Category Archives: भागलपुर

Noimg

नवगछिया में प्लास्टर ऑफ पेरिस की मूर्ति निर्माण एवं बिक्री पर रोक की मांग || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । जलीय जीवों और पर्यावरण संरक्षण को लेकर शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इंडिया ने प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) से बनी मूर्तियों के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने हेतु नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखा है। पत्र में बताया गया है कि प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी मूर्तियाँ न तो धार्मिक दृष्टि से उचित हैं और न ही पर्यावरण के लिए सुरक्षित। पीओपी की मूर्तियों का विसर्जन जल में नहीं घुलता, जिससे जलीय जीवों के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न होता है। साथ ही, इन मूर्तियों पर की गई केमिकल पेंटिंग जल में मौजूद जीवों के लिए अत्यंत विषाक्त साबित होती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण परिषद, दिल्ली द्वारा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए पीओपी मूर्तियों पर रोक […]

Noimg

कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस भागलपुर में धूमधाम से मनाया गया || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर, 28 दिसंबर: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। इस वर्ष के स्थापना दिवस के अवसर पर भागलपुर में पूर्व विधायक अजीत शर्मा के आवास पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा झंडा फहराने और राष्ट्रगान से हुई। इस अवसर पर पूर्व विधायक अजीत शर्मा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में पार्टी की भूमिका और लोकतंत्र के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धताओं को याद किया गया। पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से लोकतंत्र, संविधान और देश की एकता के लिए कार्य करती रही है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की विचारधारा को […]

Noimg

भारत व श्रीलंका का साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन में जीत का क्रम जारी उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । एशियन बॉल बैडमिंटन महासंघ के तत्वावधान में भारतीय बाॅल बैडमिंटन महासंघ एवं बिहार बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा बीएन क्लब, रामनगरी, आशियाना पटना में से साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप (पुरुष-महिला) के पुरूष वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मैच में भारत ने भूटान को 35-17, 35-19 से, श्रीलंका ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में नेपाल को 35-28, 27-35, 35-20 से पराजित कर जीत का क्रम जारी रखा। जबकि महिला वर्ग के महत्वपूर्ण लीग मुकाबले में भारत ने भूटान को आसानी से 35-7, 35-9 से एवं श्रीलंका ने नेपाल को 35-15, 35-16 से हराकर जीत का सिलसिला जारी रखा। पुरुष वर्ग में भारत की ओर से अरूण कुमार, पालपत्ति जोंस, दीपक प्रकाश रंजन, श्रीलंका की ओर से निशांत चंद्रशेखर, संजय चमिका ने,नेपाल से […]

Noimg

IPL की तर्ज पर भागलपुर में BCL का भव्य आगाज़, संडिस्क कंपाउंड में दिखेगा क्रिकेट का रोमांच || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। क्रिकेट प्रेमियों के लिए शहर से बड़ी खुशखबरी सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर भागलपुर में भागलपुर क्रिकेट लीग का भव्य आयोजन किया जा रहा है। शहर के ऐतिहासिक संडिस्क कंपाउंड मैदान में इस लीग का आगाज़ होने जा रहा है, जहां दर्शकों को क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिलेगा। भागलपुर क्रिकेट लीग में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भागलपुर, बांका, मुंगेर सहित आसपास के जिलों के युवा क्रिकेटरों को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। यह लीग स्थानीय और उभरते खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होगी, जिससे उन्हें क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा। […]

Noimg

जोगसर के खरमनचक में दर्दनाक हादसा, पानी की टंकी में डूबने से मौत ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जोगसर थाना क्षेत्र के खरमनचक मोहल्ले में एक हृदयविदारक हादसे में नीरज कुमार की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीरज कुमार बीते कल शाम अपने घर की छत पर पानी की टंकी की जांच करने के लिए गए थे। इसी दौरान असावधानीवश उनका पैर फिसल गया और वे टंकी में गिर पड़े। गहराई अधिक होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और टंकी में डूबने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि नीरज कुमार अपने घर में अपनी वृद्ध मां के साथ रहते थे, जबकि उनका बड़ा […]

Noimg

लालूचक में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, घर का सारा सामान जलकर राख ||GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। इशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत लालूचक मोहल्ले में सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में मनोज रजक के मकान में रखा सारा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि समय रहते घर में मौजूद लोगों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ, जब घर में खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए पूरे घर में फैल गई और कुछ ही देर बाद सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए और […]

Noimg

असामाजिक तत्वों ने 10 बीघा धान के टाल में लगाई आग, किसानों को लगभग दो लाख का नुकसान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जिले में असामाजिक तत्वों द्वारा तैयार धान की फसल में आग लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना में करीब 10 बीघा की धान की फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को लगभग दो लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। मामला सनोखर थाना क्षेत्र के धनोरी गांव से लगभग 500 मीटर दूर बहियार का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार असामाजिक तत्वों ने देर रात धान के टाल में आग लगा दी। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को उस समय हुई, जब खेत से धुआं उठता दिखाई दिया। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल […]

Noimg

नवोदय नगरपारा में पूर्ववर्ती छात्र मिलन समारोह || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय भागलपुर में रविवार को पूर्ववर्ती छात्र समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य संजय कुमार चौधरी तथा पूर्ववर्ती छात्र शशि कुमार, डॉ रामाशेखर, कृष्ण कुमार, निश्छल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग छठ गीत एवं नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। डीजीसीए के असिस्टेंट डायरेक्टर शशि कुमार ने एलुमनी मीट पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह काफी सराहनीय पल है। विद्यालय के दिनों को याद करते हुए विद्यालय की बेहतरी में सुझाव देकर सहयोग देने की बात कही। पूर्ववर्ती छात्र आईआईटी रुड़की के अंशु कुमार शर्मा व आईआईटी खरगपुर के संगीता मंडल वर्तमान छात्रों को करियर मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।पूर्ववर्ती छात्र परिसर में घूमकर बीती […]

Noimg

भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की शिष्टाचार भेंट || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। भागलपुर जिला परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पैतृक आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिपिन कुमार मंडल को जिला परिषद अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी और उन्हें आशीर्वाद एवं शुभकामनाएँ प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि इस नए दायित्व के साथ जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है और उम्मीद की जाती है कि श्री मंडल अपने नेतृत्व एवं समर्पण से जिले के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। शिष्टाचार भेंट में दोनों नेताओं ने जिले के विकास, जनकल्याण और स्थानीय प्रशासनिक मामलों पर विचार-विमर्श किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने उपमुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और अपने आगामी कार्यकाल में […]

Noimg

भागलपुर में वेब मीडिया समागम के सातवें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन सत्र संपन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

कार्यक्रम के दौरान वेब मीडिया जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल ने संगठन की अब तक की यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वेब मीडिया समागम पत्रकारों को एक साझा मंच प्रदान करता है, जिससे आपसी संवाद, प्रशिक्षण और पत्रकारिता के मूल्यों को मजबूत किया जा सके। भागलपुर के आनंद उत्सव पैलेस में वेब मीडिया समागम के सातवें स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन सत्र आज भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मीडिया जगत से जुड़े वरिष्ठ पत्रकारों, वेब मीडिया प्रतिनिधियों और अनेक गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही, जिससे पूरा वातावरण मीडिया विमर्श और संवाद से जीवंत हो उठा। उद्घाटन सत्र का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे, भाजपा बिहार मीडिया पैनलिस्ट […]