December 26, 2025
एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर ।जिला पदाधिकारी, भागलपुर की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की इस वर्ष की चौथी बैठक समीक्षा भवन, भागलपुर में आयोजित की गई। बैठक में अधिनियम के प्रावधानों के त्वरित, नियमानुकूल एवं अक्षरशः अनुपालन को लेकर विस्तृत समीक्षा एवं चर्चा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी सह समिति अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिनियम के सभी प्रावधानों को ससमय, संवेदनशीलता के साथ एवं प्रभावी ढंग से लागू किया जाए, ताकि पीड़ितों को शीघ्र न्याय एवं राहत सुनिश्चित हो सके। बैठक में जानकारी दी गई कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान इस अधिनियम के अंतर्गत आवंटित राशि से अब तक 242 पीड़ितों एवं आश्रितों […]