Category Archives: भागलपुर

Noimg

पांच आकांक्षी प्रखंडों की प्रगति पर नीति आयोग की समीक्षा बैठक || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को जिला के पांच आकांक्षी प्रखंडों जगदीशपुर, पीरपैंती, सबौर, सन्हौला एवं सुल्तानगंज की प्रगति की समीक्षा एवं अवलोकन को लेकर नीति आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत सरकार के वित्त विभाग के प्रतिनिधि एवं केंद्रीय प्रभारी अधिकारी (सीपीओ) प्रवीण रंजन ने की। बैठक में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पौधा भेंट कर सीपीओ का स्वागत किया। जिला योजना पदाधिकारी मोनू कुमार ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वर्ष 2023 से अब तक सभी प्रखंडों में 40 प्रगति सूचकों पर हुई उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित इन 40 सूचकों के आधार पर आकांक्षी प्रखंडों को सामान्य प्रखंड की श्रेणी में लाया […]

Noimg

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की बॉल बैडमिंटन टीम का ऑल इंडिया टूर्नामेंट में विजय अभियान शुरू || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की बॉल बैडमिंटन टीम ने ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले लीग मुकाबले में बागालकोट यूनिवर्सिटी, कर्नाटक की टीम को 35-17 और 35-29 के अंतर से हराते हुए अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया। विश्वविद्यालय की ओर से सूरज कुमार, अंकित शर्मा, बिट्टू कुमार, सायन दास, मन्नू कुमार और अभिषेक राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उनकी कुशल रणनीति और सामूहिक समन्वय ने टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई। टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलपति, अध्यक्ष, छात्र कल्याण विभाग, कुलसचिव, स्पोर्ट काउंसिल के सचिव डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, डॉ. राजीव कुमार यादव, खेल सचिव ज्ञानदेव कुमार और […]

Noimg

मंदार महोत्सव में जीवन जागृति सोसाइटी ने जागरूकता हेतु स्टॉल लगाया || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।भागलपुर की जीवन जागृति सोसाइटी को बांका प्रशासन द्वारा मंदार महोत्सव के ग्राम श्री मेले में मुफ्त स्टॉल प्रदान किया गया। सोसाइटी की टीम ने महोत्सव में सर्प दंश, सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, कैंसर के आरंभिक लक्षण, आग लगने की स्थिति और सीपीआर जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों को आम जनता तक पहुंचाया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह एवं उनकी टीम ने स्टॉल पर उपस्थित लोगों को पंपलेट के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य और सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। सर्पदंश के मामले में लोगों को बताया गया कि सांप काटने की स्थिति में झड़फूंक या पारंपरिक उपायों में समय न गंवाएं, तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचें और आधुनिक इलाज कराएं। मरीज को चलने न दें और उसे सुरक्षित वाहन से […]

Noimg

टीएमबीयू में एनएसएस स्वयंसेवकों का आवासीय प्रशिक्षण जारी, तीसरे दिन फायर मॉक ड्रिल और आपदा प्रबंधन पर विशेष सत्र || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।भागलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना, तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के तत्वावधान में जिले के 300 एनएसएस स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं का आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है। प्रशिक्षण का तीसरा दिन विशेष रूप से फायर मॉक ड्रिल और आपदा प्रबंधन पर केंद्रित रहा। स्वयंसेवकों को आग लगने के प्रकार, आग बुझाने के विभिन्न तरीके, धुएं में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के उपाय और ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में आग से मवेशियों व फसलों की सुरक्षा के तरीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में फायर मॉक ड्रिल का अभ्यास कराया गया, जिसमें आग लगने की स्थिति में टीम संरचना और प्राथमिक चिकित्सा का व्यवहारिक प्रशिक्षण शामिल था। इसके अतिरिक्त, घायलों को अस्पताल पहुंचाने और प्राथमिक चिकित्सा प्रदान करने के तरीके भी स्वयंसेवकों […]

Noimg

बैजानी पंचायत में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।कृषि विभाग, भागलपुर द्वारा किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों का डिजिटल पंजीकरण कर एक समग्र डाटाबेस तैयार करना है, जिससे उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे और त्वरित रूप से मिल सके। शिविर में उपस्थित एग्रीकल्चर कॉर्डिनेटर एस. के. तिवारी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से किसानों का फार्मर रजिस्ट्री के अंतर्गत पंजीकरण किया जा रहा है। पंजीकरण के बाद किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, कृषि अनुदान, बीज वितरण, कृषि यंत्रों पर अनुदान […]

Noimg

डीडीसी ने नाथनगर प्रखंड का दौरा कर विकास योजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने बुधवार को नाथनगर प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र में संचालित सरकारी योजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता और क्रियान्वयन की स्थिति का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि जनकल्याणकारी योजनाएं समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से लागू हों और आम जनता को अधिकतम लाभ मिले। निरीक्षण के क्रम में डीडीसी ने सबसे पहले पंचायत सरकार भवन का भ्रमण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं, कार्यालय व्यवस्था तथा आम नागरिकों को दी जा रही सेवाओं का अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के रखरखाव, कर्मियों की उपस्थिति और कार्य निष्पादन की स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक […]

Noimg

पूर्व सांसद स्व. ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर तीन दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । जेपी कॉलेज, नारायणपुर के मैदान में बुधवार को पूर्व सांसद स्व. ज्ञानेश्वर प्रसाद यादव की 16वीं पुण्यतिथि के स्मृति में तीन दिवसीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच भागलपुर और बेगूसराय की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों ने रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। आयोजक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि उद्घाटन समारोह में उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, मुखिया संजीव उर्फ गुड्डु यादव, पूर्व मुखिया नरेंद्र उर्फ भोपाली यादव और प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। टॉस जीतकर भागलपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम के रीतेश ने न केवल महत्वपूर्ण 55 रन बनाए, बल्कि साथी खिलाड़ियों […]

Noimg

डीएम ने अनुमंडल सदर, डीसीएलआर एवं भू-अर्जन कार्यालय का किया निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बुधवार को अनुमंडल सदर कार्यालय, भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) कार्यालय तथा भू-अर्जन कार्यालय, भागलपुर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तीनों कार्यालयों के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर साफ-सफाई, अभिलेखों एवं संचिकाओं के संधारण की स्थिति का अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पंजीयों की जांच करते हुए अनुमंडल न्यायालय एवं डीसीएलआर न्यायालय में लंबित एवं निष्पादित वादों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मामलों के समयबद्ध निष्पादन, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा आम जनता को त्वरित न्याय एवं सेवा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर, डीसीएलआर सदर एवं जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा उनके शीघ्र अनुपालन का […]

Noimg

10वें वेटरन्स डे के अवसर पर वेटरन्स दल को किया गया रवाना || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।10वें वेटरन्स डे के उपलक्ष्य में बुधवार को भागलपुर जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार की अध्यक्षता में वेटरन्स के एक दल को हरी झंडी दिखाकर बस द्वारा रवाना किया गया। यह दल 14 जनवरी 2026 को दानापुर स्थित कलिंगा स्टेडियम में आयोजित होने वाले शौर्य संवाद कार्यक्रम में भाग लेगा। इस कार्यक्रम में भागलपुर जिले से भूतपूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की सहभागिता रहेगी। रवाना किए जाने के दौरान जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी कर्नल संजय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि जिला सैनिक कल्याण कार्यालय भूतपूर्व सैनिकों तथा वीर नारियों के कल्याण और अधिकारों के संरक्षण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। कार्यालय द्वारा […]

Noimg

बैजानी पंचायत में प्रस्तावित विवाह मंडप स्थल का बीडीओ ने किया निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत बैजानी पंचायत में सरकारी योजना के तहत प्रस्तावित विवाह मंडप के निर्माण को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत द्वारा चिन्हित भूमि की तकनीकी एवं व्यावहारिक उपयुक्तता का आकलन करना था, ताकि निर्माण कार्य में भविष्य में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान बीडीओ अमित कुमार ने विवाह मंडप निर्माण के लिए प्रस्तावित स्थल का गहन अवलोकन किया। उन्होंने भूमि की उपलब्धता, समतलता, पहुंच मार्ग, जल निकासी व्यवस्था तथा आसपास मौजूद बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। बीडीओ ने कहा कि निर्माण कार्य से पूर्व इन सभी पहलुओं का मूल्यांकन अत्यंत आवश्यक है, जिससे सरकारी राशि का सही उपयोग हो […]