Category Archives: भागलपुर

नवगछिया : भाजयुमो ने अटल जी को किया याद || GS NEWS

DESK 020

नवगछिया – देश के पुर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न परम श्रद्धेय स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नवगछिया द्वारा स्थानीय तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो जिलाध्यक्ष रूपेश रूप के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, जिला प्रवक्ता प्रभु प्रिंस महतो, प्रीतम कुमार, युवती प्रमुख आकांक्षा चौधरी, जिला संयोजक स्वच्छता प्रकोष्ठ अंकित चौधरी, जिला संयोजक आईटी सेल कल्याण कुमार, अश्विन कुमार, नवगछिया नगर अध्यक्ष नन्हे सिंह, खरीक मंडल अध्यक्ष सज्जन भारद्वाज, सूरज, अभिषेक यादव, नितीश, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. DESK 02

नवगछिया : कोसकीपुर सहौड़ा में ग्राम विकास शिविर का आयोजन || GS NEWS

DESK 020

नवगछिया : रंगरा चौक प्रखंड के कोसकीपुर सहौड़ा गांव में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में ग्रामीणों ने पदाधिकारियों से गांव की कई तरह की समस्याओं से अवगत कराया जिसमें कई समस्याओं का आन स्पाट निष्पादन किया गया. पदाधिकारियों ने इस अवसर पर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी. शिविर में बेघर लोगों ने पुनर्वास की मांग भी की. जिस पर पदाधिकारियों साकारात्मक आश्वास दिया है. शिवर में रंगरा चौक के प्रखंड विकास पदाधिकारी विरेंद्र कुमार, अंचलाधिकारी आशीष कुमार समेत सभी विभागों के पदाधिकारियों की मौजूदगी थी. DESK 02

खरीक : एसपी ने खरीक थाना का किया निरीक्षण || GS NEWS

DESK 020

खरीक : नवगछिया पुलिस अधीक्षक स्वप्ना जी मेश्राम ने बुधवार को खरीक थाना का औचक निरीक्षण किया.एसपी ने निरीक्षण के दौरान प्रभात खबर को बताया कि अपराध नियंत्रित करने के लिए नियमित पैदल गश्ती दल को लगाया गया है.फरार वारंटियों को अविलंब गिरफ्तार करने का निर्देश दिया.गुंडा पंजी में दर्ज दागियों पर विशेष नजर रखने का निर्देश दिया.थाना भवन के लिए चिन्हित जमीन पर जल्द भवन निर्माण कराया जाएगा.एसपी ने थाना अभिलेखों का निरीक्षण किया. एसपी ने लंबित कांडों की समीक्षा की और अनुसंधानक को कार्रवाई कर लंबित कांडों को निष्पादित करने का निर्देश दिया.एसपी ने थानाध्यक्ष को रात्रि में जगह जगह नियमित गश्ती करने और शराबबंदी की दिशा में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. एसपी ने थानाध्यक्ष को […]

नवगछिया के ख़रीक में टेंपो पर लदा मिला 576 बोतल विदेशी शराब पुलिस ने किया बरामद || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के ख़रीक में  मंगलवार देर शाम भागलपुर उत्पाद विभाग की टीम ने खरीक चौक के समीप यात्री शेड के पास से गुप्त सूचना के आधार पर एक टेंपो जब्त किया. टेंपो की जब तलाशी ली गयी तो उस पर लदे बोरे में छिपाकर ले जाया जा रहे विदेशी शराब की खेप बरामद की गयी. इस दौरान मौके का फायदा उठा कर टेंपो पर सवार दो लोग भागने में सफल रहे. उत्पाद अधीक्षक उमाशंकर प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में शराब लेकर भाग रहे टेंपो को जब्त किया गया है. उस पर लदे बोरे से 576 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी है. बरामद शराब की बोतलों पर वनली फॉर सेल इन झारखंड का […]

नवगछिया : 24 को जिला मुख्यालय में धरना देंगे ट्रक मालिक || GS NEWS

DESK 020

नवगछिया : बिहार सरकार के द्वारा 16 दिसंबर को गजट के माध्यम से 14 एवं उससे ऊपर चक्का वाले वाहनों पर बालू गिट्टी के धुलाई पर रोक लगाए जाने को लेकर ट्रक मालिकों ने इसका विरोध जताया है. मंगलवार को भागलपुर जिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के तत्वावधान में ट्रक मालिकों ने नवगछिया में बैठक आयोजित की गई. ट्रक मालिक ने कहा कि यह कानून ट्रक मालिकाओं के हित के में नहीं है. बैठक में ट्रक मालिकों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि अगर यह कानून सरकार वापस नहीं लेती है तो चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे. इसको लेकर 24 दिसंबर को ट्रक मालिक भागलपुर जिला कार्यालय में धरना देंगे. साथ ही 28 दिसंबर को पटना के गर्दनीबाग में आयोजित धरना में भाग […]

बिहपुर:प्रखंड के झंडापुर पूरब पंचायत के अरसंडी में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर:प्रखंड के झंडापुर पूरब पंचायत के अरसंडी गांव में 35वर्षीय छतीश यादव की गला दबाकर रविवार की देर रात हत्या कर दी गई।इस घटना की जानकारी मृतक की पत्नी मोनी देवी द्वारा सोमवार की सुबह रोने व चिल्लाने की अवाज पर पड़ोसियों व पूरे ग्रामीणों को हुई।लोगों की सूचना पर थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।जहां शव बिस्तर पर पड़ा था।और घर के अंदर एक बांस में कपडे़ का एक टुकड़ा कटा हुआ बंधा था।उसी कपड़े का दूसरा टुकड़ा शव के पास था. ने मौके पर बताया कि बताया गया कि बच्चे बाहर व पति के साथ वह कमरे सोई थी।रात में बच्चे बाहर से अवाज देने लगे तो बाहर आई।फिर वह बकरी के मेमने को दूध पिलाने […]

सांसद व विधायक ने गुवारीडीह में प्राचीण अवशेष स्थल का किया मुआयना,बोले आज 11बजे पहुंचेगें सीएम || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहपुर : प्रखंड के जयरामपुर के गुआरीडीह बहियार में प्राचीण चंपा सभ्यता से जुड़े मिल रहे सामग्री व अवशेषों का अवलाेकन करने सीएम नीतीश कुमार रविवार को पहुंचेगें। सीएम के इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का मुआयना करने शनिवार को सांसद अजय मंडल व बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र गुवारीडीह पहुंचे। यहां सांसद व विधायक ने पहले उस प्राचीण अवशेष स्थल का मुआयना किया।जहां पर से प्राचीण सभ्यता ds अवशेष मिल रहे हैं।इसके बाद सांसद  व विधायक ने मौजूद अधिकारियों से तैयारियों  की  जानकारी ली । विधायक श्री शैलेंद्र ने बताया कि सीएम रविवार को दिन के 11 बजे यहां पहुंचेगें।इस मौके पर प्रभुनंदन चौधरी,ई सोनू मिश्रा,बबलू मोदी,मीडीया प्रभारी  ज्ञानदेव कुमार,एवबीवीपी के गोपाल ,संजय राय, ई.कुमार गौरव,व्यास मिश्र व सन्नी कुूार आदि समेत अन्य […]

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, कुल 31 जगहों पर पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारियों की तैनाती || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन पर प्रकाश प्रशासन ने अपनी सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली है. मालूम हो कि 12:40 पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गुवारीडीह में कामा माता के स्थान के ठीक सामने बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा. 01: 30 बजे वे पटना के लिए प्रस्थान करेंगे. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है. कोरोनकाल को देखते हुए कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाएंगे. पुलिस पदाधिकारी यह ध्यान रखेंगे कि कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम स्थल पर नशे की हालत में ना जाए. बैरिकेडिंग की व्यवस्था हेलीपैड की सुरक्षा कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था के लिए अलग-अलग पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और पुलिस बलों को जिम्मेदारी […]