December 26, 2025
जद(यू) महानगर मीडिया सेल को मिला नया नेतृत्व, कुंजबिहारी तिवारी बने कार्यकारी अध्यक्ष || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर ।भागलपुर में जनता दल (यूनाइटेड) के संगठनात्मक विस्तार एवं मीडिया प्रबंधन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जद(यू) मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मंडल के निर्देशानुसार कुंजबिहारी तिवारी को तत्काल प्रभाव से भागलपुर महानगर जनता दल (यूनाइटेड) मीडिया सेल का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस संबंध में जानकारी जद(यू) मीडिया सेल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष रवि कुमार द्वारा जारी पत्र के माध्यम से दी गई। पत्र में उल्लेख किया गया है कि कुंजबिहारी तिवारी संगठन के प्रति निष्ठावान, सक्रिय तथा मीडिया क्षेत्र में अनुभवी कार्यकर्ता हैं। उनकी कार्यशैली से पार्टी के संगठनात्मक ढांचे और मीडिया प्रबंधन को मजबूती मिलेगी। नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं […]