Category Archives: भागलपुर

Noimg

अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला में भारत का दबदबा, नेपाल को 3-0 से हराकर किया क्लीन स्वीप || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : नेपाल के बिराटनगर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन श्रृंखला में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान नेपाल को 3-0 से पराजित कर क्लीन स्वीप किया। तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में भारत की पुरुष और महिला दोनों टीमों ने अपने-अपने मुकाबलों में नेपाल को सीधे सेटों में शिकस्त दी। पुरुष वर्ग के तीसरे व अंतिम अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने नेपाल को 35-26 और 35-19 के स्कोर से पराजित किया। वहीं महिला वर्ग के मुकाबले में भारत ने नेपाल पर 35-22 और 35-20 से आसान जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में नेपाल को लगातार हराते हुए 3-0 से श्रृंखला […]

Noimg

भागलपुर की हवा बनी ज़हर, 25 मिनट में AQI में 24 प्रतिशत उछाल, हालात गैस चेंबर जैसे || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : बिहार की सिल्क सिटी भागलपुर में इस समय सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। शहर की वायु गुणवत्ता लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचती जा रही है। रविवार शाम रिकॉर्ड किए गए लाइव डेटा ने प्रशासन और आम जनता दोनों की चिंता बढ़ा दी है। महज 25 से 27 मिनट के भीतर वायु प्रदूषण में आई तेज बढ़ोतरी ने हालात की गंभीरता को उजागर कर दिया है। लाइव आंकड़ों के अनुसार, शाम 7 बजकर 06 मिनट पर भागलपुर का एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 359 दर्ज किया गया था, जो पहले से ही खतरनाक श्रेणी में था। इसके बाद शाम 7 बजकर 33 मिनट तक यह बढ़कर 446 तक पहुंच गया, जिसे अत्यंत खतरनाक या हैज़र्डस श्रेणी में […]

Noimg

भागलपुर पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, पहाड़िया जनजाति ने उठाई आवास, रोजगार और शिक्षा की मांग || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को भागलपुर पहुंचे। यहां उन्होंने टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आम लोगों और फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसी दौरान पिरपैती प्रखंड से सैकड़ों की संख्या में पहाड़िया जनजाति के लोग अपनी विभिन्न मांगों को लेकर टाउन हॉल पहुंचे। हरिनकुल पहाड़ी टोला के निवासी पहाड़िया समुदाय के लोगों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि आजादी के 70 वर्षों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद वे अब भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। उनका कहना है कि उनके पास न तो पक्का घर है और न ही सिर छिपाने के लिए छत। बरसात, गर्मी और ठंड जैसे […]

Noimg

भूमि सुधार जनसंवाद में पहुंचे उपमुख्यमंत्री, टाउन हॉल के बाहर होमगार्ड अभ्यर्थियों का हंगामा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। शहर के टाउन हॉल में भूमि सुधार जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होने पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री टाउन हॉल के अंदर फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते नजर आए और आम लोगों से सीधे संवाद कर भूमि से जुड़े मामलों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते रहे। इसी बीच टाउन हॉल के बाहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब बड़ी संख्या में होमगार्ड अभ्यर्थी वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। अभ्यर्थियों का कहना था कि उनकी चयन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है, इसके बावजूद अब तक उन्हें नियुक्ति पत्र देकर योगदान नहीं कराया गया है। अभ्यर्थी उपमुख्यमंत्री से मिलकर अपनी […]

Noimg

एनएच-80 पर ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। सबौर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्कॉर्पियो गली से एनएच-80 पर निकलने के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सबौर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने स्कॉर्पियो वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो वाहन के मालिक ज्योति विहार के निवासी बताए जा रहे हैं, जबकि वाहन चालक अजीत कुमार मीरा चक का रहने वाला है। दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो का पंजीकरण संख्या BR-10-AV-6222 है। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। नवटोलिया निवासी प्रत्यक्षदर्शी गंगाराम कुमार ने बताया कि इस दुर्घटना में ट्रक चालक की कोई गलती नहीं थी, बल्कि स्कॉर्पियो […]

Noimg

भागलपुर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद, 15 जनवरी तक सभी भूमि मामलों के निपटारे का निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। शहर के टाउन हॉल में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भाग लिया। इस कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से सीधे संवाद कर भूमि से जुड़ी शिकायतें सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागीय अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। जनसंवाद कार्यक्रम के उपरांत उपमुख्यमंत्री समीक्षा भवन पहुंचे, जहां उन्होंने जिला प्रशासन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में जनसंवाद के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित निष्पादन को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक के बाद मीडिया […]

Noimg

द्रव्य, दबाव और दलाली से मिलेगी मुक्ति: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जनता बनाम भू-माफिया में सरकार जनता के साथ खड़ी है || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा आयोजित भूमि सुधार जनकल्याण संवाद अब महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आम जनता की भूमि से जुड़ी समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच बनकर उभरा है। भागलपुर टाउन हॉल में आयोजित संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार द्रव्य, दबाव और दलाली की व्यवस्था को समाप्त करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता बनाम भू-माफिया की इस लड़ाई में सरकार पूरी मजबूती के साथ आम जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अब किसी भी दलाल, बिचौलिये या भू-माफिया को बख्शा […]

Noimg

जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की मुलाकात, नवगछिया को पूर्ण जिला समेत कई मांगें रखीं || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जनहितकारी मांगों को मजबूती से उनके समक्ष रखा। इस दौरान उन्होंने नवगछिया को पूर्ण राजस्व जिला का दर्जा देने, ढोलबज्जा को नया प्रखंड बनाए जाने, गंगा नदी में जहान्वी चौक से इस्माइलपुर तक बांध के चौड़ीकरण के साथ पक्की सड़क निर्माण, जमींदार बांध के सुदृढ़ीकरण तथा कोसी नदी में मदरौनी बांध के अधूरे निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कर पक्कीकरण कराने की मांग प्रमुखता से उठाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिला परिषद अध्यक्ष की सभी मांगों को गंभीरता से सुना और कहा कि भागलपुर से उनका पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की समस्याओं […]

Noimg

भागलपुर में 10 जनवरी से इंटर प्रायोगिक परीक्षा, 285 प्लस टू स्कूलों में बनाये गए 169 केंद्र || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के तहत प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन 10 जनवरी से किया जाएगा। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्देशानुसार जिले के 285 प्लस टू विद्यालयों में 10 से 20 जनवरी 2026 के बीच विभिन्न तिथियों पर प्रायोगिक परीक्षाएं संपन्न होंगी। इन परीक्षाओं में विज्ञान और कला संकाय के कुल 39,556 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, विज्ञान संकाय के 18,671 तथा कला संकाय के 20,985 छात्र-छात्राएं इस प्रायोगिक परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जिले में कुल 169 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो संबंधित प्लस टू विद्यालयों के नजदीकी हाई स्कूलों में स्थापित किए गए हैं। विज्ञान संकाय में भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीवविज्ञान विषयों की प्रायोगिक परीक्षा होगी, […]

Noimg

भागलपुर में बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण आठवीं तक के विद्यालय 8 जनवरी तक बंद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले में लगातार बढ़ती ठंड, कम तापमान और सुबह-शाम घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ा फैसला लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर आठवीं कक्षा तक के सभी शैक्षणिक संस्थानों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया गया है। जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भागलपुर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय, प्री-स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और कोचिंग संस्थानों में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियां 8 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से स्थगित रहेंगी। हालांकि, कक्षा 9 एवं उससे ऊपर की कक्षाओं की पढ़ाई इस अवधि में जारी रहेगी। इन कक्षाओं का संचालन […]