Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर: जमीन विवाद में दो परिवार आमने-सामने, पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : मुंगेर जिले के तारापुर थाना क्षेत्र के रनगांव गांव में जमीन विवाद को लेकर दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस मारपीट में विक्रम पासवान और उनकी पत्नी शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पहले तारापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। विक्रम पासवान ने बताया कि विवाद पिछले आठ महीने से चल रहा था। जमीन पर ईंट रखने को लेकर कहासुनी बढ़ गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई। आरोप है कि उनके चाचा कहनाई पासवान, चटन पासवान, सौपाल पासवान और खुशबू देवी सहित अन्य परिजनों ने उन पर ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला किया। […]

Noimg

भागलपुर में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी का 138वां जन्मोत्सव, तैयारियां पूरी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र जी के 138वें जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां ज़ोरों पर हैं। इस भव्य आयोजन की रूपरेखा आज आयोजित प्रेस वार्ता में साझा की गई। प्रेस वार्ता में सुब्रत मौलिक ने बताया कि जन्मोत्सव 8 फरवरी को सैंडिस कंपाउंड में सुबह 4:00 बजे से शुरू होकर शाम 6:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान वेद मांगलिक प्रार्थना, भव्य भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सुब्रत मौलिक ने बताया कि इस अवसर पर देश-विदेश से लगभग 40 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। आयोजकों ने सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने की बात कही। प्रेस वार्ता में आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार लाल, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार साह, सचिव […]

Noimg

ताड़ी के पैसे पर झगड़ा: नशेड़ी ने युवक को चाकू से मारकर किया हत्या || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सन्हौला थाना क्षेत्र के भीखनचक में ताड़ी (नीरा) के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान एकवारी चौधरी (30) के रूप में हुई है। घटना में उनके भाई चुनना चौधरी और भतीजा अंकित कुमार भी घायल हुए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आरोपी वासुकी मंडल नशे में ताड़ी पीकर पैसे देने से इनकार करने लगा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने मारपीट की, और कुछ समय बाद वापस आकर चाचा एकवारी चौधरी के सीने में चाकू घोंप दिया। चाकू सीना चीरते हुए पीठ से बाहर निकल गया। घायलों को तुरंत सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एकवारी चौधरी को मृत घोषित किया। आरोपी वासुकी मंडल […]

Noimg

जिलाधिकारी ने अदानी पावर प्लांट से जुड़ी समस्याओं की गहन समीक्षा की, किसानों के मुआवजे पर शीघ्रता का निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पीरपैंती प्रखंड कार्यालय में अदानी पावर प्लांट से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा बैठक की। बैठक में पावर प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी, भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार और जिला भू-अर्जन अधिकारी राजेश कुमार उपस्थित रहे। बैठक में भूमि अधिग्रहण, किसानों को मुआवजा भुगतान, पुनर्वास और कानून-व्यवस्था से संबंधित मामलों का विस्तृत रूप से जायजा लिया गया। समीक्षा के बाद जिलाधिकारी ने किसान चेतना एवं उत्थान समिति के अध्यक्ष श्रवण सिंह से मुलाकात की, जिसमें किसानों की समस्याएं और मांगें सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इसके अलावा जिलाधिकारी ने हरिनकोल पंचायत के वार्ड सदस्य रिज़्जू पहाड़िया से भी संवाद किया। रिज़्जू पहाड़िया ने अपने पूर्वजों के कब्रिस्तान के लिए वैकल्पिक […]

Noimg

पटना कांड के बाद सख्ती: भागलपुर में गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा जांच, प्रशासन सड़कों पर उतरा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में पटना के NEET छात्रा हॉस्टल कांड के बाद बिहार भर में गर्ल्स हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे थे। मीडिया द्वारा हॉस्टल सुरक्षा की पोल खोलने के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ा और इसका असर अब भागलपुर में भी दिखाई देने लगा है। बिहार पुलिस मुख्यालय और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के निर्देश पर राज्यभर के गर्ल्स हॉस्टल के लिए सख्त नियमावली तैयार की गई है। इसके तहत हॉस्टल की नियमित जांच अनिवार्य कर दी गई है। भागलपुर में इस आदेश के बाद प्रशासन सड़कों पर उतर गया। एसएम कॉलेज इलाके में एएसपी सायं रज़ा और डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न हॉस्टल का दौरा किया, संचालकों से सीधी बातचीत की और उन्हें नई […]

Noimg

8 फरवरी को निकलेगी बाबा बूढ़ानाथ की 12वीं निशान ध्वजा सह कांवड़ यात्रा, तैयारियां पूरी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में बाबा बूढ़ानाथ भक्त मंडल की ओर से गौशाला प्रांगण में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर आगामी 8 फरवरी को होने वाली 12वीं निशान ध्वजा सह कांवड़ यात्रा की जानकारी दी गई। संस्था के अध्यक्ष संजय साह ने बताया कि यात्रा सुबह 8 बजे गौशाला प्रांगण से प्रारंभ होकर कोतवाली स्टेशन चौक, अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार, भामाशाह चौक, खरमनचक और दीपनगर होते हुए बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचेगी। संस्था के महासचिव नितिन भुवानिका ने बताया कि श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था को देखते हुए इस बार निशान के साथ कांवड़ की भी विशेष व्यवस्था की गई है। अध्यक्ष संजय साह ने कहा कि बाबा की कृपा से सूरत सहित अन्य स्थानों से भी श्रद्धालु यात्रा में शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी मनीष दास […]

Noimg

भागलपुर: “सबका सम्मान – जीवन आसान” के तहत जिलाधिकारी ने आम जनों की समस्याओं पर की सुनवाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में “अपना बिहार 7 निश्चय 3” पहल के अंतर्गत “सबका सम्मान – जीवन आसान” (Ease of Living) कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम जनों के आवेदनों पर सुनवाई की। इस अवसर पर लगभग 50 आवेदनों पर विचार किया गया, जिनमें लंबित पेंशन और जमीन विवाद से संबंधित मामले शामिल थे। एक दिव्यांग आवेदक व्हीलचेयर पर जिलाधिकारी के समक्ष पहुँचकर अपनी फरियाद रखी। इस दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता (राजस्व), अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), अपर समाहर्ता (विधि व्यवस्था) सहित सभी जिला स्तरीय, प्रखंड स्तरीय, अंचल और थानों के अधिकारी भी अपने-अपने कार्यालय में आम जनों की शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। आम जनों की शिकायतों का पंजीकरण किया गया और […]

Noimg

रेशम भवन में आयोजित ऋण शिविर में जिलाधिकारी ने उद्यमियों को बांटे चेक, किया उत्साहवर्धन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के रेशम भवन के प्रांगण में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) के अंतर्गत वृहद ऋण स्वीकृति-सह-वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने की। शिविर में उप विकास आयुक्त (DDC), जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक (GM DIC), एनईपी निदेशक, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM), सहायक उद्योग निदेशक (ADI) अंबरीश आनंद, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने अपने हाथों से चयनित उद्यमियों को ऋण राशि के चेक प्रदान किए। उन्होंने उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें ‘रोजगार प्रदाता’ बनाना है। उन्होंने उद्यमियों के उत्साह की […]

Noimg

भागलपुर में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को लेकर बैठक आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 10 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चलने वाले फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे। बैठक में पीपीटी के माध्यम से बताया गया कि 2030 तक फाइलेरिया को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। फाइलेरिया मच्छर के काटने से फैलने वाला संक्रामक रोग है, जिसे हाथीपांव के नाम से भी जाना जाता है। इस बीमारी से बचाव के लिए समाज के सभी लोगों को एमडीए (सर्वजन दवा सेवन) कार्यक्रम के तहत निर्धारित दवा का सेवन करना अनिवार्य है। बैठक में दवा के डोज़ […]

Noimg

नवगछिया में नव निर्मित ओवरब्रीज में दो सिगमेंट के जॉइंट पर दरार ||GS NEWS

DESK20260

नवगछिया : महज चार माह पूर्व उद्घाटन किए गए नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज और हनुमान मंदिर के पास स्थित ओवरब्रीज में दो सिगमेंट के जॉइंट पर दरार देखने को मिली है, जिससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। नवगछिया के लिए लाइफलाइन मानी जाने वाली यह ओवरब्रीज सीधे नवगछिया बाजार को जोड़ती है और क्षेत्रवासियों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। मदन अहिल्या महिला कॉलेज के सामने और हनुमान मंदिर के पास दोनों स्थानों पर सिगमेंट के जॉइंट में दरार दिखाई दे रही है। स्थानीय लोग इसे देखकर भयभीत हैं और ओवरब्रीज पर वाहन लेकर जाने और आने से परहेज कर रहे हैं। अगर मरम्मत के लिए ओवरब्रीज को बंद किया गया, तो नवगछिया बाजार, अनुमंडल […]