Category Archives: भागलपुर

Noimg

नवगछिया के कोशकीपुर स्कूल में घोटाले की पुष्टि, बीपीआरओ की जांच में उजागर हुईं कई अनियमितताएं ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत रंगरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कोशकीपुर में शिक्षा व्यवस्था और मध्यान्ह भोजन योजना में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। रंगरा बीपीआरओ द्वारा की गई औचक जांच में विद्यालय संचालन में गंभीर लापरवाही उजागर हुई है। जांच में यह पाया गया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा स्कूल को मनमाने ढंग से संचालित किया जा रहा है। पूर्व में शिक्षा प्रबंधन समिति द्वारा लगाए गए आरोप जांच में सत्य साबित हुए हैं। स्थानीय लोगों और समिति की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बीपीआरओ की टीम ने जब स्कूल का निरीक्षण किया तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आईं। स्कूल में बच्चों को दिए जाने वाले मध्यान्ह भोजन में सूचीबद्ध और संतुलित आहार नहीं दिया जा रहा […]

Noimg

तेज रफ्तार कार ने आम के ठेले को मारी टक्कर, युवती घायल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकरामी गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 (NH-31) पर एक तेज रफ्तार कार ने संतुलन खो दिया और सड़क किनारे लगे आम के ठेले में टक्कर मार दी। इसके बाद कार लगभग 5 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में आम बेच रही एक युवती रेशमा खातून उर्फ दिलशाना, पिता अशरफ अली घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवती को इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से खगड़िया की ओर से आ रही थी। चकरामी गांव के पास पहुंचते ही वाहन अनियंत्रित होकर पहले फुटपाथ पर […]

12.960 लीटर विदेशी शराब के साथ कारोबारी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देशन में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री व भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों एवं माफियों के विरूद्ध छापामारी के क्रम में बिहपुर थाना टीम द्वारा ग्राम बिक्रमपुर स्थित सोनु कुमार उर्फ मिलन कुमार के घर से कुल 12.960 लीटर विदेशी शराब के साथ बिहपुर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर निवासी सोनु कुमार उर्फ मिलन कुमार पिता प्रमोद यादव को गिरफ्तार किया गया। वही एक स्कूटी जप्त किया गया। इस संबंध में बिहपुर थाना कांड संख्या 162/25, धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। DESK2025