October 22, 2020
नवगछिया: लोजपा प्रत्याशी ने ढोलबज्जा में किया सघन जनसंपर्क
B BABULगोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से लोक जनशक्ति पार्टी के प्रत्याशी सुरेश भगत ने गुरुवार को ढोलबज्जा, कदवा, पुनमा प्रताप नगर में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान के क्रम में उन्होंने कहा कि उनके आदर्श श्रधेय स्व रामविलास पासवान और यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है. उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि अगर आपने भरोसा किया तो ढोलबज्जा को प्रखंड और नवगछिया को पूर्ण जिला बनाऊंगा. श्री भगत ने कहा कि वर्ष 2020 में बिहार के राजनीतिक हालात बदलने की जरूरत है इसलिये लोजपा का समर्थन कर चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करें. इस अवसर पर भाजपा के मीडिया प्रवक्ता विजेंद्र शर्मा, लोजपा जिलाध्यक्ष विभांशु मंडल, बाबा गणिनाथ समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार भारती, भाजपा नेता नवीन निराला, धर्मेंद्र गुप्ता आदि […]