Category Archives: भागलपुर

नवगछिया: अक्षय नवमी पर किये गए कार्य से अक्षय फल की प्राप्ति होती है- स्वामी आगमानंद || GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया स्थित श्रीशिवशक्ति योगपीठ के पीठाधीश्वर परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में अक्षय नवमी पुण्य प्रद सत्संग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के शुरुआत में सुबह पांच बजे स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में उपस्थित आर्चायों द्वारा मंगल आरती, वेदपाठ, देवपूजन, महा रुद्राभिषेक तथा हवन का आयोजन किया गया. अक्षय नवमी के मौके पर दिन के बारह बजे से दो बजे तक दीक्षा का कार्यक्रम हुआ, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने दीक्षा लिया. संध्या में कई प्रमुख कलाकारों द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया. दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा, चारों तरफ योगपीठ में भक्तिमय माहौल बना रहा. अक्षय नवमी पूरे भागलपुर जिला में एक मात्र जगह शिवशक्ति योगपीठ में भारी उत्साह के साथ मनाया गया. यहां पर कई […]

नवगछिया: नगर पंचायत के डीलर संघ का चुनाव हुआ संपन्न, विनोद भगत बने अध्यक्ष और मधुसूदन पासवान सचिव || GS NEWS

B BABUL0

नगर पंचायत क्षेत्र के फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन का सोमवार को जिला अध्यक्ष गोपाल यादव और अनुमंडल अध्यक्ष गोपाल मंडल की मौजूदगी में चुनाव संपन्न हुआ. इस दौरान सर्वसम्मति से विनोद भगत अध्यक्ष और अनिल कुमार पासवान उर्फ मधुसूदन पासवान सचिव चुने गए. वहीं मौके पर मोहम्मद फिरोज आलम को उपाध्यक्ष, संजीव कुमार को कोषाध्यक्ष, अखिलेश झा को उप कोषाध्यक्ष, मोहम्मद अनवर आलम को संगठन सचिव तथा गोपी नाथ झा को संयोजक बनाया गया. साथ ही सुबोध कुमार सिंह, नीतीश कुमार, मानिक दास, मोहम्मद जफर आलम, ललन कुमार यादव, ज्ञान शक कुमार, अनिल कुमार भगत एवं जवाहर भगत इत्यादि को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। मौके पर जिला कमेटी के महासचिव चंदन कुमार तथा जिला संगठन सचिव सुशील कुमार यादव एवं […]

नवगछिया पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का किया भंडाफोड़ || GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया पुलिस को एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी के दौरान एक बहुत बडे अंतरराज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस बारे में नवगछिया एसडीपीओ दिलीप कुमार ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर मामले के उद्भेदन को लेकर विस्तार से जानकारी दी. घटना के बारे में विस्तार से बताते  हुए उन्होंने कहा कि पिछले सोमवार को गुप्त सूचना मिली की एक लोग द्वारा बस के जरिए भारी मात्रा में आधुनिक हथियार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा है.  सूचना मिलते ही भागलपुर के पुलिस अधीक्षक (सिटी) पूरन झा और नवगछिया एसडीपीओ नवगछिया दिलीप कुमार के निर्देश पर एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस टीम के […]

ढोलबज्जा बाजार हटाए जाने को लेकर व्यवसायी थाना का घेराव कर, करेंगे विरोध प्रदर्शन || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: ढोलबज्जा से पुराने बाजार हटाए जाने को लेकर वहां के व्यवसायियों ने मंगलवार को थाने का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. व्यवसायी गुड्डू भगत, छोटू भगत, गोलू भगत, पंकज भगत, भोला जायसवाल व चंदन जायसवाल के साथ अन्य ने बताया कि- कोरोना काल से ढोलबज्जा में लग रहे पुराने बाजार को पंचायत भवन व बस स्टैंड के पास स्थानांतरित किया गया था. जहां से कुछ दिन पहले बाजार को हटाकर पुनः पुराने जगह ढोलबज्जा बाजार में लगाए जा रहे हैं. ढोलबज्जा पुलिस जबरदस्ती हमलोगों को मना कर परेशान कर रहे हैं. इसी बात को लेकर हम सभी व्यवसाई थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेंगे. थानाध्यक्ष लक्ष्मण राम ने बताया कि- हम आवश्यक कार्य से […]

नवगछिया : सड़क दुर्घटना में घायल की इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

B BABUL0

सड़क दुर्घटना में घायल परबत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी शंभू यादव उम 55 की मौत रविवार को मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. मृतक के पुत्र माधव कुमार यादव ने बताया कि वह शुक्रवार को नवगछिया बस स्टैंड के पास एनएच 31 पर पैदल चल रहे थे. इसी दौरान सड़क किनारे खड़ी ट्रक के चालक ने एकाएक ट्रक के गेट को खोल दिया. ट्रक का गेट उनके सर में जा टकराई ओर वे वहीं बेहोश हो गए. वहां से उसे तत्काल निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. जहां से उसे स्थिति गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया. मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. B BABUL