Category Archives: भागलपुर

Noimg

फरार आरोपियों के खिलाफ कुर्की-जप्ती, एक आरोपी ने किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर गोविंदपुर में हुए मनोज मंडल हत्याकांड के फरार आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। मुख्य आरोपी सोनू यादव के घर जैसे ही पुलिस की टीम पहुंची, उसे देख आरोपी के पिता अंबिका यादव ने स्वयं को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं अन्य फरार आरोपियों पैरू यादव, चिंचो यादव और दिलीप सिंह के घरों पर कुर्की-जप्ती की कार्रवाई की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने बताया कि लगभग छह महीने पूर्व मनोज मंडल का शव बांस बिट्टे में लटका हुआ मिला था। इस मामले में कुल 13 लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप दर्ज है। डीएसपी डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने चेतावनी दी […]

Noimg

गलत शपथ पत्र देना पड़ा महंगा, वार्ड पार्षद की सदस्यता रद्द ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 40 के पार्षद मो. बदरुद्दीन उर्फ चुन्नू को गलत शपथ पत्र प्रस्तुत कर पार्षद का चुनाव लड़ना महंगा पड़ गया। चुनाव जीतने वाले वार्ड संख्या 40 के वार्ड पार्षद को राज्य निर्वाचन आयोग ने अयोग्य घोषित करते हुए पदमुक्त कर दिया है। साथ ही आयोग ने डीएम सह निर्वाची पदाधिकारी को पदमुक्त किए गए वार्ड पार्षद के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। दअरसल वार्ड पार्षद मो. बदरुद्दीन उर्फ चुन्नू के विरुद्ध वार्ड संख्या 40 के हुसैनपुर निवासी शकील अहमद की पत्नी नजमा खातून ने राज्य निर्वाचन आयोग में शिकायत करते हुए वाद दायर किया था। दायर किए गए वाद में वार्ड पार्षद पर दो से अधिक संतान होने के बावजूद गलत […]

Noimg

विकसित भारत संकल्प सभा में मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर हुई चर्चा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवगछिया नगर के एक निजी होटल में भारतीय जनता पार्टी की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। सभा में विकसित भारत का अमृत काल विषय पर चर्चा की गई, जिसमें मोदी सरकार के बीते 11 वर्षों के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण से जुड़े कार्यों को रेखांकित किया गया। वक्ताओं ने मोदी सरकार के बेमिसाल विकास कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें जनकल्याणकारी बताया। कार्यक्रम में नगर प्रभारी किशोर झा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल थे। इसके अलावा जिला महामंत्री मुकेश राणा, नगर उपाध्यक्ष अभिनंदन यादव, राजीव कुशवाहा, आशीष सिंह, गोपाल तांती, करण कुमार, अनीश यादव, चंद्रशेखर मंडल, अमित भगत, रितेश कुमार, गोपाल केडिया, पप्पू दास समेत बड़ी […]

Noimg

बिहपुर : उर्स में देशभर के उलेमा और शायर होंगे शामिल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहपुर प्रखंड अंतर्गत खानक़ाह-ए-आलिया क़ादिरिया फ़रीदिया मोहब्बतिया में 23 जून, सोमवार से दो दिवसीय उर्स-ए-पाक का आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है। यह उर्स सूफी संत धर्मगुरु हज़रत सैयदना मोहब्बत शाह क़ादरी फ़रीदी रहमतुल्लाह अलैहे एवं हज़रत सैयदना अलैहदाद शाह क़ादरी फ़रीदी रहमतुल्लाह अलैहे की याद में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर आयोजित जलसे में देश के विभिन्न राज्यों और ज़िलों से मशहूर उलेमा और शायर शिरकत करेंगे। कोलकाता से हज़रत मौलाना सैफुल्लाह अलीमी साहब, खगड़िया से हज़रत मौलाना अबूसालेह फ़रीदी, भागलपुर से हज़रत मौलाना शमशीर आलम, हज़रत मौलाना इरफान आलम, हज़रत मौलाना मोबश्शिर रज़ा, हाफ़िज़ क़ाज़ी तारीक अनवर, मौलाना मो. कुतुबुद्दीन आलम, मौलाना राकीब रज़ा, उत्तर प्रदेश से शायर-ए-इस्लाम अख़्तर परवाज़ नईमी, खगड़िया […]

महादलित समुदाय के लिए सामुदायिक भवन निर्माण को लेकर विधायक ने जिला कल्याण पदाधिकारी को भेजा आवेदन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के नारायणपुर प्रखंड के सिंहपुर पश्चिम पंचायत अंतर्गत ग्राम गनौल के वार्ड संख्या 03 में महादलित समुदाय के लिए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग को लेकर बिहपुर विधायक इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र ने जिला कल्याण पदाधिकारी को आवेदन प्रेषित किया है। आवेदन में विधायक ने उल्लेख किया है कि महादलित टोला के समीप स्थित बिहार सरकार की जमीन, जिसका खाता संख्या 1772, खेसरा संख्या 808 एवं रकबा 10 डिसमिल है, उस पर सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति के लिए पहले ही अंचलाधिकारी द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया जा चुका है। साथ ही संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थल का निरीक्षण भी किया गया है, इसके बावजूद अब तक भवन निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। विधायक ने महादलित समुदाय के आवेदन को […]

मुक्ति साह हत्याकांड: नवगछिया पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र में 15 जून की रात लगभग 12 बजे हुए मुक्ति साह हत्याकांड में नवगछिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी नवगछिया पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। जानकारी के अनुसार, रंगरा थाना अंतर्गत कोशकीपुर दियारा स्थित बासा में सो रहे मुक्ति साह की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। मृतक के पुत्र राकेश कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर रंगरा थाना कांड संख्या 122/25, दिनांक 16.06.2025, धारा 103(1) बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। नवगछिया पुलिस अधीक्षक […]

दर्जनों शराब मामलों में वांछित नोनिया पट्टी का घुटरना गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना और एएलटीएफ टीम ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए शराब के मामलों में वांछित अभियुक्त घुटरना उर्फ सिद्धार्थ ऋषिदेव, पिता स्वर्गीय भगवत ऋषिदेव, निवासी नोनियापट्टी, नवगछिया को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 9 मई 2024 को नवगछिया थाना और एएलटीएफ टीम द्वारा सिद्धार्थ ऋषिदेव के घर से 15 लीटर देशी शराब बरामद की गई थी। इस संबंध में नवगछिया थाना कांड संख्या 157/24, धारा 30 (ए), बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, घुटरना उर्फ सिद्धार्थ ऋषिदेव लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर नवगछिया थाना में शराब से संबंधित एक दर्जन से अधिक मामले पूर्व से ही दर्ज हैं। उसका […]

Noimg

बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर नारायणपुर में अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित, तटबंधों की सुरक्षा पर चर्चा ||GS NEWS

DESK20250

नारायणपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिल्प प्रशिक्षण भवन में गुरुवार को बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी सह प्रखंड आपदा पदाधिकारी विशाल कुमार अग्रवाल ने की, जबकि संचालन बाढ़ प्रमंडल खगड़िया की सहायक अभियंता कुमारी रेणुका ने किया। बैठक में बताया गया कि नारायणपुर क्षेत्र में गंगा नदी के जमींदारी तटबंध एवं कोसी नदी के कर्पूरी तटबंध पूर्णतः सुरक्षित हैं। इस दौरान गोगरी-नारायणपुर तटबंध पर चल रहे कार्य, सुरक्षा व्यवस्था और मरम्मत को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में लघु प्रशिक्षण सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित कर्मियों व जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि आंधी-तूफान या बाढ़ की स्थिति में तटबंधों पर फैलने वाली अफवाहों से कैसे बचा जाए। […]

Noimg

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट, गंभीर हालत में पहुंची अस्पताल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बिहपुर नन्हकार निवासी सन्नी यादव की पत्नी अर्चना देवी को गंभीर अवस्था में बिहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) लाया गया। अस्पताल में वह बुरी तरह कांप रही थी और बेहद भयभीत दिख रही थी। पूछे जाने पर अर्चना देवी ने बताया कि उसका विवाह पांच वर्ष पूर्व आंगनबाड़ी सेविका रंजना रानी के पुत्र सन्नी यादव से हुआ था। विवाह के समय चार लाख रुपये और एक सोने की चकती देने की बात तय हुई थी, परंतु उसके पिता एक लाख रुपये और सोने की चकती नहीं दे सके। विवाह के बाद से ही अर्चना पर लगातार दहेज की मांग को लेकर दबाव बनाया जाता रहा। कुछ समय बाद उसे ससुराल से यह कहकर निकाल दिया गया कि जब […]