August 16, 2020
नवगछिया: पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि GS NEWS
Pinki Singhनवगछिया : भाजपा कार्यालय नवगछिया में रविवार को भारत रत्न जन जन के नेता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की पुण्यतिथि मनाई गई. भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पुण्यतिथि के मौके पर भाजपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर इस्माइलपुर अध्यक्ष विजय यादव, प्रखंड महामंत्री गोपाल रंजीत झा, जिला प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा रवि रंजन, आईटी सेल सह संयोजक सनी कुमार, विनोद शर्मा, शुभम कुमार मौजूद थे. Pinki Singh