November 21, 2020
भागलपुर : लोक आस्था के महापर्व पर अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य
B BABULलोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। भागलपुर के विभिन्न गंगा तटों के साथ-साथ बड़ी संख्या में लोगों ने अपने अपने घरों पर कृत्रिम तालाब का निर्माण कर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया, वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के कारण जिला प्रशासन के द्वारा आम लोगों से कोरोनावायरस से बचाव को लेकर जो अपील की गई थी उसका भागलपुर में व्यापक असर देखने को मिला, हालांकि भागलपुर के बरारी सीढ़ी घाट, मुसहरी घाट, एसएम कॉलेज घाट, बूढ़ानाथ घाट, नया बाजार घाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालु पहुंचे और अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया, इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा किसी भी अनहोनी से निपटने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए […]