Category Archives: भागलपुर

Noimg

कला एवं संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव का उद्घाटन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार तथा जिला प्रशासन भागलपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दो दिवसीय मकर संक्रांति महोत्सव का विधिवत उद्घाटन भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। यह महोत्सव अंग संस्कृति भवन, भागलपुर संग्रहालय परिसर में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, सहायक समाहर्ता, निदेशक डीआरडीए तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन मंचासीन रहे। जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी अंकित रंजन ने स्वागत उद्बोधन में सभी अतिथियों और कलाकारों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि अंग क्षेत्र की ग्रामीण लोक संस्कृति को समर्पित यह दो दिवसीय महोत्सव 14 एवं 15 जनवरी को आयोजित […]

Noimg

संजय त्रिवेदी स्मृति बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बेगूसराय का दबदबा, पुरुष व महिला दोनों वर्गों में जीता खिताब || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर :बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के निर्देशानुसार एवं समस्तीपुर जिला बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में बिरौली कॉलेज, समस्तीपुर के खेल मैदान में आयोजित स्वर्गीय संजय कुमार त्रिवेदी स्मृति एकदिवसीय बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें बेगूसराय की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेगूसराय की टीम ने खगड़िया को 35-15, 35-21 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में बेगूसराय ने समस्तीपुर को 35-19, 35-17 से हराकर दोहरा खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी […]

Noimg

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, इस्माईलपुर का जिला परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने मंगलवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, इस्माईलपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, रसोईघर, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। निरीक्षण के क्रम में अध्यक्ष ने छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी पढ़ाई, भोजन की गुणवत्ता, रहने की व्यवस्था तथा अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी ली। छात्राओं ने अपनी दैनिक दिनचर्या, शिक्षकों के सहयोग तथा विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में अपनी बात रखी। श्री मंडल ने विद्यालय में नामांकन की स्थिति, छात्राओं की नियमित उपस्थिति, शिक्षकों की उपलब्धता तथा शिक्षण गुणवत्ता की भी समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां सामने आने पर उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं […]

Noimg

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई छह वर्षीय बच्ची, इलाज के दौरान मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत परवत्ता थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान ऐश्वर्या कुमारी के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, ऐश्वर्या दोपहर के समय खेत से घर लौट रही थी। इसी दौरान सड़क पार करते वक्त तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को तत्काल भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे बचाने का भरसक प्रयास […]

Noimg

भागलपुर में 15 जनवरी को एक दिवसीय नियोजन मेला, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर के युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग की ओर से 15 जनवरी को राजकीय बालिका इंटर स्कूल, भागलपुर परिसर में एक दिवसीय नियोजन मेला का आयोजन किया जाएगा। इस नियोजन मेले में राज्य के सभी जिलों से तकनीकी एवं गैर-तकनीकी योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों के लिए यह मेला निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियों से सीधे जुड़ने और रोजगार प्राप्त करने का बेहतर मंच साबित होगा। नियोजन मेले को लेकर लेबर कोर्ट परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रमुख कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन उनकी योग्यता एवं अनुभव […]

Noimg

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भागलपुर में व्यवसायियों के साथ की बैठक, कहा पूरे प्रदेश में उद्योग और व्यापार के लिए अनुकूल माहौल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार भागलपुर पहुंचे संजय सरागवी ने देर शाम स्थानीय व्यवसायियों के साथ बैठक कर प्रदेश में उद्योग, व्यापार और रोजगार के अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का उद्देश्य भागलपुर सहित पूरे बिहार में उद्योग-धंधों को बढ़ावा देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने को लेकर विचार-विमर्श करना था। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरागवी ने कहा कि आज बिहार में उद्योग और उद्योगपतियों के हित में कार्य करने वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की नई औद्योगिक नीति और निवेश नीति के कारण अब उद्योग स्थापित करना पहले की तुलना में कहीं अधिक सरल हो गया है। उन्होंने उदाहरण […]

Noimg

सीएम की समृद्धि यात्रा पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, कहा पिछली प्रगति यात्रा में 50 हजार करोड़ के प्रस्ताव हुए थे स्वीकृत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगामी 16 जनवरी से समृद्धि यात्रा पर निकलने वाले हैं। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को लेकर प्रदेश की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी क्रम में भागलपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इससे पहले भी प्रगति यात्रा पर निकले थे। उस दौरान लगभग 50 हजार करोड़ रुपये के विकास प्रस्ताव कैबिनेट से स्वीकृत कराए गए थे और कई योजनाओं पर काम भी प्रारंभ हुआ था। उन्होंने कहा कि समृद्धि यात्रा के माध्यम से उन कार्यों की समीक्षा भी होगी और जनता के सामने सरकार को जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा […]

Noimg

इसलामगंज में सरकारी सड़क की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड के दिलगौरी गांव स्थित इसलामगंज में मंगलवार को बिहार सरकार की सड़क की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटाया। यह कार्रवाई हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में की गई। प्रभारी अंचलाधिकारी शालिनी कुमारी एवं सुल्तानगंज थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। सरकारी अमीन से विधिवत नापी कराई गई, जिसके बाद सड़क की सरकारी जमीन पर बने करीब दस से बारह घरों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने बताया कि इस मामले में गांव निवासी शेख अयूब इस्लाही द्वारा हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आदेश निर्गत किया गया, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की […]

Noimg

जमीन के वैध कागजात होने के बावजूद दलित परिवार का घर निर्माण दबंग रोक रहे, लाखों का निर्माण सामग्री बर्बाद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।खगरिया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के सलारपुर में एक दलित निर्धन परिवार अपने वैध जमीन के दस्तावेज होने के बावजूद स्थानीय दबंगों के विरोध के कारण घर का निर्माण नहीं कर पा रहा है। पिछले एक वर्ष से अर्धनिर्मित घर क्षतिग्रस्त स्थिति में पड़ा है, जबकि घर निर्माण के लिए खरीदी गई महंगी सामग्री (सैकड़ों बोरे सीमेंट, सरिया, ईंट, बालू-गिट्टी) सड़क किनारे रखी होने के कारण बर्बाद हो रही है। मामले को लेकर पीड़ित विकास कुमार पासवान, पिता स्व. सुरेश पासवान ने खगरिया सांसद, विधायक, जिला पदाधिकारी, एसपी, गोगरी एसडीओ, परबत्ता सीओ, थानाध्यक्ष और पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि दलित भूमिहीन परिवार होने के कारण वे दैनिक मजदूरी […]