Category Archives: भागलपुर

Noimg

नवगछिया : सड़क दुर्घटना में घायल वृद्ध की इलाज दौरान मौत // GS NEWS

B BABUL0

नवगछिया : रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर चौक के पास एनएच 31पर आठ अक्टूबर को हुई सड़क दुर्घटना में घायल हुए रंगरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी सदानंद यादव 58 वर्ष की इलाजे के दौरान मौत हो गई है. मालूम हो कि दुर्घटना के बाद सदानंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे. दुर्घटना के बाद उसे इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया था. मायागंज अस्पताल में इलाज के बाद उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए सिलीगुड़ी रेफर दिया गया था. रेफर के बाद परिजनों के द्वारा उसे घर ला लिए थे. घर पर ही उसका इलाज चल रहा था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. सदानंद यादव की मौत की सूचना मिलने पर […]

नारायणपुर: उत्तर बिहार में जनजाग्रत है,भ्रमरपुर दुर्गा मैया की दरबार, चार सौ साल पुराना है मंन्दिर का इतिहास

B BABUL0

प्रखंड के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मणिद्वीप दुर्गा मंदिर भ्रमरपुर उत्तर बिहार में जनजाग्रत है.मैया का दरबार.चार सौ साल पुराना मंन्दिर का इतिहास रहा है.भ्रमरपुर मंन्दिर शक्ति की देवी के रूप में जाने जाते हैं यहां के लोगों का मानना है कि जो भी भक्त सच्चे मन से मां की आराधना करते हैं उसकी मनोकामना पूरी होती है.दुर्गा पूजा के अलावा यहां पर सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता है.संध्या आरती में यहां बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालू भाग लेते हैं. यहां बंगला व तांत्रिक पद्धति से पूजा होती है कलश स्थापना के साथ ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में पंडित यहां पाठ करते हैं.दुर्गा मंदिर की स्थापना भ्रतखंण्ड ड्योढी के राजा बाबू बैरम सिंह के द्वारा 1684 ई. में […]

नवगछिया: राजधानी फैशन का भव्य शुभारंभ

B BABUL0

नवगछिया में दिल्ली मुंबई , कोलकाता के रेडीमेड वस्त्रों का संकलन के साथ राजधानी फैशन का भव्य शुभारंभ किया गया । दुकान का उद्धघाटन विनोद प्रसाद गुप्ता एवं राधा देवी नें किया मौके पर पूजा अर्चना कार्यक्रम देव आनंद नें किया । उद्घाटन समारोह में समाजसेवी पंकज कुमार भारती ,प्रवीण कुमार भगत, चंद्रगुप्त साह , रणधीर यादव , प्रवेश यादव, धर्मेंद्र यादव , जेम्स फाइटर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी , पप्पू भगत रामसेवक भगत ,विनोद भगत ,अभिनंदन यादव, युवा समाजसेवी गौतम यादव, सेंट्रल बैंक के मैनेजर विधान , गुलशन मंडल ,अभिनेता अजय साहू , सुमित कुमार , राजेश गुप्ता सहित कई अन्य मौजूद थे । दुकान के संचालक भोजपुरी स्टार गायक मिथुन महुआ मधेशिया एवं विजय आनंद ने बताया कि यहाँ पर […]

नवगछिया: मां की अस्थि कलश विसर्जित करने आए पुत्र गंगा नदी में डूबा

B BABUL0

परबत्ता थाना क्षेत्र के महादेवपुर घाट पर मां का अस्थि कलश विसर्जन करने आए मधेपुरा जिले के सिंघेश्वर आस्थान दुर्गा चौक निवासी संजय भगत 40 वर्ष पिता रामचंद्र भगत गंगा नदी में डूब गया है. संजय भगत के गंगा नदी में डूबते देख उनके साथ आए शिवेंद्र मंडल एवं मिथिलेश यादव जब उसे बचाने के लिए नदी में गए तो वह भी डूबने लगा. तीन लोगों को गंगा नदी में डूबते देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने बांस के सहारे डूब रहे शिवेंद्र मंडल व मिथिलेश यादव को बचा लिया लेकिन संजय भगत नदी में डूब गए. संजय भगत के गंगा नदी में डूबने के बाद स्थानीय लोगो द्वारा इसकी सूचना परबत्ता पुलिस को दिया. सूचना मिलने पर परबत्ता […]

नवगछिया योगा एकेडमी के द्वारा योगा खेल प्रशिक्षक कोर्स का आयोजन // GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर जिला योगा संघ के तत्वावधान में नवगछिया योगा एकेडमी के द्वारा योगा खेल प्रशिक्षक कोर्स का आयोजन  राजेन्द्र कालोनी नवगछिया मे आरंभ हुआ । यह छः सप्ताह का सर्टीफिकेट कोर्स होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया खेल संघ के अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर नवगछिया योगा एकेडमी के निदेशक सह नवगछिया खेल संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद, ताइक्वांडो कोच मणिश्याम कुमार, जेम्स फाइटर (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), मो नाजिम, विकास चौरसिया, संजय सिंह आदि उपस्थित थे। नवगछिया योगा एकेडमी के निदेशक सह कोच घनश्याम प्रसाद ने बताया कि आज सभी प्रतिभागी को योगा खेल की बेसिक जानकारी, बच्चों को कैसे फिट रखे एवं योग का अभ्यास कराया गया। मीडिया प्रभारी जेम्स फाइटर ने बताया कि इसमें जितने […]

ढोलबज्जा: ढोलबज्जा की निधि ने नीट परीक्षा में मारी बाजी,लाया ऑल इंडिया में 12762वां रैंक

B BABUL0

ढोलबज्जा बाजार की बेटी निधि कुमारी को नीट परीक्षा 2020 में बाजी मार ली है. निधि को 720 में 594 अंक मिलने से ऑल इंडिया में 12762वें रैंक मिली है. निधि अभी राजस्थान के कोटा में रह कर पढ़ाई कर रही है. उसके पिता प्रवीण कुमार ढोलबज्जा बाजार में मेडिकल की दुकान चलाते हैं. निधि ने 9वीं तक की पढ़ाई शिक्षक सुनील राम के पास की. वहीं मैट्रिक में मॉडर्न स्कूल ढोलबज्जा के शिक्षक कुमार रामानंद सागर के यहां पढ़ाई कर नेहरू उच्च विद्यालय ढोलबज्जा में स्कूल टॉपर हुई थी. इंटर तक की पढ़ाई निधि ने ढोलबज्जा हाई स्कूल में हीं की थी. निधि के इस सफलता पर इलाके में खुशी का माहौल है. वही निधि के इस सफलता पर […]

नवगछिया: विक्रमशिला सेतु पर लगा भयानक जाम, सुबह से दोपहर बाद तक करीब सात घंटे तक लगा रहा जाम, देर शाम तक वनवे थी सड़क

B BABUL0

– बरारी और जाह्नवी गंगा घाट पर नवरात्रि के पहले दिन गंगा स्नान करने आये श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण शनिवार को सुबह से दोपहर बाद तक भयानक जाम लगा रहा जबकि देर शाम तक विक्रमशिला सेतु वन वे ही था. जानकारी मिली है कि सुबह पांच बजे से ही दोनों गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के आवाजाही का सिलसिला शुरू हो गया था. सुबह नौ बजे तक गंगा स्नान करने आये श्रद्धालुओं के कारण देखते ही देखते विक्रमशिला सेतु जाम की जद में आ गया तो महज एक घंटे बाद ही वाहनों की लंबी कतार लग गयी. जाह्नवी चौक टीओपी के जवानों और परवत्ता पुलिस के जवानों ने जाम हटाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन दोपहर दो बजे तक […]