February 9, 2026
नगर निगम व नगर निकायों की योजनाओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, टैक्स, स्वच्छता और अतिक्रमण पर सख्त निर्देश || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर। भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में नगर निकायों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में भागलपुर नगर निगम, सुल्तानगंज एवं नवगछिया नगर परिषद के साथ-साथ कहलगांव, पीरपैंती, सबौर, अकबरनगर और हबीबपुर नगर पंचायत की योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। होल्डिंग टैक्स की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय क्षेत्रों में खाली जमीन पर नगर निगम में प्रति वर्ग मीटर तीन रुपये, नगर परिषद में दो रुपये और नगर पंचायत में एक रुपये प्रतिवर्ष टैक्स निर्धारित है। वहीं भवनों के लिए मुख्य सड़क और अन्य सड़कों के अनुसार अलग-अलग दरें लागू हैं। जिलाधिकारी ने सभी भवनों की पुनः जांच कराने का निर्देश […]