3
(2)

भागलपुर ।
भागलपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक विस्तार एवं मीडिया प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जद(यू) मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल के निर्देशानुसार कुंजबिहारी तिवारी को तत्काल प्रभाव से भागलपुर महानगर जनता दल (यूनाइटेड) मीडिया सेल का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस संबंध में जानकारी जद(यू) मीडिया सेल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि कुमार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि कुंजबिहारी तिवारी संगठन के प्रति निष्ठावान, सक्रिय तथा मीडिया क्षेत्र में अनुभवी कार्यकर्ता हैं। उनकी कार्यशैली से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और मीडिया प्रबंधन को मजबूती मिलेगी।

नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने कुंजबिहारी तिवारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही यह उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में महानगर मीडिया सेल पार्टी की नीतियों, कार्यक्रमों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी और सशक्त रूप से पहुंचाने का कार्य करेगा।

वहीं, कुंजबिहारी तिवारी ने इस जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा मीडिया के माध्यम से पार्टी की सकारात्मक छवि को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: