही अजीत शर्मा ने कहा […]

भागलपुर : आगजनी पर रोकथाम को लेकर अग्निशमन विभाग के द्वारा निकाला गया जागरूकता अभियान ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर – गर्मी के दिनों में होने वाले आगजनी की घटना पर रोकथाम को लेकर जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी के निर्देश पर अग्निशमन विभाग के द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया, फायर ऑफिसर विनय प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुरे शहरी इलाके में 6 गाड़ियों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया, जागरूकता अभियान भागलपुर के तिलकामांझी, आदमपुर, मनाली चौक, बुढ़ानाथ चौक, नया बाजार चौक, गोलाघाट चौक, सराय चौक, स्टेशन चौक, ततारपुर चौक अलीगंज चौक, गुरहट्टा चौक सहित विभिन्न चौक चौराहों पर चलाकर अग्निशमन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के द्वारा लोगों को आग से बचाव को लेकर मॉक ड्रिल कर दिखाया भी गया, इस दौरान आगजनी से बचाव को लेकर पंपलेट भी बांटे गए, इस दौरान फायर […]

भागलपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में बढ़ रहे वैश्विक महामारी कोरोना के ताजा हालात की ली जानकारी ||GS NEW

DESK 040

पूरे प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे राज्य भर के प्रशासनिक पदाधिकारियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हर एक जिले की अद्यतन जानकारी ली, भागलपुर के समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, सीनियर एसपी निताशा गुड़िया, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, सिविल सर्जन डॉ उमेश शर्मा सहित जिले के सभी अधिकारीे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद रहे, इस दौरान मुख्यमंत्री ने डीएम सुब्रत कुमार सेन से भागलपुर में कोरोना संक्रमण की जानकारी हासिल की और जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तार पूर्वक जाना, मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी सहित सभी अधिकारियों को कोबिड संक्रमण से बचाव को लेकर […]

भागलपुर के अजगैवीनाथ गंगा घाटों मे चैत्री छठ पुजा को लेकर उमड़ी भीड़||GS NEWS

DESK 040

चैत्री छठ पुजा को लेकर भागलपुर सुलतानगंज के अजगैवीनाथ उत्तरवाहिनी गंगा तट पर छठ वर्तियों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। इस दौरान छठ वर्ती महिलाओं ने उत्तरवाहिनी में गंगा स्नान कर चैत्री छठ के पहली अर्ग के लिए गंगा मे सुप लिए खड़ी हुई। इस दौरान श्रध्दालुओ ने डूबते हुए सुर्यदेव को छठ की पहली अर्घ दिए। साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस एवं मास्क का उपयोग करते हुए अर्घ देकर कोरोना महामारी से बचने के लिए कामना किए।वही श्रध्दालुओ ने बताया कि कोरोना महामारी होने के कारण सोशल डिस्टेंस के साथ इस बार चैत्री छठ मना रहे हैं। और ईश्वर से प्राथना कर रहे हैं कि इस कोरोना महामारी से हमारे देश को बचाया जा सके। […]

बोले भागलपुर DM : जिले के निजी अस्पतालों में भी सरकार के गाइडलाइन के अनुसार होगा कोरोना संक्रमित मरीजों का ||GS NEWS

DESK 040

जिले में लगातार कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है, जिसके बाद भागलपुर समाहरणालय परिसर स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने जिले के सभी निजी अस्पताल के प्रबंधकों के साथ बैठक की, बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी प्राइवेट अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज की बात कही, इस दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश के साथ भागलपुर में भी कोरोना का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिसको देखते हुए निजी अस्पताल में भी संक्रमित मरीजों का इलाज हो सके इसको लेकर सभी अस्पतालों को तैयार रखने का निर्देश दिया गया, साथ ही जिलाधिकारी ने किसी भी प्रकार की दवा की कमी […]

SAVE AMAR CHAURASIA : धीरे धीरे अमर के किडनी ट्रांसप्लांट की राहें हो रही हैं आसान // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा मदद के लिये आये सामने, की लोगों से मदद की अपील परवत्ता के जदयू विधायक ने भी दिया हर संभव मदद का भरोसा ऋषव मिश्रा कृष्णा, मुख्य संपादक , जीएस न्यूज नवगछिया – धीरे धीरे तेतरी निवासी अमर की किडनी ट्रांसप्लांट की राहें आसान हो रही है. लेकिन अभी भी इस राह में कई अड़चनें हैं. किडनी डोनर मिल जाने के बाद भी ट्रांसप्लांट कराने में काफी पैसा खर्च होने की बात कही जा रही है तो दूसरी तरफ अमर के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है. बुधवार को भागलपुर विधानसभा के कांग्रेसी विधायक अजीत शर्मा अमर के मदद के लिए सामने आए हैं. उन्होंने कहा है कि किडनी डोनर मिलने के बाद भी ट्रांसप्लांट […]

भागलपुर : कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट व्यक्ति की मौत के बाद परिजन रात के अंधेरे में चोरी छुपे कर रहे हैं दाह संस्कार ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर – इन दिनों पुरे देश के साथ-साथ भागलपुर में भी कोरोना का कहर बरप रहा है, और लोगों की लापरवाही के कारण मौत का आंकड़ा भी लगातार जिले में बढ़ता ही जा रहा है, जिले में एक और जहां अभी एक हजार से ज्यादा एक्टिव कोरोना संक्रमित मरीज हैं, वहीं अभी तक इस संक्रमण से मौत का आंकड़ा जिले में शतक पूरा कर चुका है, यह जो तस्वीर आपको हम दिखा रहे हैं यह भागलपुर के बरारी श्मशान घाट की है, जहां होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों द्वारा चोरी-छिपे रात के अंधेरे में शमशान घाट पर पीपीई किट पहनकर दाह संस्कार किया जा रहा है, जेएलएन अस्पताल भागलपुर में कोरोना […]

भागलपुर : लुकाछिपी का खेल बढ़ा रहा है जिले में कोरोना के संक्रमण का दर ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर में कोरोनाकाल के दौरान लुकाछिपी का खेल चल रहा है। मामला भागलपुर के रेलवे जंक्शन का है। बाहर से आने वाले यात्री का कोरोना जांच हो, उस बाबत ज़िला प्रशासन ने रेलवे स्टेशन के ठीक निकासी द्वार पर कोरोना जांच केंद्र भी बनाया है। लेकिन कई यात्री रेलवे स्टेशन के चोर रास्ते लोहिया पूल के नीचे से, रेलवे ओवर ब्रिज से, पार्सल यान के रास्ते, मजार जाने वाले रास्ते और दक्षिणी आरओबी से चुपचाप घर की ओर निकल जा रहे हैं। नतीजा भागलपुर का एक दर्जन से ज्यादा मोहल्ला ऐसे ही लापरवाह लोगों की वजह से अभी कोरोना संक्रमित है। स्टेशन अधीक्षक समर सिंह कहते हैं कि उनकी व्यवस्था आरपीएफ और जीआरपी के माध्यम से रहती है, लेकिन जबरदस्ती […]