Category Archives: भागलपुर

घोषणाएं कई, लेकिन भागलपुर से खुलने वाली ट्रेनों को अब तक ‘हरी झंडी’ नहीं ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर होकर चलने वाली कई नई ट्रेनों की घोषणाएं तो बार-बार हुईं, लेकिन अब तक न तो ट्रेन चली और न ही संचालन की तिथि तय हुई। वंदे भारत (पटना–देवघर होकर भागलपुर), नई दिल्ली सुपरफास्ट, अमृत भारत एक्सप्रेस और लखनऊ–बरौनी एक्सप्रेस जैसी योजनाएं आज भी सिर्फ प्रस्ताव के पन्नों तक ही सीमित हैं। वंदे भारत (पटना–देवघर होकर भागलपुर): योजना बनी, पर कागजों तक सिमटी भागलपुर और हावड़ा के बीच पहले से वंदे भारत का परिचालन जारी है। दिसंबर 2024 में घोषणा हुई थी कि एक और वंदे भारत ट्रेन पटना से देवघर तक चलाई जाएगी, जो भागलपुर होते हुए गुजरेगी। इसका उद्देश्य देवघर जाने वाले श्रद्धालुओं को सुगम यात्रा सुविधा देना था। यह ट्रेन अजगैवीनाथ धाम स्टेशन पर 30 मिनट […]

Noimg

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि चुनाव से संबंधित सभी कार्यों की तैयारी शीघ्र प्रारंभ की जाए। उन्होंने चुनाव कर्मियों, पुलिस बल तथा भूतपूर्व सैनिकों के अद्यतन डाटा संग्रहण का निर्देश दिया। कहलगांव अनुमंडल पदाधिकारी को डिस्पैच सेंटर चयनित करने को कहा गया, जबकि नवगछिया, नाथनगर एवं जगदीशपुर के लिए पूर्व से ही डिस्पैच सेंटर चिन्हित हैं। सुल्तानगंज में भी […]

Noimg

कन्याकुमारी के दंपत्ति को दत्तक ग्रहण में सौपी गई बालिका ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत जिला पदाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी के द्वारा शुक्रवार को कन्याकुमारी के दंपत्ति को बालिका गोद दिया गया। दत्तक ग्राही दंपत्ति को जिला पदाधिकारी के समक्ष दत्तक ग्रहण वाद के इस वाद को सुनवाई के लिए रखा गया तथा जिला पदाधिकारी के द्वारा गोद दिये जाने के निर्णय के उपरांत आज बच्चे को उसके दत्तक ग्राही माता पिता को सौप दिया गया। उल्लेखनीय है कि दत्तक ग्रहण की समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन है। कोई दत्तक ग्राही माता पिता केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण (सीएआरए) के पोर्टल पंजीकरण कर गोद लेने की प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं। इसके लिए एक फोन नंबर, पैन कार्ड तथा ई मेल आईडी की आवश्यकता होती है। […]

Noimg

सुल्तानगंज में युवा जदयू प्रखंड समिति विस्तार को लेकर हुई अहम बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत आलोक इंटरप्राइजेज के प्रांगण में युवा जदयू प्रखंड समिति के विस्तार को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल उपस्थित रहे। उनके साथ जदयू के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता युवा जदयू प्रखंड अध्यक्ष आलोक कुमार ने की, जबकि मंच संचालन जदयू नगर अध्यक्ष मनीष कुमार ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत से हुई, जहां उन्हें अंगवस्त्र, फूलमाला और बुके देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने बैठक के दौरान पंचायत स्तर पर चुने गए नवनिर्वाचित अध्यक्षों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने फूलमालाएं पहनाकर सभी पंचायत प्रतिनिधियों का […]

Noimg

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को लेकर भागलपुर जिले में शुक्रवार को “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया। इस पहल का उद्देश्य लोगों को पेड़ों के महत्व और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का एहसास कराना था। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में वृक्षारोपण किया गया। उप विकास आयुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड स्तर के सभी अधिकारियों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई और पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश भी आम जनता के बीच साझा किए गए, जिससे लोगों में हरियाली के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो सके। अभियान का उद्देश्य […]

Noimg

आपराधिक मामले में कोर्ट में पेश हुए खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, भागलपुर न्यायालय से मिली जमानत || GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : खगड़िया से सांसद राजेश वर्मा भागलपुर व्यवहार न्यायालय में एक पुराने आपराधिक मामले में सशरीर उपस्थित हुए। यह मामला उस समय दर्ज हुआ था, जब वे भागलपुर नगर निगम में उप महापौर के पद पर कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार, नगर निगम कार्यकाल के दौरान राजेश वर्मा पर एक आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया था। उसी मामले में चल रही सुनवाई के दौरान वे न्यायालय पहुंचे। अदालत में उन्होंने जमानत याचिका दाखिल की, जिसे न्यायालय ने स्वीकार कर उन्हें जमानत प्रदान कर दी। सांसद की पेशी को लेकर न्यायालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे। DESK2025

Noimg

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में भागलपुर के विजेता खिलाड़ियों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले भागलपुर जिले के छह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा शॉल, घड़ी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पुरस्कृत खिलाड़ियों में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक विजेता खुशी यादव, थांग-ता में स्वर्ण पदक विजेता मोहिका कुमारी, कांस्य पदक विजेता भौमिक राज और सुवाक्षी सरगम, एथलेटिक्स में रजत पदक विजेता दिव्यांशु कुमार राज तथा राइफल शूटिंग में कांस्य पदक विजेता दिव्या श्री शामिल रहीं। दिव्या श्री की अनुपस्थिति में उनके पिता वरीय कोषागार पदाधिकारी देवेंद्र प्रसाद ने पुरस्कार ग्रहण किया, जबकि दिव्यांशु कुमार राज का पुरस्कार उनके प्रशिक्षक जितेंद्र कुमार मणि ने प्राप्त किया। थांग-ता खेल में बिहार ओवरऑल चैंपियन रहा और भागलपुर को तीन पदक […]

Noimg

गंगा स्नान के दौरान आठ वर्षीय बच्ची की डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किया शव ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत मोहनपुर दियारा स्थित गंगा घाट पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगा स्नान के दौरान आठ वर्षीय सोनाली कुमारी की डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्ची की पहचान गोरेलाल मंडल की पुत्री के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोनाली मोहनपुर बड़ी धाम में आयोजित अष्टयाम कार्यक्रम के अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा में शामिल थी। जल भरने के दौरान वह गंगा में स्नान कर रही थी, तभी अचानक गहराई में चली गई और डूब गई। शुरू में किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब वह काफी देर तक नजर नहीं आई तो परिजनों ने घबराकर एकचारी थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही एकचारी थाना अध्यक्ष दल-बल […]

Noimg

गोराडीह में विवाहिता ने दे दी जान, कारण अब तक अज्ञात ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के गोराडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत स्वरूपचक गांव में एक विवाहिता द्वारा जान देने की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान स्वरूपचक निवासी सिंटू कुमार की 20 वर्षीय पत्नी शबनम कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और शबनम घर में अकेली थी। इसी दौरान उसने घर में लगे पंखे से जान दे दी । जब परिजन लौटे, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही गोराडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, जान देने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की […]

Noimg

श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर कमिश्नर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, कांवरियों की सुविधा को लेकर लिए गए अहम निर्णय ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की तैयारियों को लेकर भागलपुर के समीक्षा भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भागलपुर प्रमंडल के कमिश्नर हिमांशु राय ने की। इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, बांका के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला, उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, भागलपुर के एसएसपी हृदयकांत, बांका के एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा सहित दोनों जिलों के तमाम विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान कांवरियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। भागलपुर डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि इस बार कांवरियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। कांवर पथ पर सफेद पेंट किया जाएगा, ताकि कांवरियों के पांव […]